CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दिव्यांग बेटे को न्याय दिलाने कर्ज ले लड़ती रही बूढी मां, अब मिला इंसाफ

दिव्यांग बेटे को न्याय दिलाने कर्ज ले लड़ती रही बूढी मां, अब मिला इंसाफ

By Newsdesk Admin
31/08/2025
Share

सीजी भास्कर​, 31 अगस्त​। घर निर्माण के दौरान 11 हजार वोल्ट करंट की चपेट में आ कर 75 प्रतिशत दिव्यांग हुए बेटे को न्याय दिलाने के लिए एक मां लगातार पांच साल तक कानूनी लड़ाई लड़ती रही।

आखिर में जिला न्यायालय जशपुर नगर ने इस गरीब परिवार को न्याय देते हुए 13 लाख 50 हजार रूपये क्षतिपूर्ति देने का आदेश दे कर गरीब परिवार को बड़ी राहत दी है।

शहर के नजदीकी ग्राम कोमड़ो की निवासी वादी जसंती बाई के अधिवक्ता सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि जसवंती का बेटा अनूप भगत राज मिस्त्री का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। 

घटना दिनांक 23 जून 2020 को चिरोडिपा में सावित्री बाई के घर के निर्माण कार्य में राज मिस्त्री का काम कर रहा था।

इसी दौरान निर्माण स्थल के बगल में स्थित बिजली के खम्बे के बारिश के पानी से जमीन में फैले करंट की चपेट में आने से अनूप गंभीर रूप से घायल हो गया।

जिला चिकित्सालय में में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए अनूप को बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर कर दिया था। घटना के बाद अनूप भगत 70 प्रतिशत दिव्यांग हो गया।

जिला मेडिकल बोर्ड ने परीक्षण के बाद अनूप को दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया।

अनूप की मां जसंती बाई ने बेटे को न्याय दिलाने के लिए जिला न्यायालय​ में अधिवक्ता सत्य प्रकाश तिवारी के माध्यम से परिवाद दायर किया। 

दोनों पक्षों के तर्क और प्रस्तुत प्रमाणों का परीक्षण करने के बाद न्यायधीश शैलेश अचयुत पटवर्धन ने मकान मालकिन सावित्री बाई और राज्य विद्युत मंडल को संयुक्त रूप से पीड़ित अनूप भगत को साढ़े 13 लाख क्षतिपूर्ति भुगतान करने का आदेश दिया है।

कर्ज लेकर किया न्याय के लिए संघर्ष

जसंतीबाई ने बताया कि दुर्घटना के बाद से उनका पूरा परिवार गंभीर आर्थिक संकट में फंस गया है। परिवार में अनूप के अलावा कमाने वाला कोई सदस्य नहीं है। उनके पिता जमुना राम भी बीमारी से जुझ रहे है।

बहन रूचि इस समय कालेज में स्तानक के अंतिम साल की पढ़ाई कर रही है।

मां जसंती बाई मेहनत मजदूरी और कर्ज लेकर बेटे का उपचार कराई और फिर बेटे को न्याय दिलाने के लिये जिला न्यायालय में परिवाद दायर किया।

न्यायालय के निर्णय से अनुप के साथ उसके परिवार को आर्थिक सहायता मिलने की उम्मीद जागी है। 

हालांकि अनूप के सामने अभी पूरा जीवन पड़ा हुआ है। दुर्घटना के बाद चलना-फिरना तो दूर बिस्तर से उठ कर बैठ भी नहीं पाते हैं।

जसंती बाई ने बताया कि फिलहाल सरकारी सहायता के नाम पर अनूप को दिव्यांग पेंशन के रूप में 5 सौ रूपये प्रतिमाह मिल रहा है।

चोरों ने छत्तीसगढ़ पुलिस को दिया बड़ा चैलेंज : सब इंस्पेक्टर के घर से 9 लाख के गहने और 80 हजार कैश ले उड़े, बगैर ताला तोड़े अनोखे ढंग से की वारदात, कुंभ स्नान‌ करने गया था परिवार
लोकांगन में 31 दिसंबर को लर्निंग लाइसेंस शिविर, पंजीयन शुल्क जमा कर वैशाली नगर विधानसभा रहवासी बनवा सकेंगे लायसेंस, शिविर को लेकर विधायक रिकेश सेन ने दी यह जानकारी…..
Amit Shah Visit : छत्तीसगढ़ पहुंचे अमित शाह, सीएम बोले- माओवाद के खिलाफ लगातार मिल रही है सफलता
जगदलपुर निगम कमिश्नर निर्भय साहू सस्पेंड:अभनपुर SDM रहते भारतमाला प्रोजेक्ट में की गड़बड़ी
भिलाई में पार्षद को BSP से तांबा चोरी करते CISF ने दबोचा, 220 kg तांबा और कार समेत गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Congress Investigation
Congress Investigation : एकलव्य विद्यालय में छात्र की मौत, जांच के लिए पहुंची कांग्रेस टीम, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

डौंडी विकासखंड के एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं…

Mobile Phone Seized
Mobile Phone Seized : दुर्ग सेंट्रल जेल में सुबह-सुबह छापा, दो मोबाइल समेत प्रतिबंधित सामान बरामद

केंद्रीय जेल दुर्ग में शुक्रवार सुबह जिला और…

Semiconductor Chhattisgarh
Semiconductor Chhattisgarh : सेमीकंडक्टर से हरित ऊर्जा तक, नए उद्योगों की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

साइंस कॉलेज मैदान में तीन दिवसीय इंडिया इंडस्ट्रियल…

Electric Shock
Electric Shock : खेत में फसल की रखवाली करने गया किसान, बिजली के तार की चपेट में आकर मौत

धान की फसल को आवारा मवेशियों से बचाने…

PM Janman Road : जहां कीचड़ में थम जाते थे कदम, अब पक्की सड़क पर दौड़ती है जिंदगी
PM Janman Road : जहां कीचड़ में थम जाते थे कदम, अब पक्की सड़क पर दौड़ती है जिंदगी

पीएम जनमन योजना के तहत बनी सड़क से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?