CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » फर्जी पुलिस बनकर कर रहा था वसूली, कारोबारी से 5 लाख मांगते रंगेहाथ पकड़ा गया

फर्जी पुलिस बनकर कर रहा था वसूली, कारोबारी से 5 लाख मांगते रंगेहाथ पकड़ा गया

By Newsdesk Admin
04/09/2025
Share

रायपुर। राजधानी में एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। खुद को पुलिसकर्मी बताकर कारोबारी से पैसे वसूलने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान आशीष घोष उर्फ आशीष शर्मा के रूप में हुई है, जो भाठागांव का रहने वाला है।

Contents
  • कैसे हुआ पूरा खुलासा?
  • घर से मिला भारी माल
  • थानों में बैठकर करता था चालाकी
  • अधिकारियों से करीबी और पोस्टिंग में दखल
  • पुलिस ने शुरू की संरक्षण की जांच

कैसे हुआ पूरा खुलासा?

पुलिस के अनुसार, आरोपी जेल रोड स्थित एक होटल में पहुंचा और खुद को क्राइम ब्रांच का सिपाही बताने लगा। उसने होटल प्रबंधन और कारोबारी को धमकाते हुए कहा कि “ड्रग्स केस में गिरफ्तार नव्या मलिक ने आपका नाम लिया है। अगर कार्रवाई से बचना है तो 5 लाख रुपये देने होंगे।”

होटल प्रबंधन ने तुरंत इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी। सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान हुई और पुलिस ने उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।

घर से मिला भारी माल

आरोपी के घर और गाड़ी की तलाशी में पुलिस को चौंकाने वाले सबूत मिले।

  • नकदी के बंडल
  • पुलिस ड्यूटी चार्ट और गश्त प्वाइंट से जुड़े दस्तावेज
  • फर्जी एसीबी-ईओडब्ल्यू का आईकार्ड
  • सायरन लगी कार

इसके अलावा आरोपी के मोबाइल की जांच भी जारी है।

थानों में बैठकर करता था चालाकी

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि आशीष पहले कोतवाली, तेलीबांधा और हाल ही में गंज थाने में जाकर बैठता था। वहां आने वाले फरियादियों से बातचीत करता और खुद को पुलिसकर्मी की तरह पेश करता।

यहां तक कि पुलिस की गाड़ियों में घूमना और पेट्रोलिंग करना भी उसका रोज़ाना का काम बन गया था।

अधिकारियों से करीबी और पोस्टिंग में दखल

आरोपी के कई बड़े पुलिस अधिकारियों से करीबी संबंध थे। वह उनके घरों पर भी आता-जाता था और गाड़ियों में सवार होकर घूमता था। आरोप है कि उसने कई सिपाहियों और हवलदारों की पोस्टिंग भी पैसों के बदले कराई थी।

इतना ही नहीं, वह क्राइम ब्रांच में तैनात कुछ पुलिसकर्मियों से हर महीने वसूली करता था। पैसे न देने वालों को धमकी देता कि उन्हें क्राइम ब्रांच से हटवा देगा।

पुलिस ने शुरू की संरक्षण की जांच

एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि यह जांच की जा रही है कि आरोपी को किसका संरक्षण प्राप्त था और उसके पास सरकारी दस्तावेज कैसे पहुंचे। अगर किसी अधिकारी की संलिप्तता सामने आती है तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
Raipur Corona Update: राजधानी में 5 नए मरीज, एक्टिव केस 29 पहुंचे; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
Bastar Heavy Rain : मूसलाधार बारिश से तबाही, उफनती नदियों ने तोड़ा सैकड़ों गांवों का संपर्क
बांध टूटा : 5 की मौत, 2 लापता, 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
हरिद्वार में मेरठ जैसा कांड! पत्नी ने बहाने से बुलाया और फिर प्रेमी से करा दी पति की हत्या; अरेस्ट
Patwari Suspended : किसान से 30 हजार चढ़ावा लेने वाला पटवारी कलेक्टर की कार्रवाई का चढ़ा भेंट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

AICC : छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस में बड़ा बदलाव, AICC ने नई कार्यकारिणी का किया ऐलान

AICC ने छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस के संगठन में…

Teacher Online Attendance
Teacher Online Attendance : वीएसके ऐप पर बढ़ा विवाद, शिक्षकों ने 7 अगस्त से आंदोलन की दी चेतावनी

Teacher Online Attendance :शिक्षा विभाग का दावा है…

Nano DAP
Nano DAP : नैनो डीएपी से बदली किसान की खेती, कम लागत में बेहतर फसल ने बढ़ाया भरोसा

एमसीबी जिले के एक किसान ने आधुनिक कृषि…

Fish Farming
Fish Farming : मत्स्य उत्पादन का नया केंद्र बनेगा अमारु, क्लस्टर बनने से मछली पालकों को मिलेगा बड़ा फायदा

Fish Farming को बढ़ावा देने की दिशा में…

OP Choudhary
OP Choudhary : रायगढ़ में विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार, मंत्री ओपी चौधरी ने किया कबीर कुटीर का लोकार्पण

रायगढ़ में विकास कार्यों को लेकर एक बार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?