CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » MBBS BDS Admission Chhattisgarh : पहले चरण में 1,680 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश, 27 अगस्त से दूसरा राउंड शुरू

MBBS BDS Admission Chhattisgarh : पहले चरण में 1,680 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश, 27 अगस्त से दूसरा राउंड शुरू

By Newsdesk Admin
24/08/2025
Share
MBBS BDS Admission Chhattisgarh
MBBS BDS Admission Chhattisgarh

सीजी भास्कर, 24 अगस्त। छत्तीसगढ़ में एमबीबीएस और बीडीएस (MBBS BDS Admission Chhattisgarh) प्रथम वर्ष में प्रवेश की प्रक्रिया जारी है।

Contents
  • रायपुर मेडिकल कालेज में सर्वाधिक दाखिले
  • रायगढ़ मेडिकल कालेज
  • अंबिकापुर मेडिकल कालेज
  • कोरबा मेडिकल कालेज
  • बिलासपुर मेडिकल कालेज
  • राजनांदगांव मेडिकल कालेज
  • बीडीएस सीटों की स्थिति
  • 27 अगस्त से दूसरा चरण होगा शुरू

काउंसलिंग के पहले चरण में कुल 1,988 सीटों का आवंटन किया गया, जिसमें 1,534 सीटें एमबीबीएस और 454 सीटें बीडीएस की थीं। इस चरण में एमबीबीएस की 1,396 सीटों और बीडीएस की 284 सीटों पर छात्रों ने दाखिला लिया है। शेष सीटों के लिए दूसरा चरण 27 अगस्त से प्रारंभ होगा।

रायपुर मेडिकल कालेज में सर्वाधिक दाखिले

रायपुर के पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में सर्वाधिक दाखिले हुए। इस कॉलेज में कुल 200 सीटें हैं। इनमें से स्टेट कोटा से 186 सीटें आवंटित की गईं, जिनमें 163 पर छात्रों ने दाखिला लिया। आल इंडिया कोटा की 34 सीटों में से केवल 20 पर प्रवेश हुआ। इस प्रकार रायपुर कॉलेज में कुल 183 छात्रों ने दाखिला लिया।

रायगढ़ मेडिकल कालेज

रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में 100 सीटें हैं, जिनमें स्टेट कोटा की 82 सीटों में से 79 भरी गईं, जबकि आल इंडिया कोटा की 15 सीटों में से केवल तीन पर दाखिला हुआ। इस प्रकार पहले चरण में यहां 82 छात्रों ने प्रवेश लिया।

अंबिकापुर मेडिकल कालेज

अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज (राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव चिकित्सा महाविद्यालय) में 125 सीटें हैं।

यहां स्टेट कोटा की 104 सीटों में से 96 छात्रों ने दाखिला लिया, जबकि आल इंडिया कोटा की 18 सीटों में से केवल चार भरी गईं। कुल मिलाकर 100 छात्रों ने यहां प्रवेश पाया।

कोरबा मेडिकल कालेज

कोरबा के बिसाहू दास महंत मेडिकल कालेज में कुल 125 सीटें हैं। स्टेट कोटा की 100 सीटों में से 97 पर दाखिला हुआ, जबकि आल इंडिया कोटा की 25 सीटों में से केवल तीन सीटें भरी जा सकीं।

बिलासपुर मेडिकल कालेज

बिलासपुर के छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान में 150 सीटें उपलब्ध हैं। पहले चरण में स्टेट कोटा की 124 सीटों में से 118 पर दाखिला हुआ, जबकि आल इंडिया कोटा की 22 सीटों में से केवल तीन ही भरी गईं। इस प्रकार यहां कुल 121 छात्रों ने प्रवेश लिया।

राजनांदगांव मेडिकल कालेज

राजनांदगांव के भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेयी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में 125 सीटें हैं।

पहले चरण में स्टेट कोटा की 104 सीटों में 98 भरी गईं और आल इंडिया कोटा की 18 सीटों में से केवल तीन पर दाखिला हुआ। कुल 101 छात्रों ने यहां प्रवेश लिया।

बीडीएस सीटों की स्थिति

कुल 454 बीडीएस सीटों में से केवल 284 पर ही दाखिला हुआ।

विशेषज्ञों का कहना है कि छात्रों की पहली प्राथमिकता हमेशा एमबीबीएस होती है, जिसके कारण बीडीएस की सीटें अपेक्षाकृत खाली रह जाती हैं।

27 अगस्त से दूसरा चरण होगा शुरू

पहले चरण में 1,680 छात्रों ने प्रवेश लिया, लेकिन अब भी बड़ी संख्या में सीटें खाली हैं।

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने घोषणा की है कि 27 अगस्त से (MBBS BDS Admission Chhattisgarh) का दूसरा चरण शुरू होगा, जिसमें शेष सीटों का आवंटन किया जाएगा।
Defamation Allegation BJP Dantewada: चरित्र हनन के आरोप पर उबाल, सर्व गुप्ता समाज ने हाईवे जाम कर मांगी सार्वजनिक माफी
मॉर्निंग वॉक पर निकले छत्तीसगढ़ पुलिस के कांस्टेबल सड़क किनारे मृत मिले, चोट के निशान भी, जांच में पहुंची पुलिस टीम
ED Raid On Son Of Bhupesh Baghel : छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य के घर समेत 14 जगह ईडी ने मारा छापा, शराब घोटाला मामले में जांच एजेंसी का एक्शन
Sukma Gambling Racket Bust 2026: होटल में चल रहा था अंतरराज्यीय जुआ, 22 आरोपी गिरफ्तार
Naxal Surrender in MMC Zone: महाराष्ट्र-MP-छत्तीसगढ़ हुए नक्सलमुक्त, 1 करोड़ के इनामी मज्जी ने हथियार डाले
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Charandas Mahant statement
Charandas Mahant Statement : सरकार को दी चेतावनी, कहा- जनता के मुद्दों पर जवाब देना होगा

Charandas Mahant Statement

Parliament Monsoon Session
Parliament Monsoon Session : राम मंदिर चोरी, NEET और महिला आरक्षण जैसे मुद्दों पर घमासान के आसार

Parliament Monsoon Session

Bilaspur Noble Hospital Controversy
Bilaspur Noble Hospital Controversy : हॉस्पिटल पर इलाज में लापरवाही का आरोप, मरीज की मौत

Bilaspur Noble Hospital Controversy

Sonam Wangchuk Supreme Court
Sonam Wangchuk Supreme Court : सोनम वांगचुक की पत्नी पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट

Sonam Wangchuk Supreme Court

Bastar Fighters Recruitment
Bastar Fighters Recruitment : साय सरकार का बड़ा फैसला, 5,800 सरकारी नौकरियों का रास्ता साफ

सीजी भास्कर, 19 जुलाई : छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?