CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पत्नी से अफेयर के शक में पुजारी की हत्या

पत्नी से अफेयर के शक में पुजारी की हत्या

By Newsdesk Admin
01/09/2025
Share

पति और रिश्तेदारों ने किया हमला

सीजी भास्कर, 01 सितम्बर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सब्जी व्यापारी ने पत्नी के साथ अफेयर के चलते चार रिश्तेदारों के साथ मिलकर पुजारी की हत्या कर दी।

Contents
  • पति और रिश्तेदारों ने किया हमला
  • जानिए क्या है पूरा मामला ?
  • एसएसपी समेत कई अफसर मौके पर पहुंचे थे
  • 12 घंटे के अंदर 5 आरोपी गिरफ्तार
  • महिला ने खोला राज, एक-एक कर पकड़े गए आरोपी
  • बाइक पूजा कराने के बहाने बुलाया फिर किया ताबड़तोड़ वार
  • आरोपी बोला- अवैध संबंध के चलते हुआ तलाक इसलिए मार डाला

अवैध संबंध की वजह से ही मुख्य आरोपी का उसकी पत्नी से 6 महीने पहले सामाजिक तलाक हो गया था। जिसके बाद से वो मौके की तलाश में था।

हमलावरों ने बाइक की पूजा कराने के बहाने पुजारी को बाहर बुलाया, फिर सस्पेंशन पाइप और ईंट से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस ने 12 घंटे के भीतर नाबालिग समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना तखतपुर थाना क्षेत्र की है।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, परसाकांपा गांव निवासी जागेश्वर पाठक उर्फ मोटू (30) गांव के ही पाठ बाबा मंदिर का पुजारी था। वो मंदिर में ही रहता था। रोजाना की तरह रविवार सुबह 6 बजे उसकी मां बेटे जागेश्वर को चाय देने मंदिर पहुंची।

तब, मंदिर के बाहर बेटे की खून से लथपथ लाश देखी। वो चिल्लाने लगी और शोर मचा कर लोगों को बुलाया। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

एसएसपी समेत कई अफसर मौके पर पहुंचे थे

हत्या की जानकारी मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह, एडिशनल एसपी अर्चना झा, कोटा एसडीओपी नूपुर उपाध्याय और एसीसीयू की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान जांच के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई।

जिस तरीके से पुजारी की हत्या की गई थी, उसे देखकर एसएसपी रजनेश सिंह ने मामले को भांप लिया। उन्होंने जांच के लिए टीम बनाई और सभी को अलर्ट कर अलग-अलग एंगल पर जांच करने के निर्देश दिए।

12 घंटे के अंदर 5 आरोपी गिरफ्तार

वहीं, सर्च डॉग एक आरोपी के घर तक गई, जिसके आधार पर पुलिस ने संदेहियों की धरपकड़ शुरू की। जांच में पता चला कि पुजारी का महिला से अवैध संबंध है।

लिहाजा, महिला से भी पूछताछ कर जानकारी जुटाई गई। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 12 घंटे के भीतर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली। वारदात में शामिल सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

महिला ने खोला राज, एक-एक कर पकड़े गए आरोपी

एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि, शुरुआती जांच में पता चला कि पुजारी जागेश्वर पाठक मंदिर के खेत को सब्जी व्यापारी सुरेश धुरी (35) को अधिया दिया था। सुरेश और उसकी पत्नी उसमें फसल उगाते थे। इस दौरान पुजारी और सुरेश की पत्नी के बीच अवैध संबंध बन गया।

इसकी जानकारी होने पर सुरेश ने अपनी पत्नी को मना किया और पुजारी को भी समझाइश दी।

लेकिन, दोनों के बीच बातचीत चलती रही। जिससे सुरेश ने अपनी पत्नी को छोड़ दिया। करीब 6 महीने पहले उससे सामाजिक तलाक भी हो गया था।

बाइक पूजा कराने के बहाने बुलाया फिर किया ताबड़तोड़ वार

एएसपी अर्चना झा ने बताया कि, सबसे पहले सुरेश धुरी का रिश्तेदार मुकेश धुरी (23) को मुंगेली जिले के जरहागांव क्षेत्र के अमौरा से पकड़ा गया।

सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि सुरेश धुरी समेत पांच लोगों ने मिलकर पुजारी को सस्पेंशन पाइप और ईंट से ताबड़तोड़ वार किया।

जिससे वो खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद सभी भाग गए। उससे पूछताछ कर अन्य आरोपियों की पहचान कर धरपकड़ की गई।

आरोपी बोला- अवैध संबंध के चलते हुआ तलाक इसलिए मार डाला

पुलिस की टीम मुख्य आरोपी सुरेश धुरी के ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थी।

घटना की रात करीब 9 बजे उसका लोकेशन गांव में मिला था। उसके रिश्तेदारों से पूछताछ में पता चला कि वो धमतरी भाग गया है।

जिस पर एसएसपी रजनेश सिंह ने धमतरी एसपी को कॉल किया और उनकी टीम की मदद से मुख्य आरोपी सुरेश धुरी को धमतरी के भखारा में पकड़ लिया गया।

जिसके बाद एसीसीयू की टीम धमतरी पहुंची और आरोपी सुरेश को लेकर देर रात बिलासपुर पहुंची।

पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए अपने रिश्तेदारों की मदद से पुजारी की हत्या करना बताया।

साथ ही कहा कि पुजारी ने उसकी पत्नी से अवैध संबंध बनाया, जिसके चलते उसका तलाक हो गया। इसलिए उसने उसकी हत्या की साजिश रची।

बीजेपी सांसद का विरोध प्रदर्शन: बंगला न मिलने पर भवन में ताला, बस्तर को रायगढ़ बाड़ा बनाने की चेतावनी…
छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन योजना पर ब्रेक, जानिए नए नियम…
Astronaut Shubhanshu Shukla Raipur Interaction: रायपुर की छात्रा के सवाल ने खींचा सबका ध्यान, मेहनत बनाम किस्मत पर एस्ट्रोनॉट का साफ जवाब
Bloody clash over old enmity in Bilaspur : पिकअप से 2 युवकों को कुचलने की कोशिश
Bilaspur GGV Controversy News : गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में ‘चैट’ पर बवाल, भगवान राम और महापुरुषों पर अभद्र टिप्पणी से तनाव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Janmashtami Accident
Bilaspur Janmashtami Accident : जन्माष्टमी पर मटकी बांधते समय हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आकर युवक झुलसा

Bilaspur Janmashtami Accident :बिलासपुर, जन्माष्टमी के मौके पर…

Bilaspur Festival Security
Bilaspur Festival Security : बिलासपुर में त्योहारों से पहले पुलिस का एक्शन, 50 से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

Bilaspur Festival Security :त्योहारों के दौरान पुलिस लगातार…

Property Dealer Murder Case
Property Dealer Murder Case : उधारी के विवाद में राजनांदगांव में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, दोस्त गिरफ्तार

Property Dealer Murder Case : घटनास्थल से साक्ष्य…

TET Teachers Protest
TET Teachers Protest : शिक्षक दिवस पर TET आधारित पदोन्नति की मांग, तुता मैदान में होगा ‘न्याय सत्याग्रह’

TET Teachers Protest : शिक्षकों के मुताबिक 5…

Simga Illegal Liquor Action
Simga Illegal Liquor Action : सिमगा में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 200 पाव देशी मसाला शराब के साथ 2 कोचिए गिरफ्तार

सिमगा में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?