CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » वैशाली नगर से गयाजी जाने वालों के ठहरने की व्यवस्था करेंगे विधायक रिकेश सेन

वैशाली नगर से गयाजी जाने वालों के ठहरने की व्यवस्था करेंगे विधायक रिकेश सेन

By Newsdesk Admin
05/09/2025
Share

पितृ पक्ष में श्राद्ध कर्म और तर्पण के लिए गयाजी जा रहे जरूरतमंद लोग कर सकेंगे आवेदन

सीजी भास्कर, 05 सितंबर। वैशाली नगर विधानसभा (Bhilai, Durg, Chhattisgarh) क्षेत्र के ऐसे रहवासी जो 7 सितंबर से प्रारंभ हो रहे पितृ पक्ष में श्राद्ध कर्म और तर्पण के लिए गया जी (बिहार) जाना चाहते हैं लेकिन आर्थिक (Financially) रूप से अक्षम हैं उनके लिए वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन गयाजी में ठहरने की व्यवस्था करेंगे।

ऐसे जरूरतमंद वैशाली नगर विधायक कार्यालय (ज्ञान गंगा, जीरो रोड, शांति नगर) में सम्पर्क कर सहयोग और मार्गदर्शन ले सकेंगे।

आपको बता दें कि वैशाली नगर विधानसभा के रहवासियों के महाकुंभ यात्रा के आलावा अयोध्या श्रीराम धाम जाने के लिए भी विधायक रिकेश सेन ने जरूरतमंदों के लिए एक तरफ की रेल यात्रा की सुविधा प्रदान की थी। 

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने कहा कि हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का समय बेहद महत्वपूर्ण होता है।

गयाजी, बिहार

यह 15-16 दिन की अवधि होती है, जब पितरों यानि पूर्वजों की आत्मा की शांति और मुक्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण किया जाता है।

सनातन धर्म में मान्यता है कि गयाजी में पिंडदान करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दौरान लोग अपने पितरों को याद कर उनका आशीर्वाद लेते हैं। 

माना जाता है कि पितृ पक्ष में पितृ धरती लोक पर आते हैं और सभी के कष्टों को दूर करते हैं।

आत्मा की शांति और मुक्ति के लिए गयाजी में श्राद्ध और तर्पण

श्री सेन ने बताया कि गयाजी जाने का सबसे शुभ और महत्वपूर्ण समय पितृपक्ष (श्राद्ध पक्ष) है, जो 7 सितंबर से प्रारंभ हो रहा है।

इसी समय पूर्वजों की आत्माएं धरती पर आती हैं और उनके लिए किया गया पिंडदान सीधे उन तक पहुँचता है, जिससे उन्हें मोक्ष प्राप्त होता है।

गयाजी में पिंडदान

पितृपक्ष के दौरान लाखों तीर्थयात्री पिंडदान के लिए गयाजी जाते हैं।

वैशाली नगर विधानसभा के ऐसे रहवासी जो पिंडदान के लिए गयाजी जाना चाहते हैं मगर आर्थिक रूप से मजबूत नहीं हैं।

उनके लिए पिंडदान के लिए गयाजी में रूकने की व्यवस्था उनके द्वारा की जायेगी ताकि वो अपनी सहुलियत के मुताबिक गयाजी में रह कर पिंडदान कर पितरों को मोक्ष दिला सकें।

हिन्दू धर्म में मान्यता है कि गयाजी एक अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण तीर्थस्थल है, जहाँ पिंडदान करने से पितरों को मोक्ष मिलता है और 108 कुलों का उद्धार होता है।

विष्णु पुराण के अनुसार गया में श्राद्ध करने से पितृ आत्माओं को शांति मिलती है।

यहाँ भगवान विष्णु के चरणचिह्न भी हैं और माता सीता ने भी सीता कुंड में महाराज दशरथ के लिए पिंडदान किया था, जिससे गयाजी का महत्व और भी बढ़ जाता है।

गया में श्राद्ध कर्म, तर्पण विधि और पिंडदान करने के बाद कुछ भी शेष नहीं रह जाता है और यहां से व्यक्ति पितृऋण से मुक्त हो जाता है।

गयाजी का महत्व इसी से पता चलता है कि महाभारत काल में पांडवों ने भी इसी स्थान पर श्राद्ध कर्म किया था।
Raipur Corona Update: राजधानी में 5 नए मरीज, एक्टिव केस 29 पहुंचे; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
Free NEET JEE Coaching Chhattisgarh : SC-ST छात्रों के लिए बड़ा मौका, मुफ्त मेडिकल-इंजीनियरिंग कोचिंग के लिए आवेदन 11 अगस्त तक
छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किया नाम रोशन…
Ravishankar Sagar Dam : रविशंकर सागर बांध के लिए 4.58 करोड़ मंजूर, सुदृढ़ीकरण और पुनर्वास कार्य होंगे शुरू
शिक्षक की शर्मनाक करतूत, अच्छे नंबर का लालच देकर कॉलेज छात्रा से…. विडियो हुआ वायरल

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Durg Chetan Sahu Murder Case
Durg Chetan Sahu Murder Case : पुलिसकर्मी के बेटे की हत्या में 3 दोषियों को उम्रकैद, गर्लफ्रेंड ने बुलाकर रची थी साजिश

Durg Chetan Sahu Murder Case :अदालत के आदेश…

BSP Adani Controversy : बीएसपी पर अडानी की नजर! भूपेश बघेल का मोदी सरकार पर तीखा हमला, बोले- बिकने नहीं देंगे
BSP Adani Controversy : बीएसपी पर अडानी की नजर! भूपेश बघेल का मोदी सरकार पर तीखा हमला, बोले- बिकने नहीं देंगे

भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP Adani Controversy) को लेकर…

CNAP Service Activation
CNAP Service Activation : 1 नवंबर से मोबाइल पर कॉल करने वाले का नाम दिखेगा, अनजान नंबरों की पहचान करना होगा आसान

CNAP Service Activation : इस व्यवस्था को लागू…

Shai Hope India Tour Century : शाई होप का भारत में हिट शो, 4 शतक से टीम इंडिया की बालिंग एक्सपोज
Shai Hope India Tour Century : शाई होप का भारत में हिट शो, 4 शतक से टीम इंडिया की बालिंग एक्सपोज

चार शतक जड़ चुके होप ने हैदराबाद में…

Balodabazar Road Accident
Balodabazar Road Accident : बलौदाबाजार में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 3 भाइयों की मौत

Balodabazar Road Accident : बताया जा रहा है…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?