CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पेट्रोल चोरी का विरोध : युवक को जिंदा जलाया, मदद में आए पड़ोसी को मारी गोली

पेट्रोल चोरी का विरोध : युवक को जिंदा जलाया, मदद में आए पड़ोसी को मारी गोली

By Newsdesk Admin
14/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 14 अप्रैल। राजधानी दिल्ली में दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां पेट्रोल चोरी का विरोध करने पर एक युवक को जिंदा जला दिया गया।

यही नहीं जब पड़ोसी मदद के लिए आगे आया तो उसे भी गोली मार दी. यह खौफनाक वारदात टिगरी इलाके में हुई, जिसने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया।

अब दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस जघन्य मामले के मुख्य आरोपी और दीपक पंडित गैंग के सक्रिय सदस्य मोहम्मद आसिफ उर्फ हकला को गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल, ये मामला 9-10 अप्रैल की रात का है. दक्षिणी दिल्ली के टिगरी इलाके की एक गली में आसिफ अपने साथियों के साथ छोटी मस्जिद के पास खड़ी एक बाइक से पेट्रोल चुरा रहा था, तभी मोहम्मद शान नाम के स्थानीय युवक ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने इंसानियत को तार-तार कर दिया.

आसिफ ने शान पर पेट्रोल उड़ेलकर उसे आग के हवाले कर दिया. चंद लम्हो में चीखों से गली गूंज उठी. यह सब देखकर जब पड़ोसी सलमान ने पुलिस को फोन करना चाहा तो आरोपियों ने उस पर फायरिंग कर दी. गोली सलमान की गर्दन में लगी और वह वहीं गिर पड़ा. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शान की हालत गंभीर बनी हुई है और सलमान अब भी कोमा में है.

बॉर्डर से किया गया गिरफ्तार : इस सनसनीखेज मामले ने दिल्ली पुलिस को भी हिला दिया. स्पेशल टीम गठित की गई. टीम ने तकनीकी निगरानी और जमीनी खोजबीन के जरिए आरोपी आसिफ का लोकेशन फरीदाबाद के पास ट्रेस किया गया।

हेड कांस्टेबल अरविंद ने महत्वपूर्ण खुफिया सूचना जुटाई, जिसके आधार पर एक सटीक ऑपरेशन चलाया गया. आखिरकार आसिफ को प्रह्लादपुर-सुरजकुंड बॉर्डर से धर दबोचा गया।

आरोपी ने उजागर किए साथियों के नाम : पूछताछ में आसिफ ने अपना अपराध कबूला और अपने साथियों फैजान, भूरी और अरमान के नाम उजागर किए।

आसिफ, जो बिना किसी औपचारिक शिक्षा के टिगरी की गलियों में बड़ा हुआ, बचपन से ही नशे और अपराध की ओर मुड़ गया. धीरे-धीरे उसने खुद को कुख्यात दीपक पंडित गैंग से जोड़ लिया।

PG Student Harassment : एमजीएम मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामला, सीनियर की प्रताड़ना से बीमार हुई पीजी छात्रा
बड़ी खबर : पुलिस हिरासत में मौत मामले में भाजपा सरकार Action में, विपक्ष और परिवार के आरोप बाद पुलिस इंस्पेक्टर सहित कई लोगों पर FIR दर्ज
खुदकुशी करने नदी में कूदी महिला को पुलिस जवानों ने बचाया, दुर्ग SSP ने कहा – “शाबास” किया सम्मान
NMIMS Campus Chhattisgarh : नवा रायपुर में खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS, लीज और भूमि रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी
Chabahar Port Project Budget 2026: क्या थम जाएगी रणनीतिक रफ्तार, बजट में क्यों गायब रहा चाबहार?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Photo Comment Case
Photo Comment Case : डिप्टी CM विजय शर्मा की फोटो पर अभद्र कमेंट, साइबर थाने में दो केस दर्ज

Photo Comment Case  :पुलिस ने दोनों मामलों में…

Country-Made Pistol Arrest : जगदलपुर में देसी कट्टा-जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, शराब दुकान हत्याकांड के बाद पुलिस थी अलर्ट

Country-Made Pistol Arrest : पुलिस अब आरोपी के…

Blood Donation Discount
Blood Donation Discount : रायपुर में आज ब्लड डोनेट करने पर मिलेगा डिस्काउंट कूपन, रेस्टोरेंट-दुकानों पर मिलेगी छूट

Blood Donation Discount  : होटल और रेस्टोरेंट में…

Road Repair Demand
Road Repair Demand : सड़क के लिए दंतेवाड़ा के भाजपा नेता ने सरकार से मांगी भीख, नगर पंचायत अध्यक्ष बोले- जनता के सवालों से शर्म आती है

Road Repair Demand :सुराना ने कहा कि नगरवासियों…

Jashpur Mitanin Contract Concern
Jashpur Mitanin Contract Concern : ठेका कंपनी के अधीन जाने की आशंका से मितानिनों ने सौंपा ज्ञापन

Jashpur Mitanin Contract Concern : मितानिनों ने इस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?