CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई में चाकू चापड़ और डीजल लेकर घर में आग लगाने पहुंचे एक दर्जन से ज्यादा लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज, धरपकड़ शुरू

भिलाई में चाकू चापड़ और डीजल लेकर घर में आग लगाने पहुंचे एक दर्जन से ज्यादा लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज, धरपकड़ शुरू

By Newsdesk Admin
02/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 02 मई। सुपेला के भीम नगर में चाकूबाजी की घटना के बाद आरोपी के घर बदले की नियत से पहुंचे दर्जन भर लोगों के खिलाफ पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।

Contents
  • डीजल की बदबू से मोहल्ले वालों की उड़ी नींद
  • आरोपियों ने कहा – सबको मारेंगे, लगा देंगे आग
  • सभी आरोपियों की हुई शिनाख्त, धरपकड़ शुरू
  • शंकर चौक भीम नगर सुपेला में दहशत

आपको बता दें कि 30 अप्रैल की सुबह रोहित तिवारी व उसके दोस्त राजा बिल्ली ने मिल कर राहुल सिंह उर्फ रहुलवा को चाकू मार दिया था। उसका उपचार बीएमशाह अस्पताल मे जारी है। इस घटना के बाद देर रात आरोपी के घर के सामने पहुंच कर आग लगाने की तैयारी में पहुंचे दर्जन भर लोगों के खिलाफ भी अपराध दर्ज हो गया है।

डीजल की बदबू से मोहल्ले वालों की उड़ी नींद

सुपेला पुलिस को शंकर चौक भीम नगर सुपेला निवासी महिला संजू तिवारी ने बताया कि रात करीबन 11:30 बजे वह अपने कमरे मे सो रही थी। लगभग पौने 12 बजे अचानक डीजल की बदबू आने पर जब वो घर के बाहर निकली तो प्रतीक भीमटे, मोहन निर्मलकर उर्फ ब्रिज, लक्की शर्मा उर्फ यश, समीर खान उर्फ मुकी, हरीश ठाकुर उर्फ फल्ली, सत्यम मनहरे एवं अन्य व्यक्ति (लगभग 10-12 लोग) जिसमें से कुछ लोग हाथ में डीजल कंटेनर लिए खड़े थे।

आरोपियों ने कहा – सबको मारेंगे, लगा देंगे आग

इसी दौरान पड़ोसी सीमा साहनी व जितेंद्र यादव व आसपास के लोग भी बाहर निकल गए। अनीस यादव उर्फ बाबू, अयान, आकाश पाल व सोनू यादव उर्फ देव हाथों मे घातक लोहे का धारदार चाकू, गुप्ती एवं चापड़ लेकर लहराते हुए जोर जोर से धमकाने लगे। अन्य लोगों के हाथ में डीजल का कंटेनर एवं आग लगाने के लिये अन्य वस्तुयें देखी गईं। आक्रामक रूप से एकत्रित होकर वो सभी तिवारी परिवार को मारने और घर में आग लगाने की बात कह रहे थे।

सभी आरोपियों की हुई शिनाख्त, धरपकड़ शुरू

रिपोर्ट करने वाली महिला और आस पास के लोगों ने बताया कि मोहल्ले में पहुंचे दर्जन भर लोग कह रहे थे कि तुम लोगों ने राहुल भाई को मारा है, हमें बजरंगी भाई व टकला ने तुम सबको जलाकर खत्म करने एवं मारने भेजा है। आज सभी को आग लगाकर भष्म कर देंगे। चिल्लाते हुए सभी लोग एक राय होकर राजा उर्फ बिल्ली के घर पर डीजल डाल कर आग लगा ही रहे थे तभी आसपास के लोगों ने एकजुट होकर विरोध जताया। ज्यादा लोगों के घर के बाहर निकलने के कारण सभी मौके से भाग गए। इसके बाद जितेंद्र यादव, सुभाष प्रसाद, दयाशंकर तिवारी एवं उनके परिवार के सदस्य सुपेला थाना पहुंचे और पुलिस को बताया कि वहां भीषण गंभीर आगजनी की घटना हो जाती। इस घटना से घर एवं कई परिवार के लिए असुरक्षा का भय निर्मित हो गया है।

शंकर चौक भीम नगर सुपेला में दहशत

इसके बाद मौके पर पुलिस भेज कर दर्जन से अधिक आरोपी बजरंगी सिंह, टकला, अनीस यादव उर्फ बाबू, सोनू यादव उर्फ देव, प्रतीक भीमटे उर्फ भाउ, समीर खान उर्फ मुक्‍की, मोहन न‍िर्मलकर उर्फ ब्रीज, अयान अहमद, आकाश पाल, सत्‍यम मनहरे, हरीश ठाकुर उर्फ फल्‍ली, लक्‍की शर्मा उर्फ यश एवं अन्य साथी के खिलाफ 25-27 आर्म्स एक्ट, बीएनएस 190, 191(3), 326(जी), 62 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
दुबई में पंडित प्रदीप मिश्रा के प्रवचन का विडियो आते ही भूपेश ने X पर पोस्ट कर पूछा – “गिरफ़्तारी के बाद प्रवचन सुनने की छूट??? कितनी ‘प्रोटेक्शन मनी’ मिल रही है @vishnudsai जी?”
Livelihood Farm Pond Scheme : 2.75 लाख का तालाब बना गेमचेंजर! डबल हुई कमाई
Crypto Trading Fraud Chhattisgarh: रायपुर में निवेश के नाम पर 1.35 करोड़ की बड़ी ठगी, मास्टरमाइंड गिरफ्तार
Raipur Construction Site Accident : कंस्ट्रक्शन साइट के गड्ढे में डूबे दो मासूम, दोनों की मौत;
‘कर्मचारियों को कुत्ता बनाने की शिकायत’, शिकायतकर्ता के खिलाफ FIR दर्ज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Women Empowerment India
Women Empowerment India : रूप कुमारी चौधरी बोलीं- महिलाओं को मिल रहा आगे बढ़ने का अवसर

Women Empowerment India : इसे देश की प्रगति…

Chhattisgarh BJP Cell Appointments : छत्तीसगढ़ भाजपा में संगठन विस्तार, 15 प्रकोष्ठों के प्रभारियों की घोषणा

Chhattisgarh BJP Cell Appointments :पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियों…

Truck Dispute Murder Case
Truck Dispute Murder Case : जांजगीर में एक्सीडेंट नहीं, दोस्त की हत्या थी; ट्रक विवाद में पीटकर मारा

Truck Dispute Murder Case : पुलिस फरार दूसरे…

BJYM वैशाली नगर मंडल कार्यकारिणी घोषित
वैशाली नगर भाजयुमो मंडल कार्यकारिणी : अर्पित की टीम में युवाओं को जिम्मेदारी

vaishali-nagar-bjym-mandal-karyakarini-arpit-tiwari

Railway Train Timing Change
Railway Train Timing Change : रेलवे ने बदला 6 ट्रेनों का समय, मालतीपाटपुर से होंगी रवाना

Railway Train Timing Change : रेलवे का कहना…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?