CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘मैंने नर्क देखा है…,’ इंडियन डॉक्टर ने किया मर कर जिंदा होने का दावा

‘मैंने नर्क देखा है…,’ इंडियन डॉक्टर ने किया मर कर जिंदा होने का दावा

By Newsdesk Admin
26/08/2025
Share

सीजी भास्कर​, 26 अगस्त​। एक डॉक्टर जो अपने मरीजों के निकट मृत्यु के अनुभवों के दावों को खारिज कर देते थे​। उनके साथ ऐसी घटना हुई, जिसके बाद से इन चीजों के प्रति उनका नजरिया ही बदल गया​।

Contents
  •  एक सर्जरी के दौरान मृत होने का किया दावा
  • जब नर्क से स्वर्ग ले गए फरिश्ते
  • इस घटना के बाद डॉक्टर का जीवन को लेकर बदल गया नजरिया
उन्होंने मृत्यु के बाद होने वाली घटनाओं के लेकर चौंकाने वाला दावा किया है​। 

मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय मूल के डॉ. राजीव पारती अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित बेकर्सफील्ड हार्ट हॉस्पिटल में मुख्य एनेस्थिसियोलॉजिस्ट थे।

उनका दावा है कि एक सर्जरी के दौरान उनका हृदय रुक गया था और वह कुछ देर के लिए मृत हो गए थे। इसके बाद उन्होंने जो कुछ भी अनुभव किया वो चौंकाने वाला था।

 
एक सर्जरी के दौरान मृत होने का किया दावा


उनका कहना है कि जब खुद वह मृत्यु के बाद की दुनिया में पहुंचे तो ऐसी घटनाएं जिसे वह सिर्फ कपोल-कल्पित मानते थे, उसके प्रति उनका दृष्टिकोण  एकदम से बदल गया है।  

डॉ. पारती ने दावा किया कि 2008 में, जब वे 51 वर्ष के थे। प्रोस्टेट कैंसर की सर्जरी  के दौरान उनकी हृदय गति रुक ​​गई थी। इस वजह से वह कुछ देर के लिए मृत हो गए थे।

उन्होंने दावा किया कि अपनी मौत के बाद मैंने दर्द और पीड़ा से भरी लोगों की चीखें सुनीं।

मुझे ऐसा लगा कि मैं किसी ऐसी घाटी के किनारे एक सड़क पर पहुंच गया हूं जो धधक रही।

उस जलती हुई घाटी से मांस के जलने जैसी गंध आ रही थी।उसके धुएं मेरी नाक में भर गए थे। तब मुझे अहसास हुआ कि मैं नर्क के पास खड़ा हूं। यह मृत्यु के बाद नर्क का दृश्य था। वह नर्क के दरवाजे के पास खड़े थे।

जब नर्क से स्वर्ग ले गए फरिश्ते

डॉक्टर ने बताया कि फिर मुझे दो फरिश्ते मिले। दोनों मुझे उस नर्क जैसी जगह से किसी सुरंग जैसे दरवाजे से होते हुए एक अद्भुत सुंदर स्थान तक ले गए। जहां सिर्फ प्रकाश ही प्रकाश था। उसी प्रकाश से एक शख्स को निकलते भी देखा और उनसे डॉक्टर ने सवाल भी किया।

उन्होंने कहा कि फिर मैंने खुद को ऑपरेशन टेबल पर भी पड़ा हुआ देखा।

डॉ. पारती का दावा है कि यह उनके मृत्यु के बाद की जिंदगी देखने का अनुभव था। इसके बाद उनकी पूरी जिंदगी ही बदल गई। उन्होंने अपने प्रोफेशन को अलविदा कह दिया।

इस घटना के बाद डॉक्टर का जीवन को लेकर बदल गया नजरिया

डॉ. पारती ने कहा कि इस अनुभव से वे हिल गए थे। इस घटना के बाद उन्होंने खुद से सवाल किया कि अपना सारा जीवन बेहतर घरों और बेहतर कारों की तलाश में क्यों बिताया।

उन्होंने बेकर्सफील्ड से इस्तीफा दे दिया।

अपनी कारें और हवेली बेच दीं और फिर ‘डाइंग टू वेक अप: ए डॉक्टर्स वॉयेज इनटू द आफ्टरलाइफ एंड द विजडम ही ब्रॉट बैक’ नामक पुस्तक लिखी।

डॉ. राजीव पारती पहले ऐसे शख्स नहीं है, जिन्होंने निकट मृत्यु का अनुभव किया हो।

कई ऐसे लोग हैं, जिन्होंने मरने के बाद दूसरी दुनिया देखने का दावा किया है। वहीं कुछ ने मरने के बाद अपने परिजनों की बात सुनने और खुद के लिए उन्हें रोते हुए देखने भी दावा किया है।

Supplementary Grants : 1.32 लाख करोड़ की पूरक अनुदान मांगें पेश, खजाने पर पड़ेगा 41.5 हजार करोड़ का बोझ
Western Disturbance Effect : पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदला मौसम, 3 फरवरी को बारिश के आसार
दिग्गज स्पिनर आर अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, ऑस्ट्रेलिया में की सन्यास की घोषणा
Donald Trump Health Report : “अभी तो मैं जवान हूं…” – ट्रंप की हेल्थ रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, डॉक्टर बोले- उम्र 79 पर दिल सिर्फ 65 का!
Sanchar Saathi App : विपक्ष के दबाव में सरकार ने वापस लिया…, कांग्रेस ने केंद्र पर साधा निशाना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Gold Smuggling : दुरंतो एक्सप्रेस में 1.24 किलो विदेशी सोना बरामद, दो संदिग्ध गिरफ्तार
Gold Smuggling : दुरंतो एक्सप्रेस में 1.24 किलो विदेशी सोना बरामद, दो संदिग्ध गिरफ्तार

रायपुर-नागपुर रेलमार्ग पर आरपीएफ क्राइम ब्रांच और डीआरआई…

Parliament Monsoon Session : हंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित संसद, लोकसभा 1 मिनट तो राज्यसभा चली 1 घंटे

नई दिल्ली, 13 अगस्त : संसद का मानसून…

Independence Day
Independence Day : स्वतंत्रता दिवस से पहले धमतरी में दिखा देशभक्ति का रंग, मैदान में परखी गई हर तैयारी

धमतरी में स्वतंत्रता दिवस से पहले गुरुवार को…

Heart Attack Golden Hour : छत्तीसगढ़ के 7 शहरों में खुलेगी कैथ लैब, हार्ट मरीजों को मिलेगा समय पर इलाज
Heart Attack Golden Hour : छत्तीसगढ़ के 7 शहरों में खुलेगी कैथ लैब, हार्ट मरीजों को मिलेगा समय पर इलाज

छत्तीसगढ़ में हार्ट के मरीजों के लिए बड़ी…

Truck Accident : रायपुर में नाले में गिरी 20 चक्के की ट्रक, पलटने का खतरा,बाल-बाल बचे लोग
Truck Accident : रायपुर में नाले में गिरी 20 चक्के की ट्रक, पलटने का खतरा,बाल-बाल बचे लोग

रायपुर के अग्रसेन चौक स्थित समता कालोनी में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?