CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कोचिंग हादसा 🛑 अपनी बेटी के संबंध में पतासाजी करने गए परिजनों को मुर्दा घर से एक कागज पकड़ा दिया गया जिस पर नाम लिखा था “श्रेया यादव”

कोचिंग हादसा 🛑 अपनी बेटी के संबंध में पतासाजी करने गए परिजनों को मुर्दा घर से एक कागज पकड़ा दिया गया जिस पर नाम लिखा था “श्रेया यादव”

By Newsdesk Admin
28/07/2024
Share
Oplus_131072

सीजी भास्कर, 28 जुलाई। दिल्ली कोचिंग हादसे में मृत छात्रा श्रेया के रिश्तेदार ने कोचिंग प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रिश्तेदार धर्मेंद्र यादव ने कहा कि इतनी बड़ी घटना हो गई, उनकी बेटी मर गई, बावजूद इसके कोचिंग वालों ने उन्हें सूचित तक नहीं किया। वह खुद टीवी पर खबर देखकर यहां पहुंचे और मुर्दाघर गए। वहां पर उन्हें बेटी का शव तक नहीं दिखाया गया बल्कि मामले को पुलिस केस बताते हुए उन्हें महज एक कागज पकड़ा दिया गया, जिस पर उनकी बेटी का नाम लिखा है।

धर्मेंद्र यादव ने कहा कि उन्होंने खबर देखकर कोचिंग में फोन भी किया था, इसमें कोचिंग वालों ने यह तो बताया कि दो विद्यार्थियों की मौत हुई है लेकिन उनकी बेटी का नाम तक नहीं बताया।आपको बता दें कि दिल्ली के एक प्रतिष्ठित कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने और इस पानी में डूबने से तीन बच्चों की मौत की खबर सुनकर अंबेडकर नगर से दिल्ली आए धर्मेंद्र यादव ने इस घटना के लिए कोचिंग प्रबंधन को जिम्मेदार बताया है।

उन्होंने कहा कि कोचिंग वालों की लापरवाही से उनकी बेटी की मौत हुई और अब मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। मृत छात्रा श्रेया के रिश्तेदार धर्मेंद्र यादव ने इस मामले में प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप करने की मांग की है, साथ ही दिल्ली पुलिस से आग्रह किया है कि इस मामले में कोचिंग मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया जाए। उधर पुलिस ने कोचिंग सेंटर के मालिक और कोआर्डिनेटर को अरेस्ट कर लिया है।

धर्मेंद्र ने कहा कि कायदे से घटना के तत्काल बाद कोचिंग वालों को विद्यार्थियों के परिजनों को सूचना देना चाहिए था, लेकिन कोचिंग वालों ने ऐसा नहीं किया। उन्हें कोचिंग संस्थान या प्रशासन की ओर से इस घटना की जानकारी नहीं दी गई। वह खुद टीवी पर खबर देखकर यहां पहुंचे हैं। धर्मेंद्र यादव के मुताबिक यहां आने के बाद वह सबसे पहले मुर्दा घर गए, वहां अपनी बेटी की पहचान कराने को कहा लेकिन वहां से उन्हें एक कागज पकड़ा दिया गया, जिस पर श्रेया यादव लिखा हुआ था। उन्हें कहा गया कि यह पुलिस केस है और ऐसे किसी को कोई शव नहीं दिखाया जा सकता है।

धर्मेंद्र ने बताया कि उन्होंने तत्काल अपनी बेटी को फोन किया, लेकिन उसका फोन बंद था। इसके बाद उन्होंने कोचिंग के दोनों नंबर पर फोन किया। इसमें एक नंबर तो बंद था और दूसरे पर कॉल रिसीव हुई। फोन उठाने वाले व्यक्ति ने बताया कि कोचिंग में बचाव कार्य चल रहा है, दो बच्चों की मौत हुई है। फोन उठाने वाले ने मृत छात्रों के नाम बताने से मना कर दिया। कहा कि उसे इसके लिए अनुमति नहीं है।

Chhattisgarh Kayaking Canoeing Team : 18 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर बरकरार
Jashpur Bus Accident News : झारखंड से आ रही तेज रफ्तार बस डायवर्जन पर पलटी, मची चीख-पुकार, 10 यात्री लहूलुहान
Durg Crime News : अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार
Water Level Update : बारिश से लबालब हुए जलाशय, खूंटाघाट-घोंघा और मनियारी में छलका पानी
Surplus Teacher Counseling : अतिशेष प्रधानपाठकों और शिक्षकों की काउंसिलिंग पूरी, चयनित स्कूलों में तत्काल पदस्थापना आदेश जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Ganesh Pandal Murder
Bilaspur Ganesh Pandal Murder : गणेश पंडाल में DJ की आवाज को लेकर विवाद, युवक की चाकू घोंपकर हत्या; आरोपी गिरफ्तार

Bilaspur Ganesh Pandal Murder : पुलिस ने आरोपी…

रायपुर में प्रेमी ने महिला पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, इलाज के दौरान मौत; आरोपी फरार

रायपुर में एक महिला को उसके प्रेमी ने…

छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन बारिश के आसार, रायपुर में 33 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक कई इलाकों…

Vaibhav Suryavanshi Team India
Vaibhav Suryavanshi Team India : वैभव सूर्यवंशी को बाहर करने पर भड़के श्रीकांत, बोले- ऐसे खिलाड़ी पर भरोसा जरूरी

Vaibhav Suryavanshi Team India : युवा वैभव सूर्यवंशी…

iOS 27 अपडेट में बड़े बदलाव, Siri AI से लेकर फोटो एडिटिंग तक मिलेंगे कई नए फीचर्स

एपल ने आईफोन यूजर्स के लिए iOS 27…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?