CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पूर्व उप राष्ट्रपति धनखड़ ने मांगी पेंशन, राजस्थान विधानसभा में किया आवेदन

पूर्व उप राष्ट्रपति धनखड़ ने मांगी पेंशन, राजस्थान विधानसभा में किया आवेदन

By Newsdesk Admin
30/08/2025
Share

सीजी भास्कर​, 30 अगस्त​। भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में राजस्थान विधानसभा से पेंशन प्राप्त करने के लिए औपचारिक आवेदन किया है।

Contents
  • विधायक रहते मिली पेंशन का अधिकार
    • हर महीने मिलेंगे 42 हजार रुपये
    • इस्तीफे के बाद बढ़ा राजनीतिक विवाद
  • विपक्ष का निशाना

विधायक रहते मिली पेंशन का अधिकार

धनखड़ वर्ष 1993 में कांग्रेस के टिकट पर किशनगढ़ (अजमेर) से विधायक चुने गए थे। इस आधार पर उन्हें राजस्थान विधानसभा से पेंशन पाने का अधिकार है।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने पुष्टि की है कि उनका आवेदन प्राप्त हो चुका है और प्रक्रिया जारी है।

हर महीने मिलेंगे 42 हजार रुपये

नियमों के मुताबिक, 74 वर्षीय धनखड़ को लगभग 42,000 रुपये मासिक पेंशन मिलेगी।

राजस्थान में नेताओं के लिए डबल और ट्रिपल पेंशन की व्यवस्था है।

यानी, यदि कोई व्यक्ति विधायक और सांसद दोनों पदों पर रह चुका है तो उसे दोनों की पेंशन मिल सकती है। 
यही कारण है कि कई पूर्व नेता एक साथ अलग-अलग पदों की पेंशन उठा रहे हैं।

इस्तीफे के बाद बढ़ा राजनीतिक विवाद

गौरतलब है कि 21 जुलाई 2025 को धनखड़ ने अचानक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था।

उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया।

इस कदम ने राष्ट्रीय राजनीति में हलचल पैदा कर दी थी क्योंकि उनका कार्यकाल अभी पूरा नहीं हुआ था।

विपक्ष का निशाना

धनखड़ के इस्तीफे और अब पेंशन आवेदन पर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है।

  • राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा था – “राज्यसभा में जिनकी आवाज़ गूंजती थी, वो अचानक खामोश क्यों हो गए? आखिर ऐसी क्या वजह है कि वे एक शब्द भी नहीं बोल पा रहे?”
  • वहीं कपिल सिब्बल ने तंज कसा कि अब तक केवल “लापता लेडीज” की कहानियां सुनी थीं, लेकिन “लापता वाइस प्रेसिडेंट” पहली बार सामने आए हैं।
उन्होंने यहां तक कहा कि उनकी मौजूदा स्थिति और लोकेशन को लेकर भी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आ रही है, जिससे विपक्ष सतर्क रहने की अपील कर रहा है।

पाकिस्तानी छोरी को CRPF जवान से प्यार, अनोखे अंदाज में रचाई शादी; वीजा लेकर ससुराल आई दुल्हन
Breaking news : योग गुरु बाबा रामदेव की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट से रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, पतंजलि के भ्रामक विज्ञापन मामला गरमाया
10 साल से दिल्ली पुलिस को दे रहे थे चकमा, धोखाधड़ी के मामले में 2 आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार
Putin India Visit : इस्लामाबाद बेचैन, लेकिन पुतिन के भारत दौरे से खुश है पाकिस्तान का पड़ोसी अफगानिस्तान — क्यों?
अल्टो में सेंट्रो का नंबर, सीमेंट डाला फिर भी दुर्गंध, सुबह ही फेंकी गई थी लाश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Nandini Ahivara
Nandini Ahivara : नंदिनी-अहिवारा में तिरंगे की शान, जगह-जगह गूंजा राष्ट्रगान, स्कूलों में बच्चों ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति

नंदिनी-अहिवारा क्षेत्र में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस…

Vande Mataram Row 
Vande Mataram Row  : वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, सोनिया गांधी से बोले माफी मांगिए; कहा जनता नहीं भूलेगी

चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…

Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो…

Har Ghar Tiranga
Har Ghar Tiranga : तिरंगे के साथ गूंजा अहिवारा, हजारों लोगों ने निकाली रैली, अटल परिसर में पौधे लगाकर दिया बड़ा संदेश

नंदिनी अहिवारा में शुक्रवार को देशभक्ति का अलग…

Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा...
Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा…

झारखंड में छात्रों के आंदोलन (Jharkhand Student Protest)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?