CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रोहित के प्यार में सबा बनी कोमल… सनातन अपनाया, हंगामे के बाद भी पति के साथ रवाना

रोहित के प्यार में सबा बनी कोमल… सनातन अपनाया, हंगामे के बाद भी पति के साथ रवाना

By Newsdesk Admin
25/06/2025
Share

25 जून 2025 :

उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में एक प्रेमी युगल शादी के बाद तहसील में बयान देने पहुंचा इस दौरान काफी हंगामा मच गया. लड़की के परिवार के लोग और हिंदू संगठनों आमने-सामने आ गए. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया. लड़की की उम्र 18 वर्ष से अधिक होने के कारण उसे उसके पति के साथ जाने दिया गया.

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के सिराथू तहसील में उस वक्त हंगामा मच गया जब एक प्रेमी युगल शादी करने के बाद बयान देने तहसील परिसर पहुंचा. पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत किया. प्रेमी जोड़ा तहसील में मजिस्ट्रेट के सामने बयान के लिए पहुंचा था. लड़की के परिजनों ने इस दौरान जमकर विरोध किया वहीं मौके पर विश्व हिंदू परिषद और अन्य हिंदूवादी संगठनों के लोग पहुंच गए जिनके बीच गहमागहमी हो गई.

जानकारी के मुताबिक रोहित कुमार, पुत्र बच्चा लाल, निवासी ग्राम गराई और (सीबा खान) उर्फ कोमल, पुत्री इरशाद अहमद, निवासी ग्राम बनपुकरा, दोनों चौकी सिराथू, थाना सैनी, जनपद कौशांबी के मूल निवासी हैं. सीबा से कोमल बनी लड़की और रोहित के बीच लंबे वक्त से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों एक दूसरे से छिप-छिप कर मिला करता थे. लेकिन सीबा को पता था कि उनकी शादी परिजनों की मर्जी से होना नामुमकिन है. बस इसी वजह से उसने रोहित को आइडिया दिया कि वह भागकर शादी कर लेंगे.

पुलिस को पहले था अंदेश

जानकारी के अनुसार दोनों 8 जून को घर से बिना बताए रोहित और सीबा भाग गए थे. इस दौरान सीबा ने अपना धर्म बदल लिया और अपना नाम कोमल रख लिया साथ ही उसने रोहित से शादी भी कर ली. वहीं सीबा के परिजनों ने थाने में गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. जिसके बाद से ही सैनी कोतवाली पुलिस दोनों की तलाश में लगी हुई थी. सीबा के परिजन भी लगातार कई दिनों से खोजबीन कर रहे थे. उनको कहीं सफलता नहीं मिल सकी. पुलिस को इस पूरे मामले में पहले से ही अंदेशा था कि कहीं ना कहीं यह घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ी हो सकती है.

सामने आया कपल

लंबे समय बाद कपल सामने आया और वह मजिस्ट्रेट के सामने बयान के लिए तहसील पहुंचे. कपल के साथ लड़की के परिजनों ने तीखी झड़प शुरू कर दी. इस दौरान विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पहुंच गए. इससे स्थिति और ज्यादा तनावपूर्ण हो गई. हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया. देर शाम मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज होने के बाद कोमल की मांग और बालिग होने के आधार पर उसे रोहित को सुपुर्द कर दिया गया. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए तहसील परिसर में अतिरिक्त बल तैनात किया.

इस मामले में जब पुलिस से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सीबा के परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने पर जाकर दर्ज कराई थी. सीबा अपना बयान दर्ज करवाने तहसील आई हुई थी. उसने मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश होकर बयान दर्ज करवा दिया है. उसकी उम्र 18 साल से ऊपर थी जिसके चलते सीबा से कोमल बन चुकी युवती को रोहित के साथ जाने दिया.

Youngest Organ Donor Kerala: दस महीने की बच्ची का फैसला, पांच जिंदगियों को नई सुबह
Bhilai Hanumant Katha Security: श्रद्धा की भीड़ में संदिग्धों की दस्तक, पुलिस की सख्ती से 20 लोग हिरासत में
Government Job Scam Minor Case : सरकारी नौकरी के नाम पर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, दुर्ग में रिटायर्ड कर्मचारी गिरफ्त में
भारतीय सेना में भर्ती हुआ बांग्लादेशी घुसपैठिया, इंदौर SIT की जांच में बड़ा खुलासा
सिक्किम के स्वर्ण जयंती समारोह पर ‘मौसम’ का साया: PM मोदी को रद्द करना पड़ा दौरा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Anjali Death Case
Anjali Death Case : दिल्ली की बात कहकर निकली युवती दुर्ग में मिली मृत, सोशल मीडिया दोस्ती के बाद साथ रहने का खुलासा

शंकर नगर में 26 वर्षीय अंजलि घोड़ेस्वर की…

Ganja Seized
Ganja Seized : बढ़ई की दुकान में छिपाकर रखा था गांजा, पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा

जिले में नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई…

Cancer Medicine
Cancer Medicine : कैंसर की दवा 27 हजार, रिटेल कीमत सिर्फ 3 हजार? सुप्रीम कोर्ट ने एमआरपी पर उठाए सवाल

कैंसर समेत जरूरी दवाओं की कीमतों में बड़े…

Naxal Dump
Naxal Dump : कांकेर में नक्सल डंप की रकम को लेकर दो डीएसपी पर गंभीर आरोप, 20 लाख के गबन की जांच शुरू

नक्सल डंप से बरामद रकम को लेकर कांकेर…

Social Media Ban
Social Media Ban : बच्चों के सोशल मीडिया पर लग सकता है ताला, 18 साल की उम्र सीमा पर सरकार ने शुरू की तैयारी

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर केंद्र…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?