CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Fertilizer Queue Issue : नई व्यवस्था के बाद भी क्षेत्र में कम नहीं हो रही खाद की कतारें

Fertilizer Queue Issue : नई व्यवस्था के बाद भी क्षेत्र में कम नहीं हो रही खाद की कतारें

By Newsdesk Admin
01/12/2025
Share
Fertilizer Queue Issue
Fertilizer Queue Issue

सीजी भास्कर, 1 दिसंबर। खाद वितरण (Fertilizer Queue Issue) में सुधार के लिए प्रशासन द्वारा नई व्यवस्था लागू किए जाने के बावजूद गुना जिले में खाद की लंबी कतारें अब भी खत्म होने का नाम नहीं ले रहीं। रविवार अवकाश के बाद सोमवार को गुना कृषि मंडी में बड़ी संख्या में किसान सुबह 4 बजे से ही खाद लेने पहुंच गए, क्योंकि पहली सिंचाई के समय फसल में यूरिया छिड़काव जरूरी होता है ।

गुना में एनएफएल का यूरिया प्लांट होने के बाद भी किसानों की परेशानी कम नहीं हुई है। नई व्यवस्था के अनुसार सोमवार को सुबह 7:30 बजे से टोकन वितरण और खाद वितरण शुरू होना था, लेकिन सुबह 9 बजे तक पुलिस व प्रशासन व्यवस्था जमाने में ही व्यस्त नजर आए।

बमोरी के बागेरी क्षेत्र में कुछ दिन पहले खाद (Fertilizer Queue Issue) की लाइन में लगी एक महिला की मौत के बाद प्रशासन अलर्ट हुआ है। मशीनें बढ़ाई गई हैं, रात्रि में किसानों का खाद वितरण केंद्र पर रुकना प्रतिबंधित किया गया है, लेकिन व्यवस्थाएं अब भी पटरी पर नहीं हैं।

सबसे खराब स्थिति नानाखेड़ी और बागेरी डबल लॉक खाद गोदाम में देखने को मिली, जहां आज फिर टोकन और खाद के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। एडीएम अखिलेश जैन ने नानाखेड़ी गोदाम का निरीक्षण किया और किसानों से बातचीत भी की। किसानों ने बताया कि 29 तारीख को बांटे गए टोकन के आधार पर खाद दी जा रही है, जबकि सोमवार को मिले टोकन पर खाद मंगलवार से मिलेगी।

कलेक्टर ने शनिवार का अवकाश भी खाद वितरण हेतु समाप्त कर दिया है। उधर, गुना विधायक पन्नालाल शाक्य ने हाल ही में सिंगवासा आरओबी भूमि पूजन के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने कलेक्टर किशोर कुमार से लंबी कतारों और महिला की मौत पर जवाब मांगा था। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगर यहां जवाब नहीं दोगे तो विधानसभा में पूछेंगे, जवाब तो हम आपसे ही लेंगे साहब!”

इसके बाद मंत्री सिंधिया ने खाद व्यवस्था सुधारने के स्पष्ट निर्देश दिए। कलेक्टर और एसडीएम ने अपने-अपने क्षेत्रों के खाद केंद्रों का निरीक्षण कर नई व्यवस्था लागू करवाई। साथ ही एनएफएल से 50 गाड़ियाँ यूरिया प्रतिदिन मंगाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

इसके बावजूद किसान अभी भी सुबह 4 बजे से पहुंचने को मजबूर हैं। कई किसानों का कहना है कि कोई विशेष सुधार नहीं दिख रहा, और वे आज भी लाइन में धक्के खाने को विवश हैं। खाद संकट को लेकर कांग्रेस विधायक ऋषि अग्रवाल भी अपने क्षेत्र बमोरी में किसानों से मिलकर प्रशासन पर व्यवस्था सुधारने का दबाव बनाए हुए हैं।

AI Crime : ट्रिपलआइटी में शर्मनाक कांड…! 36 छात्राओं की तस्वीरों को बनाया अश्लील, लैपटॉप से मिले हजारों फोटो
Republic Day Bilaspur CM : पहली बार बिलासपुर में सीएम का ध्वजारोहण, गुटबाजी पर सियासी तंज
Corruption Charges On Minister : मंत्री पर 1 हजार करोड़ कमीशन लेने का आरोप, प्रमुख अभियंता ने शुरू करा दी जांच, फिर पलट गए, अब सरकार ने जारी किया नोटिस
Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना में बड़ा खुलासा, 542 महिलाएं मिलीं अपात्र, 30 लाख रुपए की हुई वसूली
CGPSC Prelims Raipur: रायपुर में CGPSC प्रीलिम्स शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कम उपस्थिति से Cut-Off पर असर के संकेत

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dhruv Rathee
Dhruv Rathee : ध्रुव राठी के खिलाफ वकील की शिकायत, सेना और पुलिस को लेकर बयान पर कार्रवाई की मांग

यूट्यूबर ध्रुव राठी एक बार फिर विवादों (Dhruv…

Kisan Mitan Agro : गांव-गांव थ्रेशर लेकर पहुंचने वाले सुरेश बने 7 करोड़ के कारोबारी, 25 लोगों को रोजगार
Kisan Mitan Agro : गांव-गांव थ्रेशर लेकर पहुंचने वाले सुरेश बने 7 करोड़ के कारोबारी, 25 लोगों को रोजगार

सुरेश आज अपनी निर्माण इकाई (Kisan Mitan Agro)…

Bihan Didi Flower Farming : गुलाब-गेंदा की खेती से बदल रही बिहान दीदियों की जिंदगी, गांव में ही कमाई का रास्ता
Bihan Didi Flower Farming : गुलाब-गेंदा की खेती से बदल रही बिहान दीदियों की जिंदगी, गांव में ही कमाई का रास्ता

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के ग्राम पंचायत बेरलाकला…

Surhi Reservoir Project : 26 गांवों के किसानों को राहत, 1,362 हेक्टेयर में बढ़ी सिंचाई सुविधा
Surhi Reservoir Project : 26 गांवों के किसानों को राहत, 1,362 हेक्टेयर में बढ़ी सिंचाई सुविधा

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में सुरही जलाशय योजना…

Digital Crop Survey Payment : डिजिटल क्रॉप सर्वे के भुगतान में देरी की शिकायत, कृषि विभाग ने दिए जांच के निर्देश
Digital Crop Survey Payment : डिजिटल क्रॉप सर्वे के भुगतान में देरी की शिकायत, कृषि विभाग ने दिए जांच के निर्देश

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रॉप सर्वे के मानदेय भुगतान…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?