CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Boss का फर्जी वाट्सअप बना एकाउंटेंट से ट्रांसफर करवाएं रूपये, Director की आवाज बना CFO को आया फोन और पलक झपकते ही लाखों उड़ाए, 10 दिन के भीतर 7 करोड़ से अधिक की सायबर ठगी, पुलिस ने कहा – सावधान और सतर्क हो जाएं कार्पोरेट घराने

Boss का फर्जी वाट्सअप बना एकाउंटेंट से ट्रांसफर करवाएं रूपये, Director की आवाज बना CFO को आया फोन और पलक झपकते ही लाखों उड़ाए, 10 दिन के भीतर 7 करोड़ से अधिक की सायबर ठगी, पुलिस ने कहा – सावधान और सतर्क हो जाएं कार्पोरेट घराने

By Newsdesk Admin
03/12/2024
Share

सीजी भास्कर, 03 दिसंबर। साइबर अपराधियों के नये पैतरों और बेहद चालाक तरीकों से जहां आम जनता की मुश्किलें बढ़ी हैं वहीं सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। हाल ही में एक नए तरह की सायबर धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है जिसमें जालसाज कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों का भेष बनाकर उनके अकाउंटेंट से रूपये ट्रांसफर करवा लिए गए हैं। 10 दिनों के भीतर इस तरह से लगभग 7 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी हो चुकी है।

दिल्ली सायबर यूनिट पुलिस के अनुसार जालसाज कंपनियों के प्रबंध निदेशक (MD), मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) या मालिक के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाते हैं। उस अकाउंट की प्रोफाइल फोटो में कंपनी का लोगो या संबंधित अधिकारी की तस्वीर लगाई जाती है। इसके बाद जालसाज एकाउंटेंट या फाइनेंसियल ब्रांच के अधिकारियों को मैसेज भेजकर किसी इमरजेंसी प्रोजेक्ट के लिए फंड ट्रांसफर करने का निर्देश देते हैं।

ऐसे ही एक मामले में ठग ने कंपनी के एकाउंट मैनेजर से व्हाट्सएप पर संपर्क किया और खुद को एमडी बताया। उसने मैनेजर को एक नए प्रोजेक्ट के लिए 1.15 करोड़ रुपये के अग्रिम भुगतान करने का दबाव बनाया। मैनेजर ने तुरंत पैसे ट्रांसफर कर दिए। अगले ही दिन इस तरह की ठगी का और मामला सामने आया जिसमें कंपनी के चीफ फायनेस अफसर से संपर्क कर खुद को एमडी बताते हुए सीएफओ को दो लेनदेन करने का निर्देश दिया जिसमें 1.96 करोड़ और 3 करोड़ रुपये का अलग अलग ट्रांजेक्शन करवा लिया गया।  सीएफओ को कहा गया कि यह राशि दो नए प्रोजेक्ट के लिए जरूरी है। सीएफओ ने तुरंत रूपये बताए गए एकाउंट्स में ट्रांसफर कर दिए। तीसरे मामले में ठग ने एक प्रतिष्ठित कंपनी डायरेक्टर के भाई का वाट्सअप फेस बनाकर एकाउंटेंट से संपर्क किया और उससे कंपनी के मौजूद फंड के बारे में जानकारी लेकर दो किस्तों में 90 लाख रुपये ट्रांसफर करने का निर्देश दिया। इन घटनाओं को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि ऐसे मैसेज पर भरोसा करने से पहले कंपनी के अधिकारियों से सीधे संपर्क करें। पुलिस इन मामलों की जांच में जुटी हुई है।

Parliament Winter Session : मुंह पर मास्क, हाथों में बैनर..विपक्ष के नारों से गूंजा संसद
भोपाल से लखनऊ और पटना के लिए वंदे भारत व अमृत भारत ट्रेनों का इंतजार बढ़ा, दिसंबर में हो सकती है शुरुआत
पूर्व सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ CBI ने दर्ज की FIR, बनाए गए 6 नंबर के आरोपी, जानिए क्या है पूरा मामला?
स्कूल में बुजुर्ग महिला से हैवानियत, एक आरोपित गिरफ्तार
भारत की एयर स्ट्राइक पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, कहा- ‘ऑपरेशन सिंदूर ने साबित कर दिया कि…’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Stray Cattle
Stray Cattle : आवारा मवेशियों से परेशान ग्रामीणों का अनोखा विरोध, कहीं कलेक्ट्रेट तो कहीं दफ्तर पहुंचाकर सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़ में आवारा मवेशियों की समस्या अब गांवों…

Gold Smuggling : दुरंतो एक्सप्रेस में 1.24 किलो विदेशी सोना बरामद, दो संदिग्ध गिरफ्तार
Gold Smuggling : दुरंतो एक्सप्रेस में 1.24 किलो विदेशी सोना बरामद, दो संदिग्ध गिरफ्तार

रायपुर-नागपुर रेलमार्ग पर आरपीएफ क्राइम ब्रांच और डीआरआई…

Parliament Monsoon Session : हंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित संसद, लोकसभा 1 मिनट तो राज्यसभा चली 1 घंटे
Parliament Monsoon Session : हंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित संसद, लोकसभा 1 मिनट तो राज्यसभा चली 1 घंटे

संसद का मानसून सत्र गुरुवार को हंगामे और…

Independence Day
Independence Day : स्वतंत्रता दिवस से पहले धमतरी में दिखा देशभक्ति का रंग, मैदान में परखी गई हर तैयारी

धमतरी में स्वतंत्रता दिवस से पहले गुरुवार को…

Heart Attack Golden Hour : छत्तीसगढ़ के 7 शहरों में खुलेगी कैथ लैब, हार्ट मरीजों को मिलेगा समय पर इलाज
Heart Attack Golden Hour : छत्तीसगढ़ के 7 शहरों में खुलेगी कैथ लैब, हार्ट मरीजों को मिलेगा समय पर इलाज

छत्तीसगढ़ में हार्ट के मरीजों के लिए बड़ी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?