CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Amity University Raipur Suicide : गर्ल्स हॉस्टल में युवक संग पकड़ी गई छात्रा, वीडियो वायरल के बाद जगदलपुर लौटकर की आत्महत्या

Amity University Raipur Suicide : गर्ल्स हॉस्टल में युवक संग पकड़ी गई छात्रा, वीडियो वायरल के बाद जगदलपुर लौटकर की आत्महत्या

By Newsdesk Admin
25/08/2025
Share
Amity University Raipur Suicide
Amity University Raipur Suicide

सीजी भास्कर, 25 अगस्त : अमेटी यूनिवर्सिटी (Amity University Raipur Suicide) में अध्ययनरत एक लॉ की छात्रा ने आत्महत्या कर ली है। दो दिन पहले ही यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में युवती एक युवक के साथ पकड़ी गई थी। जिसके बाद दोनों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई कर उन्हें घर भेजा गया। जहां युवती ने अपने घर पहुंचने के बाद आत्महत्या कर ली। युवती ने स्वजनों के नाम पर सुसाइड नोट भी छोड़ा है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार की शाम गर्ल्स हॉस्टल में युवती अपने ही कॉलेज के एक छात्र के साथ कमरे में पायी गई थी। इसके बाद यूनिवर्सिटी ने दोनों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें घर भेजा। इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने बनाकर इंटरनेट पर प्रसारित कर दिया। वीडियो प्रसारित होने के बाद सोमवार को युवती अपने घर जगदलपुर पहुंची और बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने सुसाइडल नोट में लिखा, ‘पापा-मम्मी, आप मेरी पढ़ाई पर पैसे खर्च कर रहे हैं, लेकिन मैं आपकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पा रही हूं।’ इस पूरी घटना के बाद (Amity University Raipur Suicide) मामले को लेकर यूनिवर्सिटी में हड़कंप मचा हुआ है।

हॉस्टल की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। बताया जाता है कि युवती के स्वजनों को भी हॉस्टल में प्रवेश करने से पहले कई प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है। ऐसे में एक युवक गर्ल्स हॉस्टल में कैसे पहुंचा, इसपर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

आए दिन होती रहती है घटनाएं

अमेटी यूनिवर्सिटी के छात्रों ने बताया कि गर्ल्स हॉस्टल से जुड़े कई विवाद आए दिन सामने आते रहते हैं। बावजूद इसके हॉस्टल डायरेक्टर इन घटनाओं पर लगाम लगाने में नाकाम रहे हैं। इस मामले को लेकर छात्र संगठन प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे हैं। (Amity University Raipur Suicide) के चलते अब छात्र संगठनों ने प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराना शुरू कर दिया है।

देर शाम तक चली बैठक

इस घटना के बाद अमेटी यूनिवर्सिटी में फैकल्टी मेंबर की एक लंबी बैठक हुई। बैठक में छात्रा के आत्महत्या करने के मामले पर चर्चा की गई। साथ ही इस तरह की घटनाओं को रोकने के संबंध में भी विमर्श किया गया। हालांकि घटना के बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने चुप्पी साध ली है।

27 अप्रैल को बंद रहेंगे व्यापारिक प्रतिष्ठान, बस स्टैंड निर्माण पर उठे सवाल
Congress Organisation Restructuring Meeting: संगठन सृजन अभियान को लेकर दिल्ली में मंथन, भूपेश बघेल और दीपक बैज रहे मौजूद
Bastar Eco Tourism : माओवादी छाया से उभरते बस्तर में पर्यटन को दिशा देने ‘कनेक्ट बस्तर’ की शुरुआत
छत्तीसगढ़ दौरे पर झारखंड कांग्रेस प्रभारी राजू: SC/ST नेताओं के लीडरशिप प्रोग्राम में होंगे शामिल
Dhamtari molestation case : ताबीज पहनाने के बहाने महिला से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dhamtari Murder Case
Dhamtari Murder Case : दो दोषियों को उम्रकैद, युवक की चाकू मारकर की थी हत्या

Dhamtari Murder Case : धमतरी पुलिस का कहना…

Bilaspur Kinnar Murder
Bilaspur Kinnar Murder : शराब पार्टी में विवाद बना मौत की वजह, किन्नर की गला घोंटकर हत्या

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर…

Inspire Award Chhattisgarh
Inspire Award Chhattisgarh : जापान से लौटे युवा वैज्ञानिकों का राज्यपाल ने किया सम्मान

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : इंस्पायर अवार्ड-मानक योजना…

Rare Ducks Raipur
Rare Ducks Raipur : रायपुर की आर्द्रभूमि में दिखीं दो दुर्लभ प्रजातियां, बढ़ा प्रकृति प्रेमियों का आकर्षण

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : रायपुर जिले के…

Chhattisgarh Rain Alert
Chhattisgarh Rain Alert : केलो डैम के 4 गेट खुले, कई इलाकों में जलभराव

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : छत्तीसगढ़ में लगातार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?