CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ऑटो चालक ने गर्लफ्रेंड को बुलाया, सोने के गहनों के लिए की हत्या, 4 आरोपी पुलिस के शिकंजे में

ऑटो चालक ने गर्लफ्रेंड को बुलाया, सोने के गहनों के लिए की हत्या, 4 आरोपी पुलिस के शिकंजे में

By Newsdesk Admin
25/08/2025
Share

सीजी भास्कर 25 अगस्त। शादीशुदा और दो बच्चों की मां अर्चना 14 अगस्त को दोस्तों के साथ चिक्कबल्लापुर के ईशा फाउंडेशन जाने निकली थीं, लेकिन घर वापस नहीं लौटीं।

Contents
  • कैसे बना हत्या का प्लान?
  • शामिल हुए तीन और साथी
  • ऐसे दी गई मौत
  • पुलिस ने ऐसे पकड़ा हत्यारों को

आंध्र प्रदेश के सत्य साईं जिले की रहने वाली अर्चना की बेरहमी से हत्या कर दी गई।


शादीशुदा और दो बच्चों की मां अर्चना 14 अगस्त को दोस्तों के साथ चिक्कबल्लापुर के ईशा फाउंडेशन जाने निकली थीं, लेकिन घर वापस नहीं लौटीं। 
तीन दिन बाद 17 अगस्त को उनका शव गौरीबिदनूर इलाके के नामगोंडलू गांव के पास मिला।

पुलिस जांच में सामने आया कि बेंगलुरु का ऑटो चालक राकेश और उसकी प्रेमिका अंजलि इस वारदात के पीछे थे।

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके साथियों की तलाश जारी है।

कैसे बना हत्या का प्लान?

राकेश मूल रूप से चिक्कबल्लापुर के विरुपासांद्रा का रहने वाला है।

पहले वह शादियों में खाना बनाने का काम करता था, तभी उसकी मुलाकात अर्चना से हुई थी, जो रिसेप्शनिस्ट का काम करती थीं।

हाल ही में अर्चना ने वीडियो कॉल पर राकेश से बातचीत की। तभी उसकी नजर अर्चना के सोने के कंगन पर पड़ी।

राकेश पर ऑटो लोन की भारी किस्तें बकाया थीं और वह ईएमआई न चुका पाने के कारण ऑटो जब्त होने से डर रहा था। 

इसी वजह से उसने अर्चना के गहने लूटने और उसे खत्म करने की योजना बनाई।

शामिल हुए तीन और साथी

राकेश ने सबसे पहले अपनी दूसरी प्रेमिका निहारिका को यह बात बताई।

निहारिका ने अपनी दोस्त अंजलि से चर्चा की और फिर अंजलि ने अपने दोस्त नवीन को शामिल कर लिया। चारों ने मिलकर अर्चना की हत्या का खौफनाक प्लान बनाया।

ऐसे दी गई मौत

14 अगस्त को राकेश ने अर्चना को फोन करके ईशा फाउंडेशन घूमने का बहाना बनाया।

राकेश, अंजलि और नवीन उसे दिनभर घुमाते रहे। शाम को कार में ही अर्चना का गला ओढ़नी से दबाकर उसकी हत्या कर दी।

इसके बाद तीनों ने उसके सोने के गहने लूट लिए और शव को नामगोंडलू गांव के पास फेंक दिया।

पुलिस ने ऐसे पकड़ा हत्यारों को

अर्चना का शव मिलने के बाद पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल खंगाली।

उसमें राकेश और अंजलि का नाम सामने आया। जब दोनों से पूछताछ हुई तो उन्होंने पूरा सच उगल दिया।

फिलहाल राकेश और अंजलि को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस निहारिका और नवीन की तलाश में छापेमारी कर रही है।
2 साल से फरार शराब तस्कर पकड़ाया:MP से छत्तीसगढ़ में खपा रहा था शराब, 43 लाख से अधिक की शराब हुई थी जब्त
बड़ी खबर : Supreme court के आदेश बाद NEET यूजी सिटी-सेंटर वाइज रिजल्ट जारी 🛑 अगली सुनवाई 22 को
रजिस्ट्रेशन-स्टांप HQ दफ्तर को लखनऊ शिफ्ट किए जाने का जबरदस्त विरोध, कर्मचारियों ने ताला लगाकर काट दी थी बिजली
Justice Krishn Ram Mahapatra : कृष्ण राम महापात्र बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई शपथ
Vishnu Deo Sai : दिव्यांगों के सम्मान और आत्मनिर्भरता पर सरकार का बड़ा संदेश, मुख्यमंत्री ने 1000 से ज्यादा हितग्राहियों को बांटे सहायक उपकरण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cattle Transport Case
Cattle Transport Case : भिलाई से महाराष्ट्र जा रही भैंसें पकड़ी गईं, एक आरोपी गिरफ्तार

Cattle Transport Case :पुलिस अब फरार आरोपी राजू…

Pahadi Mata Mangal Path
Pahadi Mata Mangal Path : रायपुर में पहाड़ी माता का तृतीय वार्षिक मंगल पाठ, उमड़े श्रद्धालु

Pahadi Mata Mangal Path ; मंगल पाठ और…

Knife Reel Case
Knife Reel Case : बिलासपुर में चाकू लहराकर बनाई रील, 2 आरोपी गिरफ्तार

Knife Reel Case :सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड…

Raigarh Bike Theft Gang
Raigarh Bike Theft Gang : बाइक चोरी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 4 एक्टिवा बरामद

Raigarh Bike Theft Gang : पुलिस के अनुसार,…

Surguja School Mismanagement
Surguja School Mismanagement : स्कूल की बदहाली पर 6KM चलीं 45 छात्राएं, कलेक्टर से लगाई गुहार

Surguja School Mismanagement : पूरे मामले में प्रशासन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?