CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Dr Varnika Sharma : शोषण का होगा अंत, बचपन को मिलेगा हक, प्रदेश भर में छापेमारी के आदेश

Dr Varnika Sharma : शोषण का होगा अंत, बचपन को मिलेगा हक, प्रदेश भर में छापेमारी के आदेश

By Newsdesk Admin
22/04/2025
Share
Dr Varnika Sharma
Dr Varnika Sharma

सीजी भास्कर, 22 अप्रैल। छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा (Dr Varnika Sharma) ने अपने कार्यभार ग्रहण के दूसरे ही दिन बाल श्रम की रोकथाम को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए पूरे छत्तीसगढ़ में व्यापक छापेमारी अभियान के निर्देश जारी किए हैं।

डॉ. शर्मा (Dr Varnika Sharma) ने श्रम विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सभी जिलों के कलेक्टर्स एवं पुलिस अधीक्षकों को आठ बिंदुओं पर आधारित सुनियोजित और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बाल श्रम का उन्मूलन एक दिवस की प्रक्रिया नहीं, बल्कि एक सतत अभियान है, जिसे निरंतरता से संचालित किया जाना चाहिए।

डॉ. शर्मा (Dr Varnika Sharma) ने निर्देश दिए हैं कि अप्रैल 2025 से प्रारंभ होकर प्रत्येक तीन माह में सात दिवसीय प्रदेशव्यापी छापामारी अभियान चलाया जाए। इस कार्यवाही में जिला बाल संरक्षण इकाई, पुलिस प्रशासन और संबंधित थाना क्षेत्रों की भागीदारी से विशेष दलों का गठन किया जाएगा। अभियान के दौरान पाए गए बाल श्रमिकों को तत्काल आवश्यकतानुसार बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि इन कार्यवाहियों के दौरान राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जारी मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOPs) का पूरी तरह पालन किया जाए। अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम प्रतिषेध दिवस (12 जून 2025) को सार्थक बनाते हुए, प्रत्येक जिले में जिला कलेक्टर के समक्ष श्रम विभाग द्वारा बाल श्रम की स्थिति पर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।

आम नागरिकों की सहभागिता को बढ़ाने के लिए, डॉ. शर्मा (Dr Varnika Sharma) ने श्रम विभाग के अंतर्गत टोल फ्री नंबर की स्थापना और उसके सक्रिय संचालन की अनुशंसा की है, जिससे बाल श्रम संबंधी सूचनाएं त्वरित रूप से प्राप्त की जा सकें।

बाल श्रम के मूल कारणों को ध्यान में रखते हुए, उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि बचाए गए बालकों के परिवारों को तत्काल रोजगार उपलब्ध कराया जाए। इसके लिए जिला कलेक्टोरेट स्तर पर ‘एकल खिड़की व्यवस्था’ स्थापित करने की सिफारिश की गई है, जिससे प्रभावित परिवारों को समुचित और त्वरित सहायता दी जा सके।

श्रद्धालुओं से भरी पिकअप हादसे का शिकार, 9 घायल, एक बच्चा की हालत गंभीर
देखिए विडियो, कार की ठोकर से स्कूटी सवार युवती बीच मझधार में ऐसे फंसी कि पूछिए मत, रैस्क्यू के लिए दो युवक भी उतरे
दक्षिण एशिया में ‘न्यूक्लियर अनहोनी’ की आशंका… फिर 3 देशों की राजधानियों में घनघनाने लगीं फोन की घंटियां, IND-PAK के बीच कैसे हुआ सीजफायर..?
Delhi Business Meet : दिल्ली में निवेशकों की बड़ी सभा, छत्तीसगढ़ को उद्योग हब बनाने CM साय का मिशन शुरू
Golden opportunity for job in Jagdalpur : 10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए 305 पदों पर भर्ती, 12 मई को लगेगा विशाल प्लेसमेंट कैंप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

India vs Sri Lanka 2nd Test  : कल से दूसरा टेस्ट, क्लीन स्वीप पर टीम इंडिया की नजर 
India vs Sri Lanka 2nd Test  : कल से दूसरा टेस्ट, क्लीन स्वीप पर टीम इंडिया की नजर 

भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट (India vs Sri Lanka 2nd…

Stray Cattle Dispute  :  आवारा मवेशियों को जंगल छोड़ने पर हमला, एक की मौत; 3 गंभीर
Stray Cattle Dispute  :  आवारा मवेशियों को जंगल छोड़ने पर हमला, एक की मौत; 3 गंभीर

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में आवारा मवेशियों का…

Bus Accident : बस ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर, 15 फीट तक घसीटा 
Bus Accident : बस ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर, 15 फीट तक घसीटा 

रायपुर में बस हादसा (Bus Accident) का CCTV…

Electric Shock : रायपुर में करंट की चपेट में मां-बेटे की मौत, बचाने पहुंचे बेटे ने भी गंवाई जान
Electric Shock : रायपुर में करंट की चपेट में मां-बेटे की मौत, बचाने पहुंचे बेटे ने भी गंवाई जान

सीजी भास्कर, 22 अगस्त : रायपुर में करंट…

QR Code Auto : ऑटो में लगा QR कोड बताएगा ड्राइवर की पूरी डिटेल 
QR Code Auto : ऑटो में लगा QR कोड बताएगा ड्राइवर की पूरी डिटेल 

सीजी भास्कर, 22 अगस्त : बिलासपुर में ऑटो…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?