CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » टीचर पर गंभीर आरोप लगा 12th के छात्र ने की खुदकुशी, विडियो में बताया – शराब पीने लगातार बना रहे थे दबाव, जांच में जुटी पुलिस

टीचर पर गंभीर आरोप लगा 12th के छात्र ने की खुदकुशी, विडियो में बताया – शराब पीने लगातार बना रहे थे दबाव, जांच में जुटी पुलिस

By Newsdesk Admin
25/01/2025
Share

सीजी भास्कर, 25 जनवरी। 12वीं के एक छात्र की खुदकुशी ने स्कूल प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं क्योंकि स्टूडेंट ने खुदकुशी के पीछे एक टीचर को जिम्मेदार ठहराया है। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में घटित इस घटना के लिए पुलिस बारिकी से जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार कोलारस के लोधी मोहल्ले में रहने वाले 12वीं कक्षा के छात्र 17 वर्षीय बंटी पुत्र नंदकिशोर धाकड़ बीते रोज खुदकुशी के लिए ट्रेन के आगे लेट गया था। ट्रेन की टपेट में आने से उसके सिर में गहरी चोट आई थी, जिसके बाद पहले उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे ग्वालियर रेफर किया गया।

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस छात्र को मोबाइल से एक वीडियो मिला, जो आत्महत्या की नीयत से ट्रेन के सामने आने से ठीक पहले का था। बताया जा रहा है कि छात्र अपने शिक्षक विनोद सिकरवार द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप लगा रहा था। साथ ही सरकार से भी गुहार लगा रहा है कि ‘वो शिक्षा के सिस्टम को सुधारे वरना उस जैसे न जाने कितने बच्चे बिना कारण मारे जाएंगे।’

पीएम के बाद परिजन को सौंपा शव

इलाज के दौरान हुई छात्र की मौत के बाद जीआरपी पुलिस ने मामला कोलारस पुलिस को सौंप शव का पोस्टमार्टम करा लिया है। शव छात्र के परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है। अब इस मामले की जांच शुरु कर दी गई है।

आपको बता दें कि टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक छात्र ने अपने फोन में खुदकुशी से पहले एक वीडियो शूट किया था जिसमें वह अपने टीचर पर आरोप लगा रहा है कि वह उसे प्रताड़ित कर रहे थे और शराब पीने का दबाव बना रहे थे। इस वीडियो में छात्र ने सरकार और पुलिस से अपील की है कि वे शिक्षा व्यवस्था में सुधार करें क्योंकि उसकी तरह और भी बच्चे मौत की ओर जा सकते हैं। विडियो बनाने के बाद छात्र कोलारास में ट्रेन के आगे ट्रैक पर खड़ा हो गया था। लोको इंजीनियर ने इमर्जेंसी ब्रेक लगाया लेकिन लड़के की जान नहीं बचाई जा सकी। छात्र को गंभीर हालत में ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उसकी वहां मौत हो गई। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को बच्चे का रिकॉर्ड किया गया वीडियो मिला है जिसमें वह अपने स्कूल के एक टीचर पर आरोप लगा रहा है कि वह छात्रों के बीच शराब को बढ़ावा दे रहे थे और उन पर कम से कम एक बार बीयर पीने का दबाव डाल रहे थे। उसने यह भी आरोप लगाया कि टीचर अपने घर पर बच्चों को ट्यूशन लेने का दबाव डालते थे और धमकाते थे कि अगर वे नहीं माने तो परीक्षा में अच्छे ग्रेड नहीं देंगे। मामले की जांच कोलारास पुलिस और जीआरपी कर रही है। जीआरपी ऑफिसर ने अस्पताल में बंटी का बयान दर्ज करने की कोशिश की लेकिन गंभीर हालत होने के कारण वह कुछ बोल नहीं पाया। अब वीडियो के आधार पर जांच चल रही है।

Jagdalpur snatching case : महिलाओं को निशाना बनाकर स्नैचिंग करने वाले आरोपी का पर्दाफाश
Free Bicycle Distribution : सांकरा स्कूल में 81 छात्राओं को मिलीं निशुल्क साइकिलें, छात्रसंघ पदाधिकारियों ने ली शपथ
रेलवे का डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट गिरफ्तार: घर पर पार्टी के बहाने नर्स को बुलाकर किया बलात्कार, घटना के बाद 10 दिनों तक दहशत में रही पीड़िता, पुलिस ने आफिस से किया अरेस्ट
हर्षिता ब्रेला हत्याकांड: कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी माता-पिता को मिला झटका
लोकांगन में 31 दिसंबर को लर्निंग लाइसेंस शिविर, पंजीयन शुल्क जमा कर वैशाली नगर विधानसभा रहवासी बनवा सकेंगे लायसेंस, शिविर को लेकर विधायक रिकेश सेन ने दी यह जानकारी…..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CG Supervisor Recruitment 2026 : महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर पदों पर सीधी भर्ती को मिली मंजूरी
CG Supervisor Recruitment 2026 : महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर पदों पर सीधी भर्ती को मिली मंजूरी

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी (CG Supervisor Recruitment 2026)…

Nandini Ahivara
Nandini Ahivara : नंदिनी-अहिवारा में तिरंगे की शान, जगह-जगह गूंजा राष्ट्रगान, स्कूलों में बच्चों ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति

नंदिनी-अहिवारा क्षेत्र में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस…

Vande Mataram Row 
Vande Mataram Row  : वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, सोनिया गांधी से बोले माफी मांगिए; कहा जनता नहीं भूलेगी

चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…

Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो…

Har Ghar Tiranga
Har Ghar Tiranga : तिरंगे के साथ गूंजा अहिवारा, हजारों लोगों ने निकाली रैली, अटल परिसर में पौधे लगाकर दिया बड़ा संदेश

नंदिनी अहिवारा में शुक्रवार को देशभक्ति का अलग…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?