CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जेल की सलाखों के पीछे से हिस्ट्रीशीटर का आतंक, कारोबारी को दी गोली मारने की धमकी

जेल की सलाखों के पीछे से हिस्ट्रीशीटर का आतंक, कारोबारी को दी गोली मारने की धमकी

By Newsdesk Admin
28/08/2025
Share

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां कुख्यात हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र राजपूत भले ही जेल की चारदीवारी में बंद हो, लेकिन उसकी दबंगई अब भी खत्म नहीं हुई है।

Contents
  • चार महीने पहले हुआ था विवाद
  • जेल से मिली धमकी, 46 सेकेंड की रिकॉर्डिंग
  • कारोबारी और परिवार में दहशत
  • पुलिस और जेल प्रशासन पर उठे सवाल
  • कौन है वीरेंद्र राजपूत?
ताज़ा मामला एक मोटर पार्ट्स कारोबारी को दी गई जान से मारने की धमकी का है। आरोप है कि वीरेंद्र ने जेल में रहते हुए ही कारोबारी को फोन कर कहा – “तुम्हारी वजह से गोली खानी पड़ी, अब इतनी गोली मरवाऊंगा कि पहचान भी नहीं पाओगे।”

चार महीने पहले हुआ था विवाद

जानकारी के अनुसार, चिरगांव के पहाड़ी चुंगी निवासी कारोबारी अनिल कुमार जैन की वीरेंद्र से पुरानी रंजिश है। 

26 अप्रैल को हिस्ट्रीशीटर ने एक महिला के साथ जबरन अश्लील फोटो खींचकर और तमंचा दिखाकर कारोबारी से 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी।

पीड़ित ने तत्काल पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद 5 मई को एसडब्ल्यूएटी टीम और पुलिस ने मुठभेड़ में वीरेंद्र को दबोच लिया था। उस दौरान पुलिस की गोली उसके पैर में लगी थी और उसे जेल भेज दिया गया।

जेल से मिली धमकी, 46 सेकेंड की रिकॉर्डिंग

पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने 8 अगस्त को सीधे जेल से फोन करके धमकी दी। उसने कारोबारी को चेतावनी दी कि जेल में आकर मुलाकात करो, नहीं तो पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दूंगा।

 यह कॉल 46 सेकेंड तक रिकॉर्ड हुआ है, जिसमें वीरेंद्र को ठेठ बुंदेलखंडी अंदाज में गालियां और धमकियां देते सुना जा सकता है।

कारोबारी और परिवार में दहशत

कारोबारी अनिल कुमार का कहना है कि यह पहली बार नहीं है। इससे पहले भी वीरेंद्र जेल से कॉल कर धमकी दे चुका है, लेकिन डर की वजह से वह सामने नहीं आ पाए।

बार-बार मिल रही धमकियों से उनका परिवार डरा और सहमा हुआ है। सवाल यह भी खड़ा हो रहा है कि आखिर जेल में बंद आरोपी के पास मोबाइल फोन कैसे पहुंचा?

पुलिस और जेल प्रशासन पर उठे सवाल

पीड़ित की शिकायत पर चिरगांव पुलिस ने वीरेंद्र राजपूत के खिलाफ नया केस दर्ज किया है। एसपी ग्रामीण डॉ. अरविंद कुमार का कहना है कि संभावना है कि आरोपी ने कोर्ट पेशी के दौरान किसी से फोन लिया हो।

फिलहाल पुलिस कॉल डिटेल और लोकेशन खंगाल रही है। वहीं, जेल प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर हिस्ट्रीशीटर कैदी तक मोबाइल पहुंचा कैसे।

कौन है वीरेंद्र राजपूत?

वीरेंद्र राजपूत झांसी और आसपास के जिलों का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ रंगदारी, लूट, धमकी और मारपीट जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं।

पुलिस की गोली खाने के बाद लोगों को लगा था कि उसकी दबंगई खत्म हो गई है, लेकिन जेल से ही धमकी भरे कॉल आने पर उसकी गुंडई का नया चेहरा सामने आ गया है।
सौरभ चंद्राकर के प्रत्यर्पण के बाद छत्तीसगढ़ के कई दिग्गजों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें? पिटारे में कौन कौन रहे सहयोगी…पूर्व मुख्यमंत्री से लेकर इन अधिकारियों के भी हैं नाम
Government Bank Fraud: 26.87 लाख की अवैध निकासी, अफसर की ID पर उठे सवाल
6 महीने के लिए अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा पर रोक? नरेश टिकैत ने कर दी बड़ी मांग
आमने-सामने आ गए दो इस्लामिक देश! हूती विद्रोहियों ने सऊदी से कहा- ‘आसमान को आग में बदल देंगे’
घर के आगे बकरा बांधने पर विवाद, दिल्ली में दो समुदायों के बीच चले लाठी-डंडे, पुलिस तैनात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bastar Martyrs QR Code
Bastar Martyrs QR Code : बस्तर में शहीद जवानों की डिजिटल पहचान, तस्वीरों के साथ लगाए जा रहे QR कोड

Bastar Martyrs QR Code :इस पहल के जरिए…

Gangrel Dam Statue Mystery : गंगरेल बांध में मिली 37 साल पुरानी नेमिनाथ प्रतिमा गायब!
Gangrel Dam Statue Mystery : गंगरेल बांध में मिली 37 साल पुरानी नेमिनाथ प्रतिमा गायब!

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के प्रसिद्ध गंगरेल बांध…

Bilaspur Tiranga Yatra
Bilaspur Tiranga Yatra : महिलाओं ने संभाली तिरंगा यात्रा की कमान, 300 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली रैली

Bilaspur Tiranga Yatra : कार्यक्रम में महापौर पूजा…

India-Afg T20 Series : BCCI ने जारी किया शेड्यूल, 13 सितंबर से होगी भिड़ंत, जानें कब-कहां देख पाएंगे लाइव
India-Afg T20 Series : BCCI ने जारी किया शेड्यूल, 13 सितंबर से होगी भिड़ंत, जानें कब-कहां देख पाएंगे लाइव

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली तीन…

Bastar School Building Crisis
Bastar School Building Crisis : बस्तर में शिक्षा व्यवस्था बदहाल, 3 साल से स्कूल भवन का इंतजार

Bastar School Building Crisis :शिक्षकों का कहना है…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?