CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Budget Breaking : विकसित भारत को लेकर मोदी 3.0 के रोडमैप की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने बजट में दिखाई है झलक 🟠 विकास, कृषक हित, गरीब कल्याण और विकसित भारत के संकल्प की नींव होगी मजबूत : रत्नावली कौशल

Budget Breaking : विकसित भारत को लेकर मोदी 3.0 के रोडमैप की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने बजट में दिखाई है झलक 🟠 विकास, कृषक हित, गरीब कल्याण और विकसित भारत के संकल्प की नींव होगी मजबूत : रत्नावली कौशल

By Newsdesk Admin
24/07/2024
Share
Oplus_131072

सीजी भास्कर, 24 जुलाई। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा मंगलवार को पेश किए गए मोदी 3.0 के पहले बजट को भाजपा नेत्री रत्नावली कौशल ने जमकर सराहा है।

भाजपा नेत्री एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन की पूर्व सदस्य रत्नावली कौशल ने बजट का स्वागत करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत को लेकर जो रोडमैप बनाया है, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने उसकी झलक बजट में दिखा दी है। विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप रोजगार, कौशल विकास, व्यापार-उद्योग जगत तथा मध्यम वर्ग के लिए आगे बढ़ने के शानदार अवसर प्रस्तुत बजट में उपलब्ध कराए गए हैं। गरीबों के लिए मुफ्त राशन योजना जारी रखने की घोषणा बड़ी राहत भरी है। महिलाओं के लिए 3 लाख करोड़ का प्रावधान कर केंद्र सरकार ने महिला वर्ग के उत्थान और आर्थिक, सामाजिक सशक्तीकरण के अपने संकल्प को मज़बूती प्रदान की है। बजट में जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान की शुरुआत केंद्र सरकार की आदिवासियों के उत्थान की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है। इससे देश के 63 हजार गांवों के 5 करोड़ आदिवासी लाभान्वित होंगे।रत्नावली कौशल ने बजट में युवाओं के लिए की गइ घोषणाओं का जिक्र करते हुए कहा है कि सरकार ने देश की शीर्ष 500 कंपनियों में इंटर्नशिप की घोषणा की है। इससे 1 करोड़ युवाओं को लाभ मिलेगा। युवाओं को इंटर्नशिप के दौरान 5 हजार रुपए का इंटर्नशिप भत्ता और 6 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता प्रदान की जाएगी। वहीं सरकारी इंटर्नशिप योजना के तहत कंपनियां अपने सीएसआर फंड से प्रशिक्षण लागत वहन करेंगी। सरकार के इस कदम से युवा वर्ग को निश्चित रूप से करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे। रत्नावली ने कैंसर की दवाओं पर सीमा शुल्क में छूट को स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

रत्नावली कौशल ने कहा है कि यह बजट 140 करोड़ देशवासियों की आशाओं, आकांक्षाओं और अमृतकाल के सभी संकल्पों को सिद्ध करने वाला बजट है। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लोगों को 10 लाख रुपये तक का लोन लिमिट को बढ़ाकर 20 लाख रुपए कर दिया गया है। लघु और कुटीर उद्योग के लिए 100 करोड़ रुपये तक का लोन, उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख रुपए तक का ऋण दिया जाएगा। सुश्री कौशल ने कहा है कि ग्रामीण अधो संरचना और ग्रामीण विकास के लिए 2.66 लाख करोड़ रुपए का प्रावधान गांवों के समग्र विकास की राह खोलेगा। इसके साथ ही रक्षा, अनुसंधान, उर्जा, मानव संसाधन, कृषि जैसे सभी क्षेत्रों के लिए कार्ययोजना बनाई गई है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के तहत 25,000 ग्रामीण बस्तियों को सभी मौसमों के अनुकूल सड़कें उपलब्ध कराई जाएंगी। कृषि एवं संबंधित क्षेत्रों के लिए 1.52 लाख करोड़ रुपये दिए जाएंगे।देश के विकास को रोड मैप पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना को 5 वर्षों के लिए और बढ़ाया गया, किसानों के लिए सभी प्रमुख फसलों के लिए उच्च न्यूनतम समर्थन मूल्य की घोषणा की गई है, जो लागत से कम से कम 50 प्रतिशत मार्जिन के वादे को पूरा करता है। इस वर्ष शिक्षा, रोजगार और कौशल प्रशिक्षण के लिए 1.48 लाख करोड़ रूपए का प्रावधान रखा गया है। ऐसे कई जनहित व सभी वर्ग के कल्याण के लिए बजट में प्रावधान किए गए हैं जिससे देश विकास के पथ पर तो गतिमान होगा ही साथ ही अन्त्योदय का संकल्प भी पूरा होगा।

रत्नावली ने कहा है कि यह बजट भाजपा सरकार के दृढ़ संकल्प, विकसित भारत दृष्टिकोण और जनकल्याण की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह बजट केवल वित्तीय प्रबंधन का एक दस्तावेज नहीं है, बल्कि हमारे देश के विकास का रोड मैप भी है। इस बजट के माध्यम से भाजपा सरकार ने यह सिद्ध कर दिया है कि वह हर नागरिक के जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

वैशाली नगर गर्ल्स स्कूल में कैंसर जागरूकता कार्यशाला, छात्राओं ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से पूछे सवाल, डाॅ तन्वी ने कैंसर शोध परियोजना की दी जानकारी
CG Congress News : कांग्रेस ने नियुक्त किए 114 नगर पंचायतों के लिए ऑब्जर्वर, दुर्ग जिला सम्हालेंगे विकास उपाध्याय, निकाय चुनाव के दावेदारों की लिस्ट करेंगे तैयार, सीलबंद लिफाफे में PCC को भेजेंगे नाम
हैदराबाद में महादेव सटोरियों को पकड़ने गई दुर्ग टीम को स्थानीय पुलिस ले गई थाना 🛑 बिना सूचना टीम ने डाली रेड, भिलाई का एक युवक चौथी मंजिल से कूदा, हालत गंभीर
ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर राहुल गांधी की चिंता
CG Breaking : छत्तीसगढ़ के 6 नए जिलों में गठित होगी जिला पंचायतें, नई जिला पंचायतों की सीमाएं तय, 10 दिनों के भीतर कर सकेंगे दावा आपत्ति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Congress Leader Killed 
Congress Leader Killed : दुर्ग में कांग्रेस नेता की हत्या, चार बदमाशों ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

Congress Leader Killed : पुलिस का कहना है कि…

Korba iPhone Falls in Canal
Korba iPhone Falls in Canal : सोनालिया पुल पर पूजा विसर्जन के दौरान नहर में गिरा iPhone

Korba iPhone Falls in Canal :स्थानीय लोगों ने…

Janjgir Murder Case 
Janjgir Murder Case : लिफ्ट देना पड़ा भारी, चौकीदार की चाकू मारकर हत्या

Janjgir Murder Case  :हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद…

Dhamtari Flood News
Dhamtari Flood News : नदी में बहे मछुआरे का मिला शव, लापता बच्चे की खोज जारी

Dhamtari Flood News :जलस्तर कम होने के बाद…

Jashpur Murder Case
Jashpur Murder Case : बॉयफ्रेंड की मां की हत्या कर शव घर में छिपाया, बदबू आने पर दफनाया

Jashpur Murder Case : पुलिस ने तीनों आरोपियों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?