CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई में धर्मांतरण विवाद, दो पास्टर गिरफ्तार, मजदूरों को खाना-इलाज का लालच

भिलाई में धर्मांतरण विवाद, दो पास्टर गिरफ्तार, मजदूरों को खाना-इलाज का लालच

By Newsdesk Admin
01/09/2025
Share

प्रार्थना सभा में हिंदू देवी-देवताओं पर की अभद्र टिप्पणी का आरोप

सीजी भास्कर, 01 सितंबर। दुर्ग जिले के बोरसी में रविवार को धर्मांतरण को लेकर विवाद सामने आया है। न्यू मन्नम नगर में एक घर में चल रही प्रार्थना सभा पर हिंदू संगठनों ने विरोध जताया।

सूचना मिलने पर तहसीलदार प्रफुल गुप्ता और एएसपी सुखनंदन राठौर मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने जांच के बाद दो पास्टर मनोहर तांडी और आकाश बसेरा को गिरफ्तार किया। दोनों पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है।

हिंदू जागरण मंच के नगर संयोजक प्रदीप सिन्हा ने बताया कि लेबर कॉलोनी क्षेत्र में लंबे समय से धर्मांतरण की गतिविधियां चल रही हैं।

उनका आरोप है कि ओडिशा से आए मजदूरों को खाना खिलाने और बीमारी ठीक करने का लालच दिया जाता है। फिर उन्हें प्रार्थना सभाओं में शामिल कराया जाता है। सिन्हा ने बताया कि ये गतिविधियां पिछले एक-दो साल से चल रही थीं। बीच में बंद हुईं और अब फिर शुरू हो गई हैं।

सिन्हा का कहना है कि मौके पर हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कही जा रही थीं। संगठन की ओर से थाने में लिखित शिकायत भी की गई।

पद्मनाभपुर थाना प्रभारी राजेंद्र लहरे ने बताया कि प्रदीप सिन्हा की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। इस शिकायत के आधार पर पद्मनाभपुर थाने में धारा 299 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

दूसरी ओर यूनाइटेड क्रिश्चियन काउंसिल के जिला अध्यक्ष एम. जोनाथन जॉन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया। उनका कहना है कि वहां किसी तरह का धर्मांतरण नहीं हो रहा था।

उन्होंने कहा, पुलिस खुद मौके पर मौजूद थी, क्या उनके संज्ञान में किसी ने कहा कि धर्मांतरण हुआ है? यहां केवल सामान्य प्रार्थना सभा हो रही थी। कुछ असंवैधानिक लोग हर संडे को ऐसे आयोजनों को निशाना बनाते हैं और धर्मांतरण का मुद्दा गरमाते रहते हैं।

जॉन ने कहा कि अगर ब्रेनवॉश कर धर्म परिवर्तन कराने की कोई क्षमता उनके पास होती, तो विरोध करने वालों को भी प्रभावित किया जा सकता था। उनके अनुसार यह सरासर झूठी और मनगढ़ंत बात है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों पास्टरों को कोर्ट में पेश किया गया है और आगे की कार्रवाई कोर्ट के आदेश के बाद तय होगी।
Liquor Scam Chhattisgarh : भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की कोर्ट से बड़ी हार, जेल से निकलना हुआ और मुश्किल
Chitrakoot National Conference 2026 : भिलाई की राजलक्ष्मी को वीरांगना गौरव सम्मान
Chhattisgarh High Court : राज्यपाल पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में दो आरोपियों को हाईकोर्ट से राहत, सार्वजनिक माफी और पोस्ट हटाने का आदेश
तोमर-ब्रदर्स के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, संपत्ति की जा सकती है कुर्क, महीने भर से हैं फरार, कर्ज देकर अधिक ब्याज में वसूलते थे रूपये
शैक्षिक कैलेंडर में बड़ा बदलाव: अब प्राइमरी बच्चों को भोजन के लिए करना होगा लंबा इंतजार, जानें नया समय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Knife Reel Case
Knife Reel Case : बिलासपुर में चाकू लहराकर बनाई रील, 2 आरोपी गिरफ्तार

Knife Reel Case :सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड…

Raigarh Bike Theft Gang
Raigarh Bike Theft Gang : बाइक चोरी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 4 एक्टिवा बरामद

Raigarh Bike Theft Gang : पुलिस के अनुसार,…

Surguja School Mismanagement
Surguja School Mismanagement : स्कूल की बदहाली पर 6KM चलीं 45 छात्राएं, कलेक्टर से लगाई गुहार

Surguja School Mismanagement : पूरे मामले में प्रशासन…

Raipur Land Dispute Murder
Raipur Land Dispute Murder : करोड़ों की जमीन बनी हत्या की वजह, दामाद ने ससुर को मार डाला

Raipur Land Dispute Murder :फिलहाल पुलिस आरोपियों से…

Durg Cattle Smuggling Case
Durg Cattle Smuggling Case : कत्लखाने ले जाए जा रहे 15 मवेशी बरामद; 2 आरोपी गिरफ्तार

Durg Cattle Smuggling Case :मामले में धमधा थाना…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?