CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Illegal Paddy Storage : अवैध धान भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 300 बोरा धान जप्त

Illegal Paddy Storage : अवैध धान भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 300 बोरा धान जप्त

By Newsdesk Admin
24/11/2025
Share
Rajnandgaon News
Rajnandgaon News

सीजी भास्कर, 24 नवंबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले में धान के अवैध भंडारण (Illegal Paddy Storage) और परिवहन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सभी अंतर्राज्यीय सीमाओं पर बसे जिलों में विशेष टीमों को सक्रिय किया गया है, ताकि अन्य राज्यों से अवैध रूप से धान की आवाजाही या अनधिकृत भंडारण की गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। शासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि धान खरीद सीजन के दौरान अनियमित गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध त्वरित और कठोर कार्रवाई अनिवार्य है।

कलेक्टर सूरजपुर के निर्देशन में जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसडीएम भैयाथान के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने ग्राम रजबहर, तहसील भैयाथान में छापेमारी की बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान एक व्यापारी के गोदाम में 220 बोरा धान (Illegal Paddy Storage) यानी कुल 88 क्विंटल धान बिना किसी वैध दस्तावेज के भंडारित पाया गया। व्यापारी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद टीम ने गोदाम को सील कर पूरा धान ज़ब्त किया।

इसके अलावा कार्रवाई के दौरान ग्राम भांडी, तहसील ओड़गी निवासी एक किसान को उक्त व्यापारी के गोदाम से 80 बोरा धान (32 क्विंटल) खरीदकर ट्रैक्टर में परिवहन करते हुए पकड़ा गया। राजस्व टीम ने तत्परता दिखाते हुए 80 बोरा धान सहित ट्रैक्टर को भी सीज कर थाना झिलमिली की सुपुर्दगी में दे दिया।

कलेक्टर सूरजपुर ने कहा कि जिले में अवैध धान भंडारण और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति या व्यापारी को बख्शा नहीं जाएगा और आवश्यकतानुसार दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने किसानों और व्यापारियों को चेतावनी दी कि धान की खरीदी और भंडारण के संबंध में शासन द्वारा तय व्यवस्था और नियमों का पालन अनिवार्य है, अन्यथा कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

Solution Camp : मोहतरा शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, सैकड़ों लोगों की समस्याओं पर मौके पर हुआ फैसला
इंस्टाग्राम पर दोस्ती से शुरू हुआ ऑनलाइन फ्रॉड, शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा दिलाने के नाम पर युवक से 60 लाख की ठगी
Jaisingh Bharadwaj Suspension News : युक्तियुक्तकरण घोटाले में कार्रवाई…डौंडी बीईओ जयसिंह भारद्वाज निलंबित…
Bilaspur Murder Case : बिलासपुर में ट्रक ड्राइवर का मर्डर कर जलाया शव, ‘पाप’ धोने प्रयागराज गए… शराब पीते ही कातिलों ने उगल दिया सच
Maoist Encounter : बीजापुर में नक्सलियों व सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी, अब तक पांच माओवादी ढेर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Medical College
Raigarh Medical College : कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होगी कीमोथेरेपी, 50 करोड़ के कामों को मंजूरी

कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचने वाले…

Batwara 1947 X Review :  शुरुआत धीमी, सेकंड हाफ ने जीता दिल, सनी देओल की एक्टिंग की फैंस ने की तारीफ
Batwara 1947 X Review :  शुरुआत धीमी, सेकंड हाफ ने जीता दिल, सनी देओल की एक्टिंग की फैंस ने की तारीफ

सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बंटवारा 1947’ (Batwara 1947)…

Bemetara CHO Protest
Bemetara CHO Protest : CMHO को हटाने की मांग, 18 अगस्त को कलेक्टर कार्यालय का घेराव

बेमेतरा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (Bemetara…

Saudi Arabia Tension : हूतियों का अरामको आयल प्लांट पर ड्रोन हमले का दावा, फिर बढ़ा तनाव
Saudi Arabia Tension : हूतियों का अरामको आयल प्लांट पर ड्रोन हमले का दावा, फिर बढ़ा तनाव

यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के…

Savarkar Defamation Case :  राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, लखनऊ कोर्ट का समन रद्द
Savarkar Defamation Case :  राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, लखनऊ कोर्ट का समन रद्द

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?