CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जैन समाज पर लागू होगा हिंदू विवाह अधिनियम: हाईकोर्ट ने पलटा फैमिली कोर्ट का फैसला, 28 परिवाद बहाल…

जैन समाज पर लागू होगा हिंदू विवाह अधिनियम: हाईकोर्ट ने पलटा फैमिली कोर्ट का फैसला, 28 परिवाद बहाल…

By Newsdesk Admin
24/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 24 मार्च |

इंदौर हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने सोमवार को जैन समाज के तलाक के केसों में एक बड़ा आदेश दिया है। आदेश के तहत हाई कोर्ट ने फैमिली कोर्ट के उस आदेश को निरस्त कर दिया है जिसमें हिंदू मैरिज एक्ट में अल्पसंख्यक वर्ग के पक्षकारों को सुनवाई का हक नहीं होने के मुद्दे पर एक नहीं, बल्कि 28 परिवाद एक साथ खारिज कर दिए थे।

इनमें ऐसे भी मामले थे, जिनमें दंपत्ति ने आपसी सहमति से अलग होने के लिए अर्जी दायर की थी। अब हाई कोर्ट के आदेश के बाद जैनियों के ये 28 केस हिन्दू विधि के तहत फिर से फैमिली कोर्ट रेफर होंगे।

एडवोकेट पंकज खंडेलवाल ने बताया-

“पिछले दिनों जैन समाज की दंपती ने आपसी सहमति के आधार पर फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी लगाई थी। इसमें तर्क दिया था कि दोनों पक्ष जैन हैं, वे तलाक देना चाहते हैं।”

कोर्ट का यह था तर्क

याचिका पर कोर्ट ने कहा कि इनकी हिन्दुओं से धर्म प्रथा और मान्यता अलग है। दूसरा 2014 में इनका अल्पसंख्यक कैटेगरी में नोटिफिकेशन हो चुका है। ऐसे में अल्पसंख्यक होने से इन्हें हिन्दू विवाह अधिनियम का लाभ नहीं दिया जा सकता। कोर्ट ने इसके सहित सभी 28 परिवाद खारिज कर दिए थे

एडवोकेट पंकज खंडेलवाल ने बताया- इसके खिलाफ हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच की शरण ली गई थी। इसमें कोर्ट ने माना कि जब संविधान का आर्टिकल 25 में जिक्र है कि हिन्दुओं में जैन भी आते हैं। वे भी हिन्दू हैं इसलिए उन पर हिन्दू विवाह अधिनियम भी लागू होगा। फैमिली कोर्ट को अगर परेशानी थी कि उसे केसोंं हाईकोर्ट रेफर करना था न कि खारिज। कोर्ट ने माना कि जैनियों की जितनी हिन्दू विधियां हैं, उन पर लागू होती हैं। इसके साथ ही ये केस फैमिली कोर्ट रेफर कर दिए।

यह है पूरा मामला

फैमिली कोर्ट ने हाल ही में हिंदू मैरिज एक्ट में अल्पसंख्यक वर्ग के पक्षकारों को सुनवाई का हक नहीं होने के मुद्दे पर एक नहीं, बल्कि 28 परिवाद एक साथ खारिज कर दिए थे। इनमें ऐसे भी मामले थे, जिनमें दंपत्ति ने आपसी सहमति से अलग होने के लिए अर्जी दायर की थी। ऐसे मामलों में सुप्रीम कोर्ट के भी स्पष्ट आदेश हैं कि साथ रहने की गुंजाइश न हो तो तत्काल ऐसे परिवाद को स्वीकार कर लेना चाहिए। हाई कोर्ट में जिन पक्षकारों ने फैमिली कोर्ट के फैसले को चुनौती दी है वह भी स्वेच्छा से अलग होना चाहते हैं ताकि नए सिरे से अपनी अपनी शुरुआत कर सकें।

फैमिली कोर्ट द्वारा अल्पसंख्यक वर्ग के मुद्दे पर जिन परिवादों को खारिज किया गया था वह सभी मामले अब हाई कोर्ट पहुंच रहे थे। 10 पक्षकारों ने हाई कोर्ट ने अर्जी दायर की थी। वहीं हाई कोर्ट ने इस मामले में न्यायमित्र के रूप में सीनियर एडवोकेट एके सेठी को नियुक्त किया था।

एडवोकेट पंकज खंडेलवाल ने हाईकोर्ट में जो अपील दायर की थी उसमें हाई कोर्ट के ही ऐसे केस पेश किए गए, जिनमें अल्पसंख्यक वर्ग के पक्षकारों को हिंदू मैरिज एक्ट के तहत सुना गया है। इसमें हाईकोर्ट ने बाकायदा आदेश भी पारित किए हैं। वहीं, फैमिली कोर्ट द्वारा भी पूर्व में इस एक्ट के तहत ही जैन, सिक्ख, बौद्ध धर्म के पक्षकारों की सुनवाई कर आदेश पारित किए हैं।

Railway Passenger Facility Plan : रायपुर समेत देशभर के 76 रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के लिए विकसित होंगे आधुनिक आवास क्षेत्र
Elon Musk America Party : अब मस्क बनेंगे अमेरिका के ‘सिस्टम चैलेंजर’…ट्रंप से अलग होकर बनाई नई पार्टी…
Badal Pakistan Jail Release : प्रेमिका के लिए पाकिस्तान गया बादल, एक साल बाद जेल से रिहा
Dam Collapse in Sarguja: सरगुजा में बांध टूटा, किसानों की धान की फसल बर्बाद
Mungeli Collector Kundan Kumar : मुंगेली कलेक्टर की ‘ऑन-द-स्पॉट’ कार्रवाई, गौरव पथ और प्रवेश द्वार निर्माण में लापरवाही पर ठेकेदारों को नोटिस; गुणवत्ता से समझौता नहीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh weather alert : आज 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, कई जिलों में बारिश के आसार

सीजी भास्कर, 08 जून। छत्तीसगढ़ में अगले 5…

Chhattisgarh swimming team announced : 12 तैराक चयनित

सीजी भास्कर, 08 जून। छत्तीसगढ़ स्विमिंग एसोसिएशन ने…

Resort Gambling Case
Resort Gambling Case : MONKEY Resort के पीछे चल रहा था लाखों का जुआ, दुर्ग पुलिस ने 15 जुआरियों को दबोचा, 4.34 लाख की संपत्ति जब्त

दुर्ग के पुलगांव थाना क्षेत्र में मंकी रिजॉर्ट…

Indigo 2030 Vision : ग्लोबल एविएशन कंपनी बनने की राह पर इंडिगो

सीजी भास्कर, 08 जून। देश की सबसे बड़ी…

Shop Sealing
Shop Sealing : दुकानों पर सील कार्रवाई से बढ़ा विवाद, बाजार बंद कर व्यापारियों ने जताया विरोध

रिपोर्टर - मनुराज सिंह सीजी भास्कर, 08 जून।…

You Might Also Like

देश-दुनियाधर्म

Panchak Upay : आज से शुरू हुए रोग पंचक, अगले पांच दिन सेहत को लेकर बढ़ी चिंता, लोग कर रहे बचाव के उपाय

10/05/2026
घटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

बारिश में हेडफोन लगाए युवक की खुले तार से करंट लगने से मौत

20/08/2025
टेक्नोलॉजीदेश-दुनिया

Nokia Feature Phones Return: HMD ग्लोबल के साथ ब्रांड लाइसेंस बढ़ा, फीचर फोन्स की मार्केट में होगी वापसी

23/09/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराज्यरोजगार

Amit Shah reached Bastar : बोले- गुंडाधुर की धरती को बनाएंगे तीर्थस्थल, आदिवासी युवाओं को नौकरी में 15% आरक्षण

18/05/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?