CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मुकेश अंबानी की कंपनी RIL सहित 8 कंपनियों को तगड़ा झटका, एक हफ्ते में डूबे 2,24,630.45 करोड़ रुपये

मुकेश अंबानी की कंपनी RIL सहित 8 कंपनियों को तगड़ा झटका, एक हफ्ते में डूबे 2,24,630.45 करोड़ रुपये

By Newsdesk Admin
31/08/2025
Share

सीजी भास्कर​, 31 अगस्त​। (M-Cap of 10 Valuable Companies) अगस्त का महीना जाते-जाते देश की 8 सबसे वैल्यूऐबल कंपनियों को बड़ा झटका दे गया।

Contents
  • रिलांयस को 70 हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान 
    • इन कंपनियों का भी मार्केट कैप घटा 
  • TCS को हुआ इतने करोड़ का फायदा 

महीने का आखिरी कारोबारी हफ्ता शेयर बाजार के लिए नुकसान देने वाला रहा।

29 अगस्त को सेंसेक्स 271 अंक फिसलकर 79810 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी भी 74 अंक गिरकर 24427 पर बंद हुआ।

इस पूरे हफ्ते में सेंसेक्स में 1826 अंकों की गिरावट आई है। निफ्टी में भी 540 अंकों की गिरावट दर्ज की गई।

इसका असर देश की कई बड़ी कंपनियों के मार्केट कैप पर भी पड़ा। शेयर बाजार में लिस्टेड 10 सबसे वैल्यूऐबल कंपनियों में से 8 कंपनियों का मार्केट कैप इस दौरान 2,24,630.45 करोड़ रुपये घट गया।

इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज और HDFC बैंक को सबसे अधिक नुकसान हुआ। 

रिलांयस को 70 हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान 

इन टॉप 10 कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज, HDFC बैंक, भारती एयरटेल, ICICI बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के मार्केट कैप में गिरावट आई।

जबकि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और हिंदुस्तान यूनिलीवर को फायदा पहुंचा है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 70,707.17 करोड़ रुपये घटकर 18,36,424.20 करोड़ रुपये रह गया है। 
HDFC बैंक का भी वैल्यूऐशन 47,482.49 करोड़ रुपये घटकर 14,60,863.90 करोड़ रुपये रह गया है।

इन कंपनियों का भी मार्केट कैप घटा 

इसी तरह से ICICI बैंक का वैल्यूएशन 27,135.23 करोड़ रुपये कम होकर 9,98,290.96 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल का मार्केट कैप 24,946.71 करोड़ रुपये घटकर 10,77,213.23 करोड़ रुपये रह गया है।

LIC का भी वैल्यूऐशन 23,655.49 करोड़ रुपये घटकर 5,39,047.93 करोड़ रुपये और भारतीय स्टेट बैंक का वैल्यूऐशन 12,692.1 करोड़ रुपये घटकर 7,40,618.60 करोड़ रुपये रह गया है।

इस दौरान बजाज फाइनेंस को भी नुकसान पहुंचा है. इसका मार्केट कैप 10,471.08 करोड़ रुपये घटकर 5,45,490.31 करोड़ रुपये पर आ गया है।

इसी तरह से 7,540.18 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ इंफोसिस का मार्केट कैप 6,10,463.94 करोड़ रुपये रह गया है।

TCS को हुआ इतने करोड़ का फायदा 

अकेले TCS और हिंदुस्तान यूनिलीवर को फायदा हुआ है। जहां TCS का मार्केट वैल्यूऐशन 11,125.62 करोड़ रुपये बढ़कर 11,15,962.91 करोड़ रुपये हो गया।

वहीं,  हिंदुस्तान यूनिलीवर का वैल्यूऐशन 7,318.98 करोड़ रुपये बढ़कर 6,24,991.28 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

हालांकि, इतने बड़े नुकसान के बावजूद भी रिलायंस इंडस्ट्रीज अब भी सबसे वैल्यूऐबल कंपनियों की लिस्ट में पहले नंबर पर है।

इसके बाद HDFC बैंक, TCS,भारती एयरटेल, ICICI बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस और LIC शामिल हैं।

राम मंदिर समेत यूपी के 10-15 जिलों में आया धमकी भरा ई-मेल, कहा- बढ़ा लो सुरक्षा
Raipur UPI Fraud: स्टेशन से घर तक का सफर, और खाते से उड़ गए 2.26 लाख
RI भर्ती 2024 पर बवाल: 72 में 13 चयनित, ‘रिश्तेदारी’ के नाम पर चयन प्रक्रिया कटघरे में…
Telugu Samaj Bhavan Raipur: पुरंदर मिश्रा ने किया सामाजिक भवन का भूमिपूजन, समाज को जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम
India Petrol Export to Russia : रूस की ‘लाइफलाइन’ बना भारत का पेट्रोल, 2 महीनों में भेजे 10 लाख बैरल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Surya Kumar Statue
Surya Kumar Statue : फसल बेचकर बनाया चहेते क्रिकेटर का पुतला, 1300 किलोमीटर दूर पहुंचा किसान, सूर्यकुमार ने खुद बुलाकर दिया धन्यवाद

क्रिकेट के प्रति जुनून कई बार इंसान को…

Vishwakarma Jayanti 2026 : मुख्यमंत्री साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा, श्रम और कौशल के सम्मान का दिया संदेश
Vishwakarma Jayanti 2026 : मुख्यमंत्री साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा, श्रम और कौशल के सम्मान का दिया संदेश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विश्वकर्मा जयंती (Vishwakarma…

Kanker Bear Sighting : हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पेड़ पर आराम करता दिखा भालू
Kanker Bear Sighting : हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पेड़ पर आराम करता दिखा भालू

25 साल में बदली जीपीएम की खेती की…

GPM Irrigation Capacity : 25 साल में बदली जीपीएम की खेती की तस्वीर, सिंचाई क्षमता 4,458 से बढ़कर 25,936 हेक्टेयर
GPM Irrigation Capacity : 25 साल में बदली जीपीएम की खेती की तस्वीर, सिंचाई क्षमता 4,458 से बढ़कर 25,936 हेक्टेयर

जिले में सिंचाई क्षमता (GPM Irrigation Capacity) 4,458…

Kawardha Child Rights : बैगा अंचल में बच्चों से सीधा संवाद, आश्रम-छात्रावासों की कमियों पर डॉ. वर्णिका शर्मा ने दिए सुधार के निर्देश
Kawardha Child Rights : बैगा अंचल में बच्चों से सीधा संवाद, आश्रम-छात्रावासों की कमियों पर डॉ. वर्णिका शर्मा ने दिए सुधार के निर्देश

छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?