CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IIT का सॉफ्टवेयर डेवलपर फंदे से लटका मिला शव, नोटबुक पर लिख गया ये बात…

IIT का सॉफ्टवेयर डेवलपर फंदे से लटका मिला शव, नोटबुक पर लिख गया ये बात…

By Newsdesk Admin
26/08/2025
Share

सीजी भास्कर, 26 अगस्त। IIT प्रोजेक्ट पर काम कर रहे युवक ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी है। उसका शव सोमवार सुबह कल्याणपुर के गूबागार्डन स्थित एक अपार्टमेंट में फंदे से लटका मिला।

Contents
  • सुसाइड नोट में लिखी ये बात
  • शांत स्वभाव का था दीपक

Kanpur Suicide Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर से यह दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है।

यहां पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान 25 वर्षीय दीपक चौधरी के रूप में हुई।

बताया जा रहा है कि सॉफ्टवेयर डेवलपर दीपक चौधरी मूलरूप से महाराष्ट्र के जलगांव जिले के कोठडी कस्बे के रहने वाला था। वो यहां आउटसोर्सिंग कंपनी के माध्यम से IIT कानपुर के लिए प्रोजेक्ट पर काम कर रहा था।

जानकारी के अनुसार, दीपक चौधरी अपने रूम पार्टनर अमन गुप्ता (निवासी जयपुर, राजस्थान) के साथ किराए के अपार्टमेंट में था।

रविवार रात दोनों ने साथ मिलकर काम किया और देर रात कमरे में आराम करने चले गए।

सोमवार सुबह जब अमन सोकर उठा और साथी को जगाने गया तो दीपक का शव पंखे से रस्सी के सहारे लटका मिला। इसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सुसाइड नोट में लिखी ये बात

मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की. पुलिस को घटनास्थल से एक नोटबुक बरामद हुई, जिसमें दीपक ने मराठी भाषा में सुसाइड नोट लिखा था।

नोट में लिखा- मम्मी-पापा मुझे माफ करना। मैं ठीक से काम नहीं कर पा रहा हूं और आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पा रहा हूं। इसके अलावा उसने मौजूदा माहौल में खुद को ढाल न पाने की बात भी लिखी है।

पुलिस ने बताया कि बरामद सुसाइड नोट को फोरेंसिक जांच और हैंडराइटिंग एक्सपर्ट की जांच के लिए भेजा गया है।

प्रारंभिक जांच में यह लग रहा है कि दीपक मानसिक तनाव में था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी है। परिजन मंगलवार सुबह तक कानपुर पहुंचेंगे, जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

शांत स्वभाव का था दीपक

दीपक चौधरी का परिवार जलगांव में रहता है। उसके पिता नितिन चौधरी किसान हैं।

बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों से बातचीत के बाद ही आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ पाएगी।

पड़ोसियों का कहना है कि दीपक कम बोलने वाले और शांत स्वभाव का था। अक्सर काम में ही व्यस्त रहता था। पुलिस ने मौके से जरूरी साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं और मामले की जांच जारी है।
Bilaspur Bengaluru Train : 26 अगस्त से नियमित होगी साप्ताहिक ट्रेन, देखें पूरा टाइम टेबल
11वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत, CCTV फुटेज आया सामने; जांच में जुटी पुलिस..
26/11 Mumbai Terror Attack 17 Years: 17 साल बाद भी बड़ा सवाल—कसाब को सजा मिली, मगर साजिश के असली चेहरे अब भी दूर क्यों?
Gariaband Police Attack : अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, 6 आरोपी पकड़े गए
लाल किले से गायब हुआ बेशकीमती सोने-हीरे से जड़ा कलश, कीमत पहुंची करीब 1 करोड़ रुपये
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ashirwad Ke Diye Expense Controversy
Ashirwad Ke Diye Expense Controversy : ‘आशीर्वाद के दीये’ पर सियासत, कांग्रेस ने खर्च को लेकर उठाए सवाल

Ashirwad Ke Diye Expense Controversy :अब इस आयोजन…

Central Jail Woman Death
Central Jail Woman Death : अंबिकापुर सेंट्रल जेल की महिला कैदी की इलाज के दौरान मौत, हत्या के आरोप में थी बंद

Central Jail Woman Death: महिला की मौत की…

BJP Councillors Resignation
BJP Councillors Resignation : नगर पंचायत में पार्षदों के इस्तीफे पर बोले मंत्री जायसवाल, बताया सामान्य प्रक्रिया

BJP Councillors Resignation : कांग्रेस के सरगुजा की…

US Military Aircraft Losses Iran War
US Military Aircraft Losses Iran War : ईरान युद्ध में अमेरिकी ताकत को झटका, रिपोर्ट में दर्जनों विमान और सैन्य ठिकानों को नुकसान

US Military Aircraft Losses Iran War :अब आधुनिक…

Bigg Boss 20 Fairness Controversy
Bigg Boss 20 Fairness Controversy : Bigg Boss 20 पर अम्रपाली दुबे का सवाल, बोलीं- टीवी स्टार्स को ही क्यों मिल रही प्रायोरिटी?

Bigg Boss 20 Fairness Controversy :आसिफ खान ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?