CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दुर्ग कलेक्टोरेट के सामने “आत्मदाह” का पत्र, लिखा – “16-19 के बीच दिन/रात को…पेट्रोल उड़ेल…”

दुर्ग कलेक्टोरेट के सामने “आत्मदाह” का पत्र, लिखा – “16-19 के बीच दिन/रात को…पेट्रोल उड़ेल…”

By Newsdesk Admin
31/08/2025
Share

राष्ट्रपति, पीएम, राज्यपाल, सीएम और कलेक्टर के नाम भिलाई के युवक की धमकी

कहा – नौकरी के बिना शादी नहीं हो पायी, अब नौकरी और शादी की उम्र बीत गई

संविदा भर्ती कैंसल होने के साल भर बाद भिलाई के युवक ने दी “आत्मदाह” की चेतावनी

सीजी भास्कर, 31 अगस्त। शासन-प्रशासन इन दिनों एक गुमनाम पत्र भेजने वाले युवक को तलाश रहा है। “एक युवा बेरोजगार” के नाम से कलेक्टर के आलावा सांसद, विधायक से राष्ट्रपति तक पहुंचे इस लेटर में जलेबी चौक सुपेला भिलाई (Bhilai) का पता लिखा हुआ है।

Contents
  • राष्ट्रपति, पीएम, राज्यपाल, सीएम और कलेक्टर के नाम भिलाई के युवक की धमकी
  • कहा – नौकरी के बिना शादी नहीं हो पायी, अब नौकरी और शादी की उम्र बीत गई
  • संविदा भर्ती कैंसल होने के साल भर बाद भिलाई के युवक ने दी “आत्मदाह” की चेतावनी
  • 25 हजार में खरीदा लिखित परीक्षा का पेपर, किया टॉप
  • ऑफिस के कमरा नंबर 7 में मोटी रकम देने का आरोप
  • जिंदा रहने इच्छा समाप्त कर दी, आत्मदाह की धमकी
  • संविदा भर्ती निरस्त होने के पीछे बताई गई थी यह वजह
  • मिलीं कईं गड़बड़ियां, राज्य सरकार ने बताया नियम विरुद्ध
  • 16 से 19 सितंबर 2025 के बीच का समय
पत्र डाक के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, कलेक्टर दुर्ग, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन नई दिल्ली, विधानसभा अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा, नेता प्रतिपक्ष छग, भूपू मुख्यमंत्री, सचिव स्वास्थ्य एवं कल्याण विभाग, डॉ पूर्णेन्दु सक्सेना सहित सांसद और विधायकों को भेजा गया है।

इस पत्र में वर्ष 2024 के अक्टूबर माह में निरस्त की गई स्वास्थ्य विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 88 पदों की भर्ती का जिक्र है।

पत्र भेजने वाले गुमनाम युवक का आरोप है कि अगर भर्ती निरस्त नहीं होती तो उसके पास आज नौकरी होती।

उसने लिखा है कि नौकरी न होने से उसकी शादी नहीं हो पाई और वह अब नौकरी और शादी दोनों की उम्र पार कर गया है। कोविड में चार दिनों के भीतर माता-पिता की मौत के बाद वह परिवार में अकेला रह गया है।

25 हजार में खरीदा लिखित परीक्षा का पेपर, किया टॉप

पत्र में युवक ने निरस्त की गई भर्ती में उसके चयन का दावा करते हुए बताया है कि लिखित परीक्षा का पेपर उसने 25 हजार में खरीदा और अच्छे अंक भी प्राप्त किए, जारी परिणाम सूची में उसका नाम टॉप पर था।

ऑफिस के कमरा नंबर 7 में मोटी रकम देने का आरोप

उसने पत्र में लिखा है कि प्रावीण्य सूची में नाम होने की वजह से वह अपने चयन के प्रति आश्वस्त था फिर भी उसने सीएमओ आफिस के कमरा नंबर 7 के बाबू को मोटी रकम दी थी।

उसने लेटर में लिखा है कि अक्टूबर 2024 से कई चक्कर काटने के बाद उसे केवल आधी रकम ही लौटाई गई।

जिंदा रहने इच्छा समाप्त कर दी, आत्मदाह की धमकी

गुमनाम पत्र में जिंदा रहने की इच्छा खत्म होने का जिक्र करते हुए इस अज्ञात युवक ने 16 सितंबर से 19 सितंबर के बीच दिनदहाड़े कलेक्टोरेट दुर्ग परिसर, गेट के सामने, गाड़ी के पास, ऊपर चढ़ने वाली सीढ़ी पर पुलिस पहरा होने की स्थिति में रात को कलेक्टर बंगला गेट के सामने पेट्रोल उड़ेल आत्मदाह की धमकी दी है।

संविदा भर्ती निरस्त होने के पीछे बताई गई थी यह वजह

आपको बता दें कि चतुर्थ श्रेणी के 88 पदों की भर्ती प्रक्रिया 27 जुलाई 2023 से शुरू की गई थी।

उस समय नियमानुसार भर्ती से पहले वित्त विभाग से अनुमति लेनी थी लेकिन तात्कालीन जिम्मेदारों ने अनुमति लिए बगैर भर्ती प्रक्रिया स्टार्ट कर दी थी।

मिलीं कईं गड़बड़ियां, राज्य सरकार ने बताया नियम विरुद्ध

स्वास्थ्य विभाग की इस संविदा भर्ती में एक पद के लिए 143 अभ्यर्थियों सहित कुल 12 हजार 563 आवेदन किए गए थे।

दुर्ग जिले के लिये इस भर्ती में पद केवल 88 थे।

भर्ती प्रक्रिया में अनेक गड़बड़ियां सामने आने पर राज्य शासन ने इसे नियम विरुद्ध बताते हुए 2023 में जारी भर्ती विज्ञापन को ही निरस्त कर दिया था।

16 से 19 सितंबर 2025 के बीच का समय

आपको बता दें कि पितृ पक्ष के दौरान कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार पड़ रहे हैं, जिनमें 16 सितंबर को दशमी श्राद्ध, 17 सितंबर को इंदिरा एकादशी और विश्वकर्मा पूजा तथा 19 सितंबर को मासिक शिवरात्रि और प्रदोष व्रत शामिल हैं।

लिखे पत्र में जिक्र है कि उसके माता-पिता का कोविड में 4 दिन के भीतर ही निधन हो गया तथा वह परिवार में अकेला है।

Basti Child Burial Case: बस्ती में हैवान बाप ने घर के अंदर गड्ढा खोदा, तीन बच्चों को जिंदा दफनाने की कोशिश—पहुंची पुलिस और बची जान
Raipur LPG Black Marketing: राजधानी में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, होटल-दुकानों से सैकड़ों गैस सिलेंडर जब्त
गर्भवती हिरण की मौत : बालोद में कुत्तों के डर से गई जान, ढाई महीने में चौथी घटना
Baleshwar Sahu Bail : जमानत के बाद जेल से बाहर निकले कांग्रेस विधायक, हाथ में संविधान और डॉ. आंबेडकर की तस्वीर लेकर दिया संदेश
CG खबर : मोबाइल की लत ने ली 6वीं के छात्र की जान, 12 साल के बच्चे ने लगाई फांसी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Abhishek Sharma T20 Records : वेलिंगटन में अभिषेक शर्मा का तूफान, क्रिस गेल के रिकॉर्ड को लेकर चर्चा के बीच बनाए कई नए कीर्तिमान

Abhishek Sharma T20 Records : टी20 क्रिकेट में…

Karwa Chauth Katha
Karwa Chauth Katha : करवा चौथ के निर्जला व्रत से जुड़ी मां पार्वती की तपस्या, जानिए क्यों पड़ा उनका नाम ‘अपर्णा’

Karwa Chauth Maa Parvati Aparna Katha : साल…

Mungeli Heavy Rain Red Alert
Mungeli Heavy Rain Red Alert : मुंगेली में 29 अक्टूबर को भारी बारिश का रेड अलर्ट, कलेक्टर ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की

Mungeli Heavy Rain Red Alert  : जिला प्रशासन…

Jio IPO vs Bharti Airtel Market
Jio IPO vs Bharti Airtel Market : जियो की संभावित लिस्टिंग से पहले एयरटेल का बड़ा दांव, मार्केट वैल्यू में ₹38,000 करोड़ का उछाल

Jio IPO vs Bharti Airtel Market : फिलहाल…

IND vs NZ 3rd T20I : अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, वैभव सूर्यवंशी ने भी मचाया धमाल! भारत ने 13.2 ओवर में जीता मैच, सीरीज पर कब्जा
India vs New Zealand 3rd T20 Match : अभिषेक शर्मा के शतक और वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी से भारत ने जीती T20 सीरीज

India vs New Zealand 3rd T20 Match :…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?