CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » TMC Controversy : टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर रायपुर में FIR, जानिए क्या है मामला

TMC Controversy : टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर रायपुर में FIR, जानिए क्या है मामला

By Newsdesk Admin
01/09/2025
Share
TMC Controversy
TMC Controversy

सीजी भास्कर, 31 अगस्त : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ विवादित बयान देने पर पश्चिम बंगाल की TMC सांसद महुआ मोइत्रा (Controversial Statement) के खिलाफ रायपुर में FIR दर्ज हुई है। महुआ मोइत्रा ने कहा था कि अगर घुसपैठ हो रही है तो अमित शाह का सिर काटकर टेबल पर रख देना चाहिए।

सांसद महुआ मोइत्रा के इस बयान के बाद रायपुर के निवासी गोपाल सामंतों ने माना थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा (Controversial Statement) के खिलाफ FIR की गई है। FIR भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196 और 197 के तहत हुई। मोइत्रा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

ये नक्सलवादी और आतंकवादियों की भाषा

महुआ मोइत्रा के बयान पर छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रवक्ता दीपक उज्जवल ने कहा कि इंडिया गठबंधन के सभी दल उग्रवादी, वामपंथी, विचारधारा, नक्सलवादी और आतंकवादियों की भाषा का उपयोग कर रहे हैं। विपक्षी संगठन के लोग जानबूझकर लगातार ऐसे बयान दे रहे हैं। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि सांसद महुआ मोइत्रा के बयान की जितनी निंदा की जाए, कम है। घुसपैठियों के प्रति नरमी दिखाना बताता है कि विपक्षी नेता तुष्टीकरण की राजनीति के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। 29 अगस्त को नादिया जिले में सांसद ने विवादित टिप्पणी की।

अब जानिए पूरा मामला

दरअसल, पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा ने शुक्रवार को नादिया जिले में घुसपैठ के मुद्दे पर गृहमंत्री अमित शाह पर विवादित बयान दिया है। मीडिया से बात करते हुए तृणमूल सांसद ने कहा कि मेरा उनसे (अमित शाह) साफ सवाल है।

सांसद ने कहा कि वह सिर्फ कहे जा रहे हैं घुसपैठिया… घुसपैठिया… घुसपैठिया। हमारा जो बॉर्डर है, उसकी रखवाली जो एजेंसी कर रही है, वह केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत आती है। प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त को लाल किले से कहा कि घुसपैठ हो रही है और उसकी वजह से डेमोग्राफी चेंज हो रही है।

महुआ ने कहा कि यदि गृह मंत्री और गृह मंत्रालय भारतीय सीमाओं की रक्षा नहीं कर सकते और प्रधानमंत्री खुद बोल रहे हैं कि बाहर से आकर लोग हमारी मां-बहनों पर नजर डाल रहे हैं, हमारी जमीनें छीन रहे हैं तो फिर ये गलती किसकी है? सांसद ने कहा कि हमारी और आपकी गलती है। यहां तो बीएसएफ है, हम भी उनसे डरकर रहते हैं। बांग्लादेश हमारा दोस्त है, लेकिन आपकी वजह से पिछले कई सालों में ये स्थिति बदल चुकी है। यह बयान राजनीतिक और सुरक्षा दोनों स्तरों पर विवाद पैदा कर रहा है और रायपुर पुलिस FIR की जांच कर रही है।

Controversial statement of Bhim Army chief Chandrashekhar Azad : “विधायक को जूतों से मारना चाहिए”
प्रेम में अंधी पत्नी: पति ने नहीं पिया अनार का जूस तो सांभर में मिलाया जहर…
दिल्ली में अमित शाह और CM विष्णुदेव साय की बैठक; छत्तीसगढ़ में जल्द लागू होगा नया आपराधिक कानून…
Compassionate Appointment : शादी के बाद भी नहीं छिनेगा हक, अनुकंपा नियुक्ति पर हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
Danghai Holi in Janjgir Champa: 300 साल पुरानी डंगाही होली में कुंवारी कन्याओं की लाठियां, ‘मार’ को माना जाता है आशीर्वाद

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Illegal Sand Mining
Illegal Sand Mining : धमतरी में रेत के अवैध कारोबार पर शिकंजा, दो दिन में 15 वाहन जब्त

धमतरी जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन…

Seva Jyoti Yatra
Seva Jyoti Yatra :  बलरामपुर में निकली सेवा ज्योति यात्रा, मंत्री रामविचार नेताम समेत बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर…

Snake Rescue
Snake Rescue :  कोरबा में दो जगह सांपों का खौफ, कहीं कबूतर के पिंजड़े में पहुंचा तो बाइक में मिला करैत

कोरबा में दो अलग-अलग जगहों पर सांप मिलने…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan :  सेवा संकल्प अभियान में अव्यवस्था का आरोप, पानी के लिए परेशान हुए स्कूली बच्चे; कुछ की तबीयत बिगड़ी

दुर्ग में सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम के…

Dhamtari Accident
Dhamtari Accident :  धमतरी में सड़क पर सो रहे युवक को कार ने कुचला, सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

छत्तीसगढ़ के धमतरी में देर रात सड़क हादसे…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?