CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » “टायसन की गोली नाम-पता नहीं पूछती…” – कानपुर में D-2 गैंग के शूटर ने दी जान से मारने की धमकी

“टायसन की गोली नाम-पता नहीं पूछती…” – कानपुर में D-2 गैंग के शूटर ने दी जान से मारने की धमकी

By Newsdesk Admin
03/09/2025
Share

सीजी भास्कर 3 सितम्बर

Contents
  • सड़क पर रोकी कार, बोला – “शिकायत वापस लो…”
  • एसीपी और गैंग पर लगे गंभीर आरोप
  • पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, तलाश जारी

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपराधियों का खौफ एक बार फिर सामने आया है। कुख्यात D-2 गैंग के शार्प शूटर टायसन पर एक व्यक्ति को जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है।

पीड़ित ने हाल ही में ऑपरेशन महाकाल के तहत एक एसीपी और उसके गैंग के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसी शिकायत को वापस लेने के लिए टायसन ने बीच सड़क पर रोककर खुलेआम धमकी दी।

सड़क पर रोकी कार, बोला – “शिकायत वापस लो…”

मामला 27 अगस्त का है। प्रवीण कुमार शुक्ला उर्फ मनोहर शुक्ला ने बताया कि वह एसआईटी के सामने बयान दर्ज कराकर घर लौट रहे थे।

इसी दौरान उनकी कार के आगे और बगल में दो बाइक आकर रुकीं। बाइक सवारों में टायसन भी शामिल था। उसने कार रुकवाकर धमकी देते हुए कहा –


“टायसन की गोली नाम और पता नहीं पूछती पंडित जी… शिकायत वापस ले लो, वरना जान से हाथ धोना पड़ेगा।”

धमकी देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल फैल गया।

एसीपी और गैंग पर लगे गंभीर आरोप

पीड़ित शुक्ला ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने कानपुर में तैनात रहे एक एसीपी और उसके साथ जुड़े लोगों के खिलाफ उत्पीड़न का मामला उठाया था। यह मामला एसआईटी जांच में लंबित है। 

आरोप है कि दुबे गैंग से मिलकर एसीपी और उसके लोग अवैध गतिविधियों में शामिल थे। इसी शिकायत को वापस लेने के लिए टायसन ने दबाव बनाया।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, तलाश जारी

पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने शूटर टायसन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी जगदीश पांडेय ने बताया कि टायसन और उसके साथियों की तलाश की जा रही है। 

पुलिस ने आरोपी के ठिकानों पर छापेमारी भी की, लेकिन धमकी देने के बाद से वह फरार बताया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस ने पीड़ित को सुरक्षा का भरोसा दिलाया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम तैनात की गई है।
Instagram fraud case : दोस्ती कर बीमारी का झांसा देकर 3 लाख की ठगी
पुलिस से गुहार “वापस दिलाओ माँ की चप्पल” बड़े अस्पताल से ब्रांडेड फुटवियर पर चोरों की नज़र, एक-दो नहीं 25 तीमारदारों के चप्पल जूते चोरी, सभी पहुंच रहे थाना
Jatayu S Flight : जटायु की उड़ान…..! CG से नेपाल तक गिद्ध संरक्षण की एक प्रेरणादायक गाथा
Big News : कोलकाता रेप-मर्डर केस ✅ सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों को दी ये हिदायत…..❗ पढ़िए पूरी खबर….❓
Ayodhya Ram Mandir Donation Theft Case : ट्रस्ट महासचिव चंपत राय का इस्तीफा, 8 गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Operation Sipahi Raksha Sutra : जवानों के लिए छत्तीसगढ़ से 21 लाख राखियां, बहनों ने भेजा स्नेह
Operation Sipahi Raksha Sutra : जवानों के लिए छत्तीसगढ़ से 21 लाख राखियां, बहनों ने भेजा स्नेह

प्रदेश से 21 लाख से अधिक राखियां भारतीय…

Kailash Cave Elephant Alert  :  कैलाश गुफा के पास 16 हाथी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता
Kailash Cave Elephant Alert  :  कैलाश गुफा के पास 16 हाथी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता

सावन सोमवार से पहले कैलाश गुफा में दर्शन…

Leopard Skin Seizure  : 10 तेंदुओं की खाल से हड़कंप, NGO कनेक्शन की जांच तेज
Leopard Skin Seizure  : 10 तेंदुओं की खाल से हड़कंप, NGO कनेक्शन की जांच तेज

मध्य प्रदेश में 10 तेंदुओं की खाल बरामद…

Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा
Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा

रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक कैंसर इंस्टीट्यूट…

धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा, KTM सवार 17 वर्षीय युवक की मौत; अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रायपुर-जगदलपुर हाईवे पर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?