CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bike Theft Gang : महिला बनकर बाइक चुराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़

Bike Theft Gang : महिला बनकर बाइक चुराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़

By Newsdesk Admin
26/08/2025
Share
Bike Theft Gang
Bike Theft Gang

सीजी भास्कर, 26 अगस्त : ओडिशा पुलिस ने एक बड़े बाइक चोर गिरोह (Bike Theft Gang) का पर्दाफाश किया है, जिसने अंतरराज्यीय स्तर पर बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया।

इस गैंग का मास्टरमाइंड मनीष श्रीवास्तव नाटक मंडली में काम करता है और पुलिस को गुमराह करने के लिए महिला का वेश धारण कर बाइक चुराता था।

यह अनोखा तरीका अपनाकर वह लंबे समय तक पुलिस की पकड़ से बचता रहा।

बरगढ़ जिले की झारबंध थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 31 चोरी की बाइक बरामद की गई हैं।

गिरफ्तार आरोपितों में तीन छत्तीसगढ़ और पांच ओडिशा के बरगढ़ जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद सहाय मीणा ने पदमपुर एसडीपीओ कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी।

पूरी कार्रवाई 12 अगस्त को कपाटी गांव निवासी पूर्णचंद्र पटेल की बाइक चोरी की घटना से शुरू हुई। शिकायत दर्ज होते ही झारबंध पुलिस ने जांच शुरू की और सबसे पहले प्रदीप भोई (बरगढ़) और लुकेश्वर पटेल (छत्तीसगढ़) को हिरासत में लिया।

पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे हुए, जिसके बाद पुलिस ने एक स्पेशल टीम का गठन कर छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बरगढ़ जिले में छापेमारी की। इस छापेमारी में गिरोह के छह और सदस्य गिरफ्तार कर लिए गए।

पुलिस का कहना है कि गिरोह चोरी की बाइक को दूर-दराज के इलाकों में बेच देता था और महिला के वेश में होने की वजह से लोग उस पर शक भी नहीं करते थे। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपितों पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस पूरे मामले ने यह साफ कर दिया है कि अपराधी पकड़ से बचने के लिए किस हद तक नए तरीके अपनाते हैं। (Bike Theft Gang) का पर्दाफाश पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
FSSAI Action on Dabur : डाबर के कई प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक
DRI Drug Bust: दिल्ली-एनसीआर में अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश, 26 विदेशी गिरफ्तार
India Russia S-500 Deal: क्या S-400 के बाद भारत की अगली डील पक्की? चीन-पाकिस्तान पर बढ़ेगा दबाव
Inverter AC : AC में लिखा “Inverter” क्या सच में घर के इन्वर्टर से चलने की गारंटी देता है? समझिए पूरा गणित आसान भाषा में
गूगल और Meta को ED का नोटिस, ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप केस में पूछताछ के लिए बुलावा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा
Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा

रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक कैंसर इंस्टीट्यूट…

धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा, KTM सवार 17 वर्षीय युवक की मौत; अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रायपुर-जगदलपुर हाईवे पर…

Devdutt Padikkal : गॉल में गरजा देवदत्त का बल्ला, 167 रन बनाकर रचा इतिहास
Devdutt Padikkal : गॉल में गरजा देवदत्त का बल्ला, 167 रन बनाकर रचा इतिहास

गॉल टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय युवा…

E20 Protest : 17 अगस्त को रायपुर में AAP का टाउनहाल, जनता से सीधा संवाद
E20 Protest : 17 अगस्त को रायपुर में AAP का टाउनहाल, जनता से सीधा संवाद

E20 पेट्रोल के खिलाफ आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़…

Mahasamund Job Fair : 10वीं-12वीं पास को बड़ा मौका, 117 पदों पर सीधी भर्ती
Mahasamund Job Fair : 10वीं-12वीं पास को बड़ा मौका, 117 पदों पर सीधी भर्ती

छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?