CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Korba Collector Controversy : डीएमएफ घोटाले से भड़के ननकीराम, बोले– “कलेक्टर नहीं हटा तो सड़कों पर उतरेंगे

Korba Collector Controversy : डीएमएफ घोटाले से भड़के ननकीराम, बोले– “कलेक्टर नहीं हटा तो सड़कों पर उतरेंगे

By Newsdesk Admin
23/09/2025
Share
Korba Collector Controversy
Korba Collector Controversy

सीजी भास्कर, 23 सितंबर। भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता एवं पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने अपने ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कलेक्टर अजीत वसंत का तत्काल तबादला करने की मांग करते हुए पत्र मुख्यमंत्री, प्रदेश के मुख्य सचिव और संगठन के वरिष्ठ नेताओं को भेजा है।

इसमें कंवर ने कहा है कि कलेक्टर द्वेषपूर्ण रवैया अपनाते हुए उनके कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित कर रहे हैं। खनिज न्यास मद (डीएमएफ) में गड़बड़ी (Korba Collector Controversy) समेत कई शिकायतें पहले ही की गई थीं, पर उस पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया। चेतावनी देते हुए कंवर ने कहा कि यदि तीन दिन में मांग नहीं मानी गई तो वे शासन-प्रशासन के खिलाफ धरना देंगे।

कंवर ने पत्र में उल्लेख किया है कि कोरबा कलेक्टर वसंत की सैकड़ों अनियमितताओं (Korba Collector Controversy) की शिकायत की गई है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि व्यक्तिगत रंजिश से कार्रवाई कर संवैधानिक अधिकारों का दुरुपयोग किया जा रहा है। कंवर ने यह भी आरोप लगाया कि कलेक्टर को मुख्यमंत्री निवास के एक सचिव का संरक्षण प्राप्त है।

उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि एक कार्यकर्ता की राइस मिल केवल इसलिए सील कर दी गई क्योंकि वह उनका समर्थक है। कनकी के एक कार्यकर्ता की निजी भूमि में बनी बाउंड्रीवाल को तोड़कर पेट्रोल पंप सील कर दिया गया। यही नहीं, एक पत्रकार का मकान भी बारिश के दौरान तोड़वाया गया। अब रजगामार निवासी भाजपा कार्यकर्ता अनिल चौरसिया के खिलाफ एक आदतन अपराधी से फर्जी शिकायत (Korba Collector Controversy) कराई गई है और एसईसीएल प्रबंधन पर दबाव डालकर उन्हें कब्जा खाली करने का नोटिस दिलाया गया।

पत्नी की गाड़ी टोल प्लाजा में रुकी, तो कर्मचारियों को जेल भेजा

कंवर ने आरोप लगाया कि कलेक्टर की पत्नी की गाड़ी जब मदनपुर टोल प्लाजा में रोकी गई तो नाराज होकर कलेक्टर ने कर्मचारियों को जेल भेज दिया। उन्होंने कहा कि बालको कंपनी को निजी लाभ दिलाने के लिए खनिज न्यास मद (Korba Collector Controversy) से करीब 29 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अलावा आरोप लगाया गया कि कलेक्टर ने अपनी डॉक्टर पत्नी को सरकारी अस्पताल में भर्ती दिखाकर खनिज न्यास मद से वेतन भी दिलाया, जबकि वह चिकित्सकीय कार्य में मौजूद ही नहीं रहतीं।

कंवर ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में हुए भ्रष्टाचार (Korba Collector Controversy) के कारण ही उनकी सरकार चली गई। भाजपा की सरकार भ्रष्टाचार विरोधी नीति के आधार पर बनी है और इसे कायम रखने के लिए कलेक्टर पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

वनमंत्री केदार कश्यप के भतीजे की सड़क हादसे में मौत….
Chhattisgarh News :  प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में बस्तर के नवाचारों की खुलकर सराहना
KEUFT Physics Theory : KEUFT से भौतिकी में नया विमर्श, कमल दास महंत के सिद्धांत पर वैश्विक चर्चा
सुप्रीम कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका: कहा- बेटे की तरह मुझे भी बनाया जा सकता है राजनीतिक टारगेट
Tribal Museum Inauguration : आज सीएम करेंगे जनजातीय संग्रहालय का लोकार्पण, देंगे नियुक्ति और सम्मान पत्र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Pension Arrears High Court Verdict : 59 महीने के पेंशन एरियर का रास्ता साफ

Chhattisgarh Pension Arrears High Court Verdict

Chhattisgarh Cooperative Week 2026 : 29 जून से 6 जुलाई तक राज्यभर में बड़े आयोजन

Chhattisgarh Cooperative Week 2026

Raipur Illegal Fertilizer Seizure : उर्वरक संकट, 1205 बोरी अवैध खाद जब्त

Raipur Illegal Fertilizer Seizure

Durg Police Station Incharge Transfers : दुर्ग पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

Durg Police Station Incharge Transfers

Kharun River Pollution Crisis : खारुन की करुण कथा-3, केमिकल की मार से दम तोड़ती नदी

Kharun River Pollution Crisis

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?