CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मस्जिद से हुई पुष्प वर्षा, मुस्लिम युवाओं ने कंधों पर डोल उठाकर… हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल

मस्जिद से हुई पुष्प वर्षा, मुस्लिम युवाओं ने कंधों पर डोल उठाकर… हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल

By Newsdesk Admin
04/09/2025
Share

सीजी भास्कर, 04 सितम्बर​। मध्य प्रदेश के नीमच जिले के जीरन नगर से एक अनोखी तस्वीर सामने आई है, जिसने देश में सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे का खूबसूरत उदाहरण पेश किया।

Contents
  • मस्जिद से बरसे फूल, गूंजी एकता की मिसाल
  • झूमते-नाचते लोगों ने मनाया पर्व
  • सांप्रदायिकता के बीच भाईचारे की ताकत
यहां बुधवार रात डोल ग्यारस पर्व के मौके पर निकाले गए जुलूस का मुस्लिम समाज ने न सिर्फ स्वागत किया बल्कि मस्जिद की छत से भगवान पर फूलों की बारिश भी की।

मस्जिद से बरसे फूल, गूंजी एकता की मिसाल

जुलूस जब नगर के बस स्टैंड स्थित मस्जिद के सामने पहुंचा तो मुस्लिम भाइयों ने भगवान पर पुष्प वर्षा कर सबका दिल जीत लिया।

यही नहीं, कई मुस्लिम युवकों ने आगे बढ़कर डोल में विराजमान भगवान की पूजा भी की और खुद अपने कंधों पर डोल उठाकर भाईचारे की मिसाल कायम की।

झूमते-नाचते लोगों ने मनाया पर्व

डोल ग्यारस पर नगर के 11 प्रमुख मंदिरों से भगवान को सजाकर डोल में विराजित कर नगर भ्रमण निकालने की परंपरा है। इस बार भी शाम को महिलाएं, बच्चे, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

ढोल-ढमाकों और डीजे की धुन पर लोग जमकर झूमते-नाचते नजर आए। अखाड़ों के कलाकारों ने गुलाल उड़ाया और करतब दिखाकर भीड़ को रोमांचित किया।

सांप्रदायिकता के बीच भाईचारे की ताकत

आज जब अक्सर देशभर से सांप्रदायिक तनाव की खबरें आती रहती हैं, वहीं नीमच का यह दृश्य शांति और एकता का संदेश देता है। मस्जिद से बरसते फूल और डोल उठाते मुस्लिम युवक इस बात का सबूत हैं कि हिंदू-मुस्लिम एकता की जड़ें अब भी गहरी हैं।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और लोग इसे भाईचारे का बेहतरीन उदाहरण बता रहे हैं।
CM अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दी सशर्त जमानत, 10 लाख के बांड के साथ इन कड़े शर्तों के साथ मिली है जमानत
An uncle’s duty to every daughter : बेटियों के ‘चाचा’ बनकर विधायक रिकेश पहुँचे शाहनियाज आलम के घर, ‘लाडो’ को दिया ‘माँ का दुलार’
CM हाउस में पोस्टिंग का झांसा देकर 50 लाख की ठगी: फर्जी नियुक्ति पत्र थमाकर बेरोजगारों से ऐंठे पैसे, जमीन-जेवर बेचकर जुटाई गई रकम
मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार पर निशाना साधा कहा , ‘स्वास्थ्य व्यवस्था को किस तरह ICU में पहुंचा दिया …..’
भारत के प्रहार से थर्राया पाकिस्तान! डिप्टी PM इशाक डार बोले- हम कदम पीछे हटाने को तैयार, अगर…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

दुबई-अहमदाबाद फ्लाइट से गोल्ड स्मगलिंग का भंडाफोड़

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर के एक प्लेन से चार…

U-19 Women Cricket Team 
U-19 Women Cricket Team  : छत्तीसगढ़ की बेटी महक नरवासे बनीं भारतीय अंडर-19 टीम की उपकप्तान, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

सीजी भास्कर, 13 जून :  छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली…

बिहार में 132 फीट ऊंचा मोबाइल टॉवर चोरी !

बक्सर जिले के डुमरांव शहर में एक ऐसी…

Investment in Chhattisgarh
Investment in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में निवेश का महाकुंभ, 9,580 करोड़ के प्रस्ताव 

सीजी भास्कर, 13 जून : छत्तीसगढ़ में औद्योगिक…

Acid Attack Case
Acid Attack Case : दवा लेकर घर लौट रही महिला पर एसिड अटैक, पीठ झुलसी 

सीजी भास्कर, 13 जून : मध्य प्रदेश के…

You Might Also Like

देश-दुनिया

Ahmedabad Bulldozer: गुजरात के इतिहास का सबसे बड़ा बुलडोजर एक्शन! अहमदाबाद में अवैध बस्ती को किया गया धवस्त

29/04/2025
देश-दुनियाराज्य

ट्रेनिंग में बदहाली: कानपुर पुलिस लाइन में महिला सिपाहियों को खुले में खाना पड़ा, शौचालयों की कमी से हाहाकार

20/06/2025
देश-दुनियाराजनीति

हमें इसके बारे में जानकारी ही नहीं थी… राहुल गांधी के संविधान सुरक्षा सम्मेलन में आए लोगों ने कहा

07/04/2025
ट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्गराजनीति

“कमल के हर सिपाही पर है संगठन की “नजर” – अवतार सिंह का कैम्प में जगह-जगह हुआ स्वागत

25/07/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?