CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Animesh Kujur National Record: छत्तीसगढ़ के अनिमेष कुजुर ने 200 मीटर रेस में रचा इतिहास, 20.63 सेकेंड में मीट रिकॉर्ड

Animesh Kujur National Record: छत्तीसगढ़ के अनिमेष कुजुर ने 200 मीटर रेस में रचा इतिहास, 20.63 सेकेंड में मीट रिकॉर्ड

By Newsdesk Admin
23/08/2025
Share
Animesh Kujur National Record
Animesh Kujur National Record

सीजी भास्कर, 23 अगस्त : चेन्नई में आयोजित नेशनल इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के उभरते फर्राटा धावक अनिमेष कुजुर (Animesh Kujur national record) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 200 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक जीता।

Contents
  • 200 मीटर दौड़ का रोमांच
  • भारत की नई पहचान
  • ओलंपिक की ओर नजर
  • अनिमेष के राष्ट्रीय रिकार्ड
  • 100 और 200 मीटर के विश्व रिकार्ड
ओडिशा की ओर से खेल रहे अनिमेष ने 20.63 सेकेंड में दौड़ पूरी कर मीट रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह पहले से ही 200 मीटर दौड़ के राष्ट्रीय रिकॉर्ड (20.32 सेकेंड) धारक हैं। यह उपलब्धि उनके करियर का एक और सुनहरा पड़ाव है और भारतीय एथलेटिक्स में उनकी बादशाहत को और मजबूत करती है। 

खेल विशेषज्ञ मान रहे हैं कि यह आने वाले वर्षों में उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर बड़ी पहचान दिलाएगा।

200 मीटर दौड़ का रोमांच

शनिवार को हुई प्रतियोगिता में पुरुषों की 200 मीटर दौड़ सबसे बड़ा आकर्षण रही। इसमें अनिमेष कुजुर ने स्वर्ण पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया।

उनके बाद राहुल कुमार ने 20.92 सेकेंड में रजत और असम के अमलन बोरगोहेन ने 21.19 सेकेंड में कांस्य पदक जीता।

चौथे स्थान पर राजस्थान के अंकित कुमार कसवान 21.29 सेकेंड समय के साथ रहे। यह रेस इस बात का प्रमाण बनी कि भारतीय एथलेटिक्स में नई प्रतिभाएं लगातार उभर रही हैं, लेकिन शीर्ष पर फिलहाल (Animesh Kujur national record) कायम है।

भारत की नई पहचान

अनिमेष कुजुर को भारतीय एथलेटिक्स का भविष्य माना जा रहा है। जिस तरह फील्ड इवेंट में नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में भारत की पहचान बनाई, उसी तरह ट्रैक इवेंट में कुजुर 100 और 200 मीटर में लगातार नए मानक स्थापित कर रहे हैं।

2003 में छत्तीसगढ़ के जशपुर में जन्मे अनिमेष इस समय देश में स्प्रिंट इवेंट्स के सबसे बड़े स्टार बनकर उभरे हैं। हाल ही में ग्रीस में उन्होंने 100 मीटर में 10.18 सेकेंड का समय निकालकर अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा था।

ओलंपिक की ओर नजर

फिलहाल 200 मीटर में उनकी विश्व रैंकिंग 45 और 100 मीटर में 249 है।

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वर्षों में उनकी टाइमिंग और रैंकिंग में जबरदस्त सुधार होगा। उन्हें 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक में फाइनलिस्ट के तौर पर देखा जा रहा है।

वर्तमान में 200 मीटर में उनका 20.32 सेकेंड का समय विश्व के टॉप-100 में शामिल है।

यही वजह है कि उनका यह नया (Animesh Kujur national record) भारतीय एथलेटिक्स के लिए मील का पत्थर साबित हो रहा है।

अनिमेष के राष्ट्रीय रिकार्ड

100 मीटर: 10.18 सेकेंड (2025)

200 मीटर: 20.32 सेकेंड (2025)

100 और 200 मीटर के विश्व रिकार्ड

100 मीटर: उसेन बोल्ट – 9.58 सेकेंड (विश्व), 9.69 सेकेंड (ओलंपिक)

200 मीटर: उसेन बोल्ट – 19.19 सेकेंड (विश्व), 19.30 सेकेंड (ओलंपिक)

छत्तीसगढ़ में रेल नेटवर्क और मजबूत, अनूपपुर-कटनी तीसरी रेल लाइन का काम पूरा, ये होगा फायदा
Bad Touch With Minor : बच्ची को पास की सीट पर बैठाकर बैड टच करता था स्कूल वैन चालक आरिफ
ढाई दशक बाद “सूर्यकुण्ड गंगा घाट बैकुंठ धाम” को मिली पहचान, विधायक सहित कुछ लोगों ने निजी जमीन बेच इकट्ठे किए रूपये, वैशाली नगर का ड्रीम प्रोजेक्ट बना “सूर्यकुण्ड तालाब”
Chhattisgarh Artists Welfare : कलाकारों को मिला नई पहचान का सम्मान: मासिक पेंशन बढ़कर अब 5000
Food Safety Inspection in Korba : कोरबा में 12 से अधिक दुकानों से लिए गए नमूने
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Charandas Mahant statement
Charandas Mahant Statement : सरकार को दी चेतावनी, कहा- जनता के मुद्दों पर जवाब देना होगा

Charandas Mahant Statement

Parliament Monsoon Session
Parliament Monsoon Session : राम मंदिर चोरी, NEET और महिला आरक्षण जैसे मुद्दों पर घमासान के आसार

Parliament Monsoon Session

Bilaspur Noble Hospital Controversy
Bilaspur Noble Hospital Controversy : हॉस्पिटल पर इलाज में लापरवाही का आरोप, मरीज की मौत

Bilaspur Noble Hospital Controversy

Sonam Wangchuk Supreme Court
Sonam Wangchuk Supreme Court : सोनम वांगचुक की पत्नी पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट

Sonam Wangchuk Supreme Court

Bastar Fighters Recruitment
Bastar Fighters Recruitment : साय सरकार का बड़ा फैसला, 5,800 सरकारी नौकरियों का रास्ता साफ

सीजी भास्कर, 19 जुलाई : छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?