CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अखिलेश ने लोकसभा में ऐसा क्या बोला कि तुरंत खड़े हो गए अमित शाह

अखिलेश ने लोकसभा में ऐसा क्या बोला कि तुरंत खड़े हो गए अमित शाह

By Newsdesk Admin
02/04/2025
Share

02 अप्रैल 2025 :

Waqf Amendment Bill 2025: लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पेश कर दिया गया है. इस दौरान कांग्रेस ने जोरदार हंगामा किया. गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर पलटवार किया, जबकि केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विधेयक पेश करते हुए जवाब दिया.

चर्चा के दौरान सपा के सांसद अखिलेश यादव और गृहमंत्री अमित शाह के बीच भी काफी ज्यादा बहस देखने को मिली. अखिलेश यादव ने इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के ना चुने पर सवाल भी उठा दिया.

अमित शाह ने दिया करारा जवाब

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में इस समय मुकाबला चल रहा है कि सबसे खराब हिंदू कौन है? उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी अभी तक अपना अध्यक्ष तय नहीं कर पा रही है.

अखिलेश का बयान सुनते ही गृह मंत्री अमित शाह ने तुरंत जवाब दिया. उन्होंने कहा, अखिलेश जी, ये कोई पांच लोगों की पार्टी नहीं है, बल्कि करोड़ों कार्यकर्ताओं की पार्टी है. हमारे यहां अध्यक्ष का चयन लोकतांत्रिक तरीके से होता है. अमित शाह ने आगे चुटकी लेते हुए कहा, आप निश्चिंत रहें, आप 25 साल तक समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष बने रहेंगे!

अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग अभी तक अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष तक नहीं चुन पाए. अखिलेश ने नोटबंदी पर सवाल उठाते हुए पूछा, क्या इससे कोई फायदा हुआ? गंगा-यमुना साफ हुई? उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी ने गोद लिए गांवों का क्या किया? उन्होंने ईद पर पाबंदियों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि हर धर्म के नेता ईद पर जाते थे, लेकिन इस बार रोक लगा दी गई. क्या संविधान यही सिखाता है?

अखिलेश ने महाकुंभ को लेकर भी सवाल उठाया और कहा कि बिना तैयारी के 100 करोड़ लोगों को बुला लिया, जिससे हजारों लोग खो गए. वक्फ कानून पर उन्होंने कहा कि बीजेपी धर्म के नाम पर कारोबार करना चाहती है और लोगों के घर छीनने की कोशिश कर रही है. उन्होंने पूछा कि जब समाज इस फैसले को नहीं मान रहा, तो बीजेपी इसे जबरदस्ती लागू क्यों कर रही है?

‘मेरा इलाज पहले कर दो…’ मरीज की बात सुनकर डॉक्टर को आया गुस्सा, बुजुर्ग को घसीट-घसीटकर पीटा..
भारत-पाक तनाव के बीच इल्तिजा मुफ्ती का बड़ा बयान, कहा- ‘दो परमाणु शक्तियां…’
Russia-Ukraine War : क्रिसमस के दिन पुतिन पर जमकर बरसे जेलेंस्की, मांगी मौत की दुआ
टीचर पर गंभीर आरोप लगा 12th के छात्र ने की खुदकुशी, विडियो में बताया – शराब पीने लगातार बना रहे थे दबाव, जांच में जुटी पुलिस
कनाडा में सुरक्षित नहीं भारतीय मूल के नागरिक…! ओटावा में एक भारतीय की चाकू घोंप कर हत्या

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Jungle Safari : बाघों के दीदार से नक्सलगढ़ तक जंगल सफारी, अचानकमार में पहले दिन उमड़े 138 पर्यटक
Chhattisgarh Jungle Safari : बाघों के दीदार से नक्सलगढ़ तक जंगल सफारी, अचानकमार में पहले दिन उमड़े 138 पर्यटक

छत्तीसगढ़ के जंगलों में पर्यटन (Chhattisgarh Jungle Safari)…

Mungeli Development
Mungeli Development :  निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय समय में पूरे हों सभी काम : अरुण साव

उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव…

LP Dahire Suspended : हाईकोर्ट की नाराजगी के बाद शिक्षा विभाग में बड़ी कार्रवाई, पूर्व प्रभारी DEO निलंबित
LP Dahire Suspended : हाईकोर्ट की नाराजगी के बाद शिक्षा विभाग में बड़ी कार्रवाई, पूर्व प्रभारी DEO निलंबित

बिलासपुर संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा कार्यालय में सहायक…

Chhattisgarh Rajyotsav
Chhattisgarh Rajyotsav :  मुंगेली में धूमधाम से मना 26वां राज्योत्सव, विकास और संस्कृति की झलक ने मोहा मन

मुंगेली के वीर शहीद धनंजय सिंह राजपूत स्टेडियम…

Census Duty Employee Transfer Ban : छत्तीसगढ़ में जनगणना ड्यूटी वाले कर्मचारियों के तबादले पर 6 महीने की रोक, मार्च 2027 तक लागू रहेगा आदेश
Census Duty Employee Transfer Ban : छत्तीसगढ़ में जनगणना ड्यूटी वाले कर्मचारियों के तबादले पर 6 महीने की रोक, मार्च 2027 तक लागू रहेगा आदेश

जनगणना के द्वितीय चरण में तैनात अधिकारियों और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?