CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ शराब घोटाला-मनी लॉन्ड्रिंग केस: ED ने चैतन्य बघेल से की पूछताछ, होटल और रियल एस्टेट कारोबारियों पर गाज गिरने की तैयारी

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला-मनी लॉन्ड्रिंग केस: ED ने चैतन्य बघेल से की पूछताछ, होटल और रियल एस्टेट कारोबारियों पर गाज गिरने की तैयारी

By Newsdesk Admin
23/08/2025
Share

सीजी भास्कर, 23 अगस्त |

Contents
  • ED का दावा: चैतन्य को मिले 16.70 करोड़ रुपए
  • विट्ठल ग्रीन प्रोजेक्ट में ब्लैक मनी का इस्तेमाल
  • फर्जी फ्लैट खरीद का खुलासा
  • कैश-ट्रांसफर के जरिए हेराफेरी
  • फ्रंट कंपनियों का इस्तेमाल
  • क्या है शराब घोटाला मामला?

रायपुर।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की 5 दिन की ED कस्टडी आज खत्म हो रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शराब घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लगातार 5 दिन तक उनसे पूछताछ की।

आज उन्हें रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा।
सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में ED को कई नए तथ्य मिले हैं। एजेंसी अब कुछ होटल मालिकों और रियल एस्टेट कारोबारियों को समन भेजकर तलब करने की तैयारी कर रही है।

ED का दावा: चैतन्य को मिले 16.70 करोड़ रुपए

ED का आरोप है कि शराब घोटाले की रकम से चैतन्य बघेल को करीब 16.70 करोड़ रुपए मिले।

एजेंसी ने बताया कि यह पैसा रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में लगाया गया और इसे वैध दिखाने के लिए फर्जी निवेश दिखाया गया।
जांच में यह भी सामने आया कि सिंडिकेट के जरिए 1000 करोड़ रुपए से अधिक की हेराफेरी की गई थी।

विट्ठल ग्रीन प्रोजेक्ट में ब्लैक मनी का इस्तेमाल

ED के अनुसार, चैतन्य बघेल के विट्ठल ग्रीन प्रोजेक्ट (बघेल डेवलपर्स) में शराब घोटाले का पैसा लगाया गया। इस प्रोजेक्ट में वास्तविक खर्च करीब 13-15 करोड़ रुपए था, जबकि रिकॉर्ड में सिर्फ 7.14 करोड़ दिखाए गए।

जांच के दौरान ED ने पाया कि कंपनी ने एक ठेकेदार को 4.2 करोड़ रुपए कैश दिए, जिसे आधिकारिक रिकॉर्ड में नहीं दिखाया गया।

फर्जी फ्लैट खरीद का खुलासा

ED की रिपोर्ट के मुताबिक, कारोबारी त्रिलोक सिंह ढिल्लो ने एक ही दिन में 19 फ्लैट खरीदने के नाम पर 5 करोड़ रुपए बघेल डेवलपर्स को ट्रांसफर किए। फ्लैट कर्मचारियों के नाम पर खरीदे गए, लेकिन पूरा भुगतान ढिल्लो ने किया।

कर्मचारियों ने पूछताछ में माना कि खरीदारी उनके नाम से हुई, पर भुगतान ढिल्लो ने ही किया। एजेंसी का कहना है कि यह सब ब्लैक मनी को सफेद दिखाने के लिए किया गया।

कैश-ट्रांसफर के जरिए हेराफेरी

ED ने खुलासा किया कि भिलाई के एक ज्वेलर ने चैतन्य बघेल को 5 करोड़ रुपए कैश लोन दिया। बाद में उसी ज्वेलर ने बघेल की कंपनी से 6 प्लॉट खरीद लिए, जिनकी कीमत सिर्फ 80 लाख रुपए थी। 

यह लेन-देन बैंकिंग चैनल से किया गया ताकि कैश को लीगल ट्रांजेक्शन की तरह दिखाया जा सके।

फ्रंट कंपनियों का इस्तेमाल

एजेंसी का कहना है कि चैतन्य बघेल ने घोटाले का पैसा छिपाने के लिए कई फ्रंट कंपनियों और लोगों का इस्तेमाल किया। पैसा पहले ढिल्लो सिटी मॉल और ढिल्लो ड्रिंक्स जैसी कंपनियों में घुमाया गया और बाद में बघेल डेवलपर्स तक पहुंचाया गया।

क्या है शराब घोटाला मामला?

छत्तीसगढ़ का शराब घोटाला 2000 करोड़ रुपए से ज्यादा का बताया जा रहा है। इस मामले में IAS अफसर अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के पूर्व MD एपी त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर पर भी आरोप लगे हैं।
ED का कहना है कि भूपेश सरकार के समय इन लोगों के सिंडिकेट ने मिलकर घोटाले को अंजाम दिया।
MIC बैठक में टैक्स नहीं बढ़ाने का फैसला: रायगढ़ में 710 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, 48 वार्डों में सफाई अभियान तेज…
Stock Market Crash : अचानक देश में हाहाकार, शेयर मार्केट क्रैश… 30 मिनट बंद रही ट्रेडिंग!
Surajpur Hospital : सरकारी अस्पताल के कमरे में क्या चल रहा था, VIDEO सामने आते ही मचा हड़कंप, दो कर्मचारी सस्पेंड
Chhattisgarh Tribal Department Transfer List : आदिम जाति विकास विभाग के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना, देखें सूची
Mahanadi Water Dispute Tribunal Hearing : क्या ट्रिब्यूनल में सुलझेगा छत्तीसगढ़-ओडिशा का वर्षों पुराना विवाद?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Katghora Bypass Accident
Katghora Bypass Accident : कटघोरा बाइपास पर पेड़ से टकराया तेज रफ्तार 407 वाहन, टक्कर के बाद लगी आग; चालक ने कूदकर बचाई जान

जिले के कटघोरा बाइपास पर रविवार देर रात…

Dhimrapur Road Raigarh
Dhimrapur Road Raigarh : ढिमरापुर रोड की बदहाली पर कांग्रेस का प्रदर्शन, सड़क नहीं सुधरी तो चक्काजाम की चेतावनी

ढिमरापुर रोड की बदहाल स्थिति को लेकर कांग्रेस…

Raipur Ganeshotsav Preparations
Raipur Ganeshotsav Preparations : रायपुर में गणेशोत्सव की तैयारियों में देरी, विसर्जन कुंड का काम धीमा मिलने पर अफसरों ने जताई नाराजगी

गणेशोत्सव से पहले राजधानी रायपुर में तैयारियां तेज…

Jhiram Ghati Case
Jhiram Ghati Case : झीरम घाटी मामले में CM साय का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- सबूत थे तो जांच एजेंसी को क्यों नहीं दिए?

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने झीरम घाटी नरसंहार मामले…

Dhamdha Cattle Smuggling
Dhamdha Cattle Smuggling : धमधा में मवेशियों से भरा वाहन पकड़ा, तिरपाल से ढककर ले जा रहे थे 15 पशु, दो आरोपी गिरफ्तार

धमधा पुलिस ने मवेशियों के अवैध परिवहन के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?