CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » PM Jan Dhan Yojana : पीएम जन-धन योजना ने लोगों को अपना भाग्य खुद लिखने की शक्ति दी : मोदी

PM Jan Dhan Yojana : पीएम जन-धन योजना ने लोगों को अपना भाग्य खुद लिखने की शक्ति दी : मोदी

By Newsdesk Admin
28/08/2025
Share
PM Jan Dhan Yojana
PM Jan Dhan Yojana

सीजी भास्कर, 28 अगस्त : पीएम जन-धन योजना (PM Jan Dhan Yojana) के 11 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस योजना ने लोगों को अपना भाग्य खुद लिखने की शक्ति दी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब अंतिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति वित्तीय रूप से जुड़ता है तो पूरा देश तरक्की की ओर बढ़ता है।

यह योजना 28 अगस्त 2014 को शुरू की गई थी, जिसका उद्देश्य हर परिवार को व्यापक वित्तीय समावेशन से जोड़ना था। इसके तहत प्रत्येक परिवार के लिए कम से कम एक बुनियादी बैंकिंग खाता, वित्तीय साक्षरता, ऋण, बीमा और पेंशन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा—“जब अंतिम व्यक्ति वित्तीय रूप से जुड़ा होता है तो पूरा देश एक साथ आगे बढ़ता है। (PM Jan Dhan Yojana) से यही संभव हुआ। इसने लोगों की गरिमा बढ़ाई और उन्हें अपना भाग्य खुद लिखने की ताकत दी।”

प्रधानमंत्री ने ‘माईगोव’ के पोस्ट को साझा करते हुए यह भी कहा कि कैसे (PM Jan Dhan Yojana) ने भारतभर में करोड़ों परिवारों का जीवन बदल दिया। पोस्ट में लिखा गया—“भारत की वित्तीय क्रांति गणित के सूत्रों से नहीं, बल्कि नवाचार और समावेशन के सूत्रों से प्रेरित है। बैंकिंग सेवाओं से लेकर महिला सशक्तिकरण तक, पारदर्शी डीबीटी ट्रांसफर से लेकर शासन में विश्वास तक, प्रधानमंत्री जन-धन योजना ने देश में बचत और विकास की नई परिभाषा गढ़ी है।”

‘माईगोव’ के एक अन्य पोस्ट में कहा गया 11 साल पहले प्रधानमंत्री मोदी ने भारत से वादा किया था कि कोई भी गरीब परिवार बैंकिंग व्यवस्था से बाहर नहीं रहेगा। जन-धन केवल बैंक खाते खोलने की योजना नहीं थी, बल्कि यह एक मां के सम्मानपूर्वक बचत करने, किसान को बिचौलियों से मुक्ति दिलाने और ग्रामीण को राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़ने की पहल थी।” इसमें कहा गया कि प्रधानमंत्री मोदी की दृष्टि ने वित्तीय समावेशन को वास्तविकता में बदल दिया है, जिससे हर घर में उम्मीद और हर जीवन में आत्मविश्वास पैदा हुआ।

NPS Rule Change 2025 : अब रिटायरमेंट पर 80% राशि एकमुश्त निकाल सकेंगे, एन्‍युटी अनिवार्यता घटी
Budget 2026 Stock Market Fall : बजट के बाद बाजार में तेज बिकवाली, सेंसेक्स-निफ्टी फिसले
2020 के बाद अमेरिका में सबसे बुरा दिन, फिर बिखर गया US मार्केट… मंदी की आहट!
पुतिन ने यूक्रेन में जंग खत्म करने को लेकर चल दिया ऐसा दांव, बढ़ गई जेलेंस्की की टेंशन!
रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठगी के 11 लाख रुपये थाईलैंड-चाइना भेजने वाले सीए समेत तीन गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

POCSO Accused Arrested
POCSO Accused Arrested : पहाड़ पर पत्थर के नीचे छिपा था दुष्कर्म का आरोपी, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

POCSO Accused Arrested :गिरफ्तारी के बाद आरोपी को…

Surajpur Police Attack
Surajpur Police Attack : ग्रामीणों के हमले में DSP सहित 15 से अधिक पुलिसकर्मी घायल

Surajpur Police Attack :पिछले 9 घंटों से अधिक…

Dhamtari Medical Store Raid
Dhamtari Medical Store Raid : EOW की बड़ी कार्रवाई, महत्वपूर्ण दस्तावेज किए जब्त

Dhamtari Medical Store Raid :

Durg Drug Peddlers Arrested
Durg Drug Peddlers Arrested : दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 नशा तस्कर गिरफ्तार

Durg Drug Peddlers Arrested :सिटी कोतवाली पुलिस ने…

Rajnandgaon Crime News
Rajnandgaon Crime News : चोरी की दो घटनाएं CCTV में कैद, क्या नाबालिगों से कराए जा रहे हैं अपराध?

Rajnandgaon Crime News : इन वायरल वीडियो की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?