CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 2010 से बकरों की बलि पर रोक, अब कोर्ट ने दी इजाजत, नैनीताल के नंदा देवी महोत्सव की क्या है कहानी..?

2010 से बकरों की बलि पर रोक, अब कोर्ट ने दी इजाजत, नैनीताल के नंदा देवी महोत्सव की क्या है कहानी..?

By Newsdesk Admin
31/08/2025
Share

सीजी भास्कर​, 31 अगस्त​। उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में हर साल नंदा देवी महोत्सव मनाया जाता है। यह त्योहार देवी नन्दा और उनकी बहन सुनंदा की पूजा के लिए समर्पित है।

Contents
  • इससे पहले भी तीन बार मांग की
  • कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा

नैनीताल के नैना देवी मंदिर में इस बार 29 अगस्त से महोत्सव की शुरुआत हो गई है, जो 5 सितंबर तक चलेगा।

इस महोत्सव में बकरे की बलि देने की परंपरा काफी पुरानी है, लेकिन पिछले 15 सालों से बकरों की बलि देने पर हाईकोर्ट की ओर से प्रतिबंध था। हालांकि, अब हाईकोर्ट की ओर से पशु बलि देने की इजाजत दे दी गई है।

परंपरागत रूप से देवी को प्रसन्न करने और समृद्धि की कामना के लिए पशु बलि दी जाती थी।

पशु क्रूरता रोकथाम कानून और बढ़ते पशु अधिकार आंदोलनों के चलते इस पर साल 2010 में रोक लगाई गई थी। मंदिर में पशुओं के प्रवेश और बलि दोनों पर उस समय रोक लगाई गई थी। 

इसके खिलाफ नैनीताल के रहने वाले पवन जाटव और बाकी लोगों ने हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की थी।

याचिका में बताया गया कि ये एक बहुत पुरानी प्रथा है। ऐसे में इस प्रथा को रोके जाने से लोगों की आस्था को ठेस पहुंच रही है। उत्तराखंड हाईकोर्ट में शुक्रवार को इजाजत दी गई।

अब नंदा देवी महोत्सव के दौरान स्लॉटर हाउस बनाकर बलि दी जा सकेगी। 

हालांकि, मंदिर के अंदर अब भी पशु बलि पर रोक रहेगी। अब इस मामले की अगली सुनवाई 8 सितंबर से की जाएगी।

इससे पहले भी तीन बार मांग की

साल 2010 के बाद 2015 और 2016 में भी हाईकोर्ट से पशु बलि की इजाजत मांगी गई थी, लेकिन प्रतिबंध को हटाया नहीं गया था और रोक बरकरार रखी थी।

हाईकोर्ट की ओऱ से इजाजत देते हुए आदेश दिया गया है कि नगर पालिका स्लॉटर हाउस में बकरे की बलि देने के लिए एक स्थान निर्धारित करे।

इस मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश जी नरेंद्र और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की पीठ ने की। इसके साथ ही पीसीबी को भी NOC जारी करने का आदेश दिया गया है।

याचिकाकर्ता जाटव ने स्लॉटर हाउस में पशु बलि दिए जाने की इजाजत मांगी थी।

उन्होंने कहा था कि पशु बलि पर रोक लगाने से श्रद्धालुओं की भावनाएं काफी समय से आहत हो रही है।

जाटव ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर नगर पालिका को उस स्लॉटर हाउस में कुर्बानी की इजाजत देने का निर्देश देने की मांग की थी, जो प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) से NOC के न होने की वजह से बंद पड़ा था।

कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा

पीसीबी के वकील ने हाईकोर्ट को बताया कि ईटीपी काम नहीं कर रहा है। इसलिए इजाजत नहीं है।

इस पर नगर पालिका ने दलील दी कि ईटीपी अब काम कर रहा है और पीसीबी को भी जानकारी दे दी गई है।

हाईकोर्ट ने पीसीबी को निरीक्षण के बाद एक्टिविटी को फिर से शुरू करने की इजाजत देने का निर्देश दिया।

कोर्ट ने कहा कि अगर स्लॉटर हाउस का ETP ठीक से काम कर रहा है, तो PCB (प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) वहां बलि की इजाजत दे सकता है।

पशु अधिकार कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध करते हुए कहा कि राज्य को ऐसे अनुष्ठानों को हतोत्साहित करना चाहिए और लोगों को अंधविश्वास पूर्ण पशु बलि के खिलाफ शिक्षित करना चाहिए। 

गैर-सरकारी संगठन पीपल फॉर एनिमल्स की गौरी मौलेखी ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर बलि पर्यावरण को नुकसान पहुंचा सकता है।

Postmartem हाउस के बाहर जिस भाई के लिए रो रही थी बहन, वो थाने पहुंचकर बोला- ‘मैं जिंदा हूं सर’
डाक मतपत्रों के बाद EVM में वोटों की गिनती शुरू, मतगणना स्थल पर बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता उमड़े, ढाई घंटे के भीतर क्लियर होगा कि कौन बना रहा शहर सरकार, अहिवारा में उलटफेर
भिलाई के रूआबांधा में जुए की फड़ पर पुलिस रेड, 12 जुआरी पकड़ाए, जब्त हुआ ढाई लाख से अधिक रुपया
Factory Accident Chhattisgarh : 17 महीनों में फैक्ट्री हादसों में 196 मजदूरों की मौत, विधानसभा में गूंजा सुरक्षा का मुद्दा
चोरों को कुछ नहीं मिला तो चुरा ली फालूदा गाड़ी, 3 गिरफ्तार

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dongri Tola Water Conservation : 3 हजार ट्रेंच से सहेजेंगे 24.30 लाख लीटर पानी, 250 परिवारों को मिलेगी राहत
Dongri Tola Water Conservation : 3 हजार ट्रेंच से सहेजेंगे 24.30 लाख लीटर पानी, 250 परिवारों को मिलेगी राहत

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में बारिश के पानी…

Jashpur Irrigation Project : 5.45 करोड़ का प्रोजेक्ट, 150 हेक्टेयर खेतों तक पहुंचेगा पानी
Jashpur Irrigation Project : 5.45 करोड़ का प्रोजेक्ट, 150 हेक्टेयर खेतों तक पहुंचेगा पानी

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में किसानों को सिंचाई…

Ravghat Railway Line : आजादी के बाद पहली बार रावघाट पहुंचेगी ट्रेन
Ravghat Railway Line : आजादी के बाद पहली बार रावघाट पहुंचेगी ट्रेन

छत्तीसगढ़ में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार (Ravghat Railway…

Tiger Shroff Firing Case
Tiger Shroff Firing Case : टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के लिए रेहान को मिले थे 2 लाख रुपये? मां ने किया बड़ा दावा, बोलीं- बेटे ने गलत किया

Tiger Shroff Firing Case : पुलिस तीनों गिरफ्तार…

Rikesh Sen Kanya Pujan : विधायक रिकेश सेन ने 101 नवजात बेटियों का किया पूजन, हर मां को 11 हजार की किट
Rikesh Sen Kanya Pujan : विधायक रिकेश सेन ने 101 नवजात बेटियों का किया पूजन, हर मां को 11 हजार की किट

नवरात्रि की नवमी पर वैशाली नगर विधायक रिकेश…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?