CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिलासपुर में बिजली गिरने से बड़ा हादसा: खेत से लौट रही 6 महिलाएं झुलसीं, 2 की मौके पर मौत

बिलासपुर में बिजली गिरने से बड़ा हादसा: खेत से लौट रही 6 महिलाएं झुलसीं, 2 की मौके पर मौत

By Newsdesk Admin
20/08/2025
Share

सीजी भास्कर​, 20 अगस्त​। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मंगलवार शाम आसमानी बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। खेत से काम कर लौट रही 6 महिलाएं इसकी चपेट में आ गईं।

Contents
  • खेत से लौटते समय गिरी आसमानी बिजली
  • गांव में छाया मातम
  • 20 दिन बाद हुई झमाझम बारिश
  • मौसम विभाग का अलर्ट
हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम कुआंपाली की है।

खेत से लौटते समय गिरी आसमानी बिजली

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब 5 बजे मौसम अचानक बदल गया। आसमान में काले बादल छा गए और जोरदार गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई।

इसी दौरान कुआंपाली की महिलाएं खेत से लौट रही थीं। रास्ते में अचानक बिजली गिरने से सौम्या नेती (33) और सुरेखा नेती (45) की मौके पर ही मौत हो गई।

पीछे चल रही चार अन्य महिलाएं — दरसबाई कोर्राम, गीताबाई गोड़, कुंवरमति और पार्वती यादव इस हादसे में बुरी तरह झुलस गईं। सभी घायलों को गांववालों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

गांव में छाया मातम

हादसे की खबर मिलते ही गांव के लोग मौके पर दौड़े और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। गांव में घटना के बाद से शोक और दहशत का माहौल है।

20 दिन बाद हुई झमाझम बारिश

बिलासपुर में पिछले 20 दिनों से बारिश नहीं हो रही थी, जिससे गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया था। किसान भी बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

मंगलवार शाम मौसम ने करवट ली और जोरदार बारिश हुई। हालांकि, इसी दौरान आसमानी बिजली गिरने से यह दर्दनाक हादसा हो गया।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने पहले ही अनुमान जताया था कि 48 घंटों के भीतर बिलासपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

विभाग ने आज (बुधवार) के लिए भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है और लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।

बस्तर को CM विष्णु देव की बड़ी सौगात, अब दफ्तरी कार्यों के लिए नहीं जाना पड़ेगा RPR
बम जैसा धमाका, मानो भूकंप आया…आगरा में एक साथ ढह गईं पांच दुकानें, दो लोगों की मौत, 7 घायल
Housing Properties : छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने तोड़ा रिकॉर्ड, 1022 करोड़ की संपत्तियां बिकी
Chhattisgarh IPHL Certification : छत्तीसगढ़ को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में मिली दो ऐतिहासिक उपलब्धि
शवयात्रा को घुटनों तक भरे पानी में ले जाना पड़ा, पंचायत पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Tribhuvan Tiwari Death News
Tribhuvan Tiwari Death News : भिलाई में त्रिभुवन तिवारी का आकस्मिक निधन, शनिवार को होगा अंतिम संस्कार

Tribhuvan Tiwari Death News

Yogi Adityanath’s statement on mafias : माफियाओं पर गरजे योगी, कहा- कानून के डर से अब उनका अस्तित्व खत्म हो गया

सीजी भास्कर, 05 जून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री…

Gajendra Yadav tree plantation program : स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने वृक्षारोपण कर, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्कूल शिक्षा…

Coal Scam
Coal Scam : फर्जी जीएसटी बिल से चल रहा था कोयले का खेल, 15 टन से ज्यादा कोयला जब्त, तीन गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 05 जून। भिलाई में अवैध कोयला…

Khan Sir
Khan Sir : खान सर पर बरसे तेज प्रताप यादव, बोले- पढ़ाई से ज्यादा चर्चा में रहने की है चिंता

सीजी भास्कर, 05 जून। पटना में कोचिंग संस्थानों…

You Might Also Like

घटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

शादी में DJ पर डांस कर रही ताई की ऐसी हालत देख चीख पड़ी दुल्हन, पलक झपकते ही मातम में बदल गईं खुशियां

17/02/2025
अपराधछत्तीसगढ़

खाट पर बांधा और…देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, बेटी से बोला- तेरी बड़ी मां ने मेरे साथ किया गलत

11/03/2025
Patwari Resource Allowance
छत्तीसगढ़

Patwari Resource Allowance : पटवारियों के संसाधन भत्ता की मिल स्वीकृति, बजट में किया गया शामिल

18/08/2025
अपराधट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्ग

भिलाई के जमीन दलाल राजू खान सहित 5 के खिलाफ FIR दर्ज, एक ही जमीन कूटरचित दस्तावेज तैयार कर कई बार बेच वसूली मोटी रकम, न्यायालयीन आदेश बाद चार सौ बीसी का खुला मामला

14/03/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?