CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Investment : CM विष्णुदेव साय दक्षिण कोरिया में बोले, खनिज से आईटी तक, छत्तीसगढ़ में खुले हैं निवेश के नए दरवाजे

Chhattisgarh Investment : CM विष्णुदेव साय दक्षिण कोरिया में बोले, खनिज से आईटी तक, छत्तीसगढ़ में खुले हैं निवेश के नए दरवाजे

By Newsdesk Admin
28/08/2025
Share
Chhattisgarh Investment
Chhattisgarh Investment

सीजी भास्कर, 28 अगस्त : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दक्षिण कोरिया प्रवास के दौरान राजधानी सियोल में आयोजित छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में निवेशकों को राज्य में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने (Chhattisgarh Investment) की संभावनाओं को रेखांकित करते हुए कहा कि राज्य अपनी प्रो-एक्टिव एवं विकासोन्मुख औद्योगिक नीति 2024–30, प्रचुर प्राकृतिक संसाधनों, प्रशिक्षित मानव संसाधन और मजबूत कनेक्टिविटी के कारण वैश्विक निवेश का आदर्श गंतव्य बन चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरियाई ब्रांड आज हर भारतीय घर का हिस्सा हैं। एलजी, सैमसंग, हुंडई जैसी कंपनियां गाँव–गाँव तक पहुंच चुकी हैं। छत्तीसगढ़ में जल, ऊर्जा, लौह अयस्क, स्टील और उत्कृष्ट सड़क-रेल नेटवर्क जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं। ये संसाधन (Chhattisgarh Investment) के लिए दक्षिण कोरियाई निवेशकों को नए अवसर प्रदान करते हैं।

उन्होंने निवेशकों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार सिंगल विंडो क्लीयरेंस, व्यवसाय सुगमता और उद्योग-अनुकूल नीतियों के माध्यम से हर स्तर पर सहयोग करेगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि खनिज, ऊर्जा, इस्पात, खाद्य प्रसंस्करण, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण और आईटी-स्टार्टअप्स जैसे क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ वैश्विक निवेश का स्वागत करने को तैयार है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य का विकास मॉडल केवल औद्योगिक वृद्धि तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं को रोजगार, महिलाओं को स्वावलंबन और किसानों को उपज का बेहतर मूल्य दिलाने पर भी केंद्रित है। उन्होंने जोर देकर कहा कि औद्योगिक निवेश के साथ-साथ सामाजिक सशक्तिकरण भी सरकार की प्राथमिकता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भारत के राजदूत अमित कुमार से भारतीय दूतावास, सियोल में मुलाकात की और छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने स्टील और खनिज से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स व फूड प्रोसेसिंग तक मजबूत द्विपक्षीय साझेदारी पर विचार-विमर्श किया।

मुख्यमंत्री ने दक्षिण कोरिया और छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक एवं कारोबारी रिश्तों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन साझेदारियों से प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, अनुसंधान एवं नवाचार और उच्च मूल्य रोजगार के अवसरों में तेजी आएगी। उन्होंने कोरियाई निवेशकों से अपील की कि वे छत्तीसगढ़ को अपने नए औद्योगिक निवेश स्थल के रूप में चुनें और साझा समृद्धि की यात्रा का हिस्सा बनें। इस कार्यक्रम में उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और निवेश संवर्धन एजेंसियों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

सीजी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज दोपहर, 3.20 लाख छात्रों का इंतजार खत्म
Ganja Seizure Chhattisgarh Odisha Border: पुलिस ने ट्रक से 7 लाख का गांजा जब्त किया, ओडिशा से एमपी ले जा रहा था ड्राइवर
Jagdalpur Ganja Smuggling: चावल की बोरी में छिपा था नशा, पुलिस ने सप्लायर को रंगे हाथ पकड़ा
Tribal Games Rising Star: 12 साल की सपना कोर्सा ने जज्बे से जीता दिल, संसाधनों की कमी के बावजूद दिखाई दम
Cyber Fraud Bilaspur : लूडो गेम खेलते-खेलते फंस गई ठगों के जाल में, वर्क फ्रॉम होम के नाम पर युवती से 2.82 लाख की साइबर ठगी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Digvijay Stadium Rajnandgaon
Digvijay Stadium Rajnandgaon : स्टेडियम पर करोड़ों खर्च, फिर भी बदहाली; कांग्रेस ने मांगा भौतिक सत्यापन

Digvijay Stadium Rajnandgaon : मैदान पर पहले ही…

Goh Hunting Case
Goh Hunting Case : दंतेवाड़ा में गोह का शिकार कर वीडियो बनाया, 3 युवक गिरफ्तार

Goh Hunting Case : घटना का वीडियो बनाकर…

Bhojraj Nag Lemon Rain Statement
Bhojraj Nag Lemon Rain Statement : ‘नींबू काटते ही रुक गई बारिश’, BJP सांसद के बयान पर सियासी घमासान

Bhojraj Nag Lemon Rain Statement : भाजपा सांसद…

Mainpat Bauxite Mining Protest
Mainpat Bauxite Mining Protest : मैनपाट में 58 दिन से बॉक्साइट खनन-परिवहन बंद, मुआवजे की मांग पर अड़े ग्रामीण

Mainpat Bauxite Mining Protest : दावा है कि…

Police Job Fraud
Police Job Fraud : पुलिस आरक्षक बनाने 14 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

झांसा देकर एक परिवार से 14 लाख रुपये…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?