CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Supreme Court Petition : विधायक और उनके भतीजे पर केस दर्ज करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका

Supreme Court Petition : विधायक और उनके भतीजे पर केस दर्ज करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका

By Newsdesk Admin
30/08/2025
Share
Supreme Court Petition
Supreme Court Petition

सीजी भास्कर, 30 अगस्त : मध्य प्रदेश के खुराई के विधायक भूपेंद्र सिंह के भतीजे की पत्थर तोड़ने वाली इकाई में हाई-टेंशन तार की चपेट में आने से स्थायी रूप से विकलांग हुए बच्चे के स्वजनों की याचिका पर (Supreme Court Petition) सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट ने सहमति जता दी है। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने मध्य प्रदेश सरकार और अन्य को नोटिस जारी कर चार सप्ताह के भीतर जवाब देने को कहा है।

याचिकाकर्ता ने यह भी मांग की है कि मध्य प्रदेश के खुराई गांव में चल रही कथित अवैध खनन गतिविधियों को तुरंत रोका जाए क्योंकि इससे सार्वजनिक सुरक्षा को गंभीर खतरा है। दो याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ वकील कोलिन गोंसाल्वेस ने दलील दी कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग पहले ही कई निर्देश पारित कर चुका है। इनमें पीड़ित को अंतरिम राहत देने, उचित उपचार सुनिश्चित करने और भूपेंद्र सिंह तथा लखन सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने संबंधी कार्रवाई करने की बात शामिल थी।

याचिका में यह आरोप भी लगाया गया है कि खुराई के विधायक भूपेंद्र सिंह के भतीजे लखन सिंह एक पत्थर तोड़ने वाली इकाई के मालिक हैं। जब बच्चा अपनी गेंद लेने के लिए खुराई में खेल मैदान के पीछे अवैध रूप से फेंके गए पत्थरों के ढेर पर चढ़ा, तभी हाई-टेंशन तारों (Supreme Court Petition) की चपेट में आ गया। आरोप है कि पत्थरों का यह अवैध ढेर लखन सिंह द्वारा ही रखा गया था। हादसे में बच्चा 70 प्रतिशत विकलांग हो गया और उसका एक हाथ काटना पड़ा।

याचिका में बच्चे को चिकित्सा सहायता देने के साथ-साथ एक करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की गई है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई गई है कि खुराई क्षेत्र में चल रही ऐसी अवैध गतिविधियों को बंद कराने के लिए सख्त आदेश जारी किए जाएं, ताकि भविष्य में किसी और की जान खतरे में न पड़े। इस मामले को लेकर अदालत ने कहा कि (Supreme Court Petition) पर सभी पक्षों को जवाब देना ही होगा।

खौफनाक वारदात : पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला, फिर पति ने लगा ली फांसी
बाइक सवार को बचाने के प्रयास में घर में घुसा वाहन, एसडीएम व पुलिसकर्मी घायल
Boss का फर्जी वाट्सअप बना एकाउंटेंट से ट्रांसफर करवाएं रूपये, Director की आवाज बना CFO को आया फोन और पलक झपकते ही लाखों उड़ाए, 10 दिन के भीतर 7 करोड़ से अधिक की सायबर ठगी, पुलिस ने कहा – सावधान और सतर्क हो जाएं कार्पोरेट घराने
खमरिया ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बड़ा धमाका, बिल्डिंग धराशायी, 2 की मौत, कई घायल
पटना में फिर बेखौफ गुंडागर्दी: चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों को थार से कुचलने की कोशिश, ड्राइवर फरार!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Police Officers Transfer
Police Officers Transfer : जांजगीर-चांपा में चार पुलिस अधिकारियों के तबादले

अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से…

Bhilai Municipal Corporation Elections
Bhilai Municipal Corporation Elections : आरक्षण ने बदला सियासी गणित, 19 महिला और 23 OBC सीटों ने कई दिग्गजों की राह रोकी, OBC महापौर सीट बनी सबसे बड़ी राजनीतिक परीक्षा

Bhilai Municipal Corporation Elections

Shivraj Singh Chouhan
Shivraj Singh Chouhan : शिवराज का कांग्रेस पर हमला- ‘कका और कांग्रेस ने मिलकर छत्तीसगढ़ को तबाह किया’, साय सरकार के गिनाए काम

भूपेश बघेल सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने…

Mahasamund Rojgar Mela
Mahasamund Rojgar Mela : 24 सितंबर को रोजगार मेला, 200 पदों पर भर्ती, 10वीं से स्नातक तक को मौका

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में 24…

Bhandara Road Accident
Bhandara Road Accident : नागपुर-रायपुर हाईवे पर भीषण हादसा, 9 की मौत; मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों की टीम भेजी

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में हुए भीषण सड़क…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?