CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Farmers protest : कृषि अधिकारियों का उग्र आंदोलन, सरकार से टकराव की राह पर संगठन

Farmers protest : कृषि अधिकारियों का उग्र आंदोलन, सरकार से टकराव की राह पर संगठन

By Newsdesk Admin
17/09/2025
Share
Farmers protest
Farmers protest

सीजी भास्करख् 17 सितंबर। कृषि विभाग के छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ के प्रांतव्यापी आह्वान पर आंदोलन का दूसरा चरण शुरू हो गया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर संगठन ने आज कुरूद में एसडीएम नभ सिंह कौशल को मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इससे पहले भी प्रथम चरण में 8 और 9 सितम्बर को सभी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर कार्य निष्पादन किया था, लेकिन आज तक मांगे पूरी नहीं हुईं। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। यह विरोध (Farmers protest) अब धीरे-धीरे प्रदेशव्यापी रूप लेता जा रहा है।

प्रांतीय महामंत्री मोहित जैन ने बताया कि आज भोजन अवकाश के दौरान एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने कहा कि संघ के सभी सदस्य बिना संसाधन भत्ता के अब ऑनलाइन कार्यों का निष्पादन नहीं करेंगे। उनका कहना है कि अधिकारी लगातार तकनीकी और फील्ड कार्य का दबाव झेल रहे हैं, लेकिन संसाधनों और भत्तों की सुविधा नहीं दी जा रही। इस अन्याय के खिलाफ विरोध (Farmers protest) जारी रहेगा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रांतीय महामंत्री मोहित जैन, प्रांतीय संगठन मंत्री जितेंद्र सोनकर, ब्लॉक अध्यक्ष कल्याण सिंह ध्रुव, जिला सह सचिव देवेंद्र मंडावी, प्रेमलाल ठाकुर, अभिषेक श्रोती, अंबरीश चंद्राकर, योगेंद्र साहू, केसेंन्द्र साहू, डिहु राम पटेल, टीलेश्वर बैस, दिलीप साहू, चंद्रभान ठाकुर, अश्विनी सिन्हा, खिलेंद्र साहू और गिरिराज किशोर सिन्हा सहित बड़ी संख्या में कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि यदि मांगों पर सरकार ने सकारात्मक कदम नहीं उठाए, तो संघर्ष और तेज किया जाएगा।

संघ का कहना है कि उनकी 9 सूत्रीय मांगों में वेतनमान, संसाधन भत्ता, पदोन्नति सहित कई महत्वपूर्ण बिंदु शामिल हैं। संगठन का यह आंदोलन (Farmers protest) न सिर्फ अधिकारों के लिए है बल्कि कृषि सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में भी आवश्यक है। अधिकारी-कर्मचारी उम्मीद जता रहे हैं कि शासन उनकी समस्याओं का जल्द समाधान करेगा।

World Migratory Bird Day : विदेशी पक्षियों की पहली पसंद बन रहा छत्तीसगढ़, हजारों किमी उड़कर पहुंच रहे मेहमान
Standard Operating Procedures : नए कानूनों को प्रभावी ढंग से लागू करने में अग्रणी भूमिका निभाएगा छत्तीसगढ़
Liquor Quality Issue : सीलबंद शराब की बोतल में निकला कीड़ा, 10 दिन में दूसरा मामला
बारिश में खुले में पड़ा 7.27 करोड़ का धान:न सही कैप कवर, न बना चबूतरा, 7 महीने से नहीं हुआ उठाव..
Chhattisgarh Weather Update: दो Western Disturbance की दस्तक से रात का पारा चढ़ेगा, दिन रहेगा शुष्क
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rajya Sabha Election
Rajya Sabha Election : सरोज पांडेय के कथित बैंक खाते की जानकारी पर हाईकोर्ट सख्त, दो सप्ताह में मांगा जवाब

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय…

River Drowning
River Drowning : अरपा नदी में नहाने गए 14 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत, दो घंटे चला रेस्क्यू अभियान

बिलासपुर में गुरुवार दोपहर अरपा नदी में नहाने…

Housing Society Election
Housing Society Election : आशीर्वाद वैली समिति चुनाव को लेकर तस्वीर साफ, 25 अगस्त को होगा मतदान

आवासीय सहकारी समिति मर्यादित, बोदरी के चुनाव को…

Teacher Recruitment
Teacher Recruitment : 57 हजार शिक्षक भर्ती के वादे पर फिर उठी आवाज, दुर्ग में अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

दुर्ग में 13 अगस्त को शिक्षक भर्ती की…

Diesel Theft
Diesel Theft : रायगढ़ में हाईवे पर डीजल चोरी का खुलासा, फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे थे आरोपी

रायगढ़ में हाईवे किनारे खड़े ट्रेलरों से डीजल…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?