CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दोस्त की बहन से हुआ प्यार बना मौत का कारण, युवक की निर्मम हत्या कर शव गंगा में फेंका

दोस्त की बहन से हुआ प्यार बना मौत का कारण, युवक की निर्मम हत्या कर शव गंगा में फेंका

By Newsdesk Admin
01/09/2025
Share

सीजी भास्कर 1 सितंबर

Contents
  • ऐसे रची गई हत्या की साजिश
  • गंगा में मिला क्षत-विक्षत शव
  • जेल से बाहर आने के बाद शुरू हुआ विवाद

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। चकेरी थाना क्षेत्र के शिवकटरा निवासी 22 वर्षीय ऋषिकेश उर्फ सोना की हत्या उसके ही पड़ोसी और कथित दोस्त ने कर दी।

हत्या का कारण दोस्त की बहन से उसके प्रेम संबंध बताए जा रहे हैं।
पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी पवन निषाद ने अपने साथियों के साथ मिलकर चापड़ से ऋषिकेश की गला रेतकर हत्या की। इसके बाद शव के टुकड़े कर बोरी में भरकर जाजमऊ घाट से गंगा में बहा दिया गया।

ऐसे रची गई हत्या की साजिश

परिवार के अनुसार, गणेश महोत्सव के बहाने पवन निषाद ने ऋषिकेश को घर से बुलाया था।

इसके बाद वह घर नहीं लौटा और फोन भी स्विच ऑफ हो गया। परिजनों ने खोजबीन की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बाद में बड़े भाई रवि ने चकेरी थाने में तहरीर दी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और कुछ ही घंटों में मुख्य आरोपी पवन समेत उसके साथियों को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में पवन ने स्वीकार किया कि उसने ऋषिकेश की हत्या इसलिए की क्योंकि उसके बहन से संबंध थे और कई बार चेतावनी देने के बाद भी वह नहीं माना।

गंगा में मिला क्षत-विक्षत शव

हत्या के बाद शव गंगा में फेंकने की बात कबूलने के बाद पुलिस ने गोताखोरों के साथ जाजमऊ घाट पर तलाशी अभियान चलाया।

रविवार देर रात महाराजपुर के कटरी डोमनपुर इलाके में ग्रामीणों को एक क्षत-विक्षत शव मिला, जिसका सिर और एक हाथ गायब था।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हालांकि, पानी में कई दिनों तक रहने और शरीर के हिस्से गायब होने की वजह से पहचान करना मुश्किल हो रहा है। पुलिस का अनुमान है कि यह शव ऋषिकेश का ही हो सकता है।

जेल से बाहर आने के बाद शुरू हुआ विवाद

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि ऋषिकेश और पवन निषाद पहले भी हत्या के प्रयास के मामले में जेल जा चुके थे।

जेल से छूटने के बाद ऋषिकेश अक्सर पवन के घर आने-जाने लगा और उसकी बहन से नजदीकियां बढ़ा लीं। यही बात आरोपी को नागवार गुजरी और उसने पूरी योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया।
फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कई अहम सबूत भी जुटाए हैं। गंगा में शव के बाकी हिस्सों की तलाश जारी है।
Savarkar Statue Unveiling: अमित शाह और मोहन भागवत ने अंडमान में वीर सावरकर की प्रतिमा का अनावरण किया
रेप पर इलाहबाद HC के फैसल के खिलाफ याचिका: ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’, जैसे ही वकील ने शुरू की पैरवी, SC टोकते हुए बोला- लैक्चरबाजी बंद करो और…
Indore Road Accident : इंदौर में रफ्तार का कहर: एमआर-10 ब्रिज पर ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, 500 मीटर तक घसीटता ले गया
Disha Salian Case: आदित्य ठाकरे को बड़ी राहत, दिशा सालियान मौत मामले में मिली क्लिनचीट
पत्नी को खेत में जिंदा जलाया, आराम करने बात की बात पर हुआ विवाद, पैरा डाल लगा दी आग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Shoaib Dhebar Extortion Case
Shoaib Dhebar Extortion Case : 25 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में शोएब ढेबर गिरफ्तार

Shoaib Dhebar Extortion Case : पुलिस की जांच…

Bilaspur Knife Murder Case
Bilaspur Knife Murder Case : दो गुटों में खूनी झड़प, चाकू से हमला कर युवक की हत्या: जंगल में रातभर पड़ा रहा शव

Bilaspur Knife Murder Case :पुलिस के मुताबिक मृतक…

Bank Strike Deferred
Bank Strike Deferred : रायपुर में 3 दिन बैंक बंद रहने का संकट टला, 5 दिन कामकाज की मांग पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

Bank Strike Deferred :बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की…

Chhattisgarh Congress Protest
Chhattisgarh Congress Protest : दुर्ग में काले कपड़ों में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Chhattisgarh Congress Protest : बैठक में नगरीय निकाय…

Prayer Meeting Dispute
Prayer Meeting Dispute : धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हिंदू संगठन और भीम आर्मी आमने-सामने

Prayer Meeting Dispute : शांति समिति की बैठक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?