CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बाघ के हमले में बुजुर्ग की मौत, आठ माह में आठवीं बार बनाया शिकार

बाघ के हमले में बुजुर्ग की मौत, आठ माह में आठवीं बार बनाया शिकार

By Newsdesk Admin
05/09/2025
Share
Tiger Attack
Tiger Attack

सीजी भास्कर, 05 सितंबर। बाघ के हमले में एक बुजुर्ग की जान (Tiger Attack) बाघ के हमले में बुजुर्ग की मौत, आठ माह में आठवीं बार बनाया शिकार चली गई। यह घटना गुरुवार देर शाम की है, जब 61 वर्षीय सेवकराम गौपाले अपने मवेशी चराने के बाद घर लौट रहे थे।

अचानक (Tiger Attack) आबादी वाले क्षेत्र की सड़क पर हुआ और देखते ही देखते उन्होंने बुजुर्ग को निशाना बना लिया। ग्रामीणों के अनुसार, यह घटना उस समय घटी जब सेवकराम अंबेझरी-देवरी मार्ग से होकर गुजर रहे थे।

मामला मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के वन परिक्षेत्र कटंगी का है।

आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर किसी तरह बाघ को जंगल की ओर खदेड़ा।

घायल सेवकराम को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

वहां इलाज के दौरान गुरुवार-शुक्रवार की देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मौत के बाद पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक कटंगी वन परिक्षेत्र में बीते आठ माह में यह आठवीं जानलेवा (Tiger Attack) की घटना है। लगातार हो रही इन घटनाओं से ग्रामीणों में भय व्याप्त है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बाघ अक्सर गांव के आसपास घूमते रहते हैं और मवेशियों के साथ-साथ अब इंसानों को भी निशाना बना रहे हैं।

ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा के ठोस उपाय करने और बाघ को सुरक्षित क्षेत्र में भेजने की मांग की है।

वन विभाग ने घटना की जांच शुरू कर दी है और प्रभावित परिवार को मुआवजा देने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में बाघों की गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

हालांकि, लगातार हो रही घटनाओं से साफ है कि इंसान और बाघ के बीच टकराव गहराता जा रहा है।

विशेषज्ञ मानते हैं कि जंगलों में शिकार की कमी और मानव बस्तियों के विस्तार के कारण इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं। यदि जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में (Tiger Attack) की ऐसी घटनाएं और ज्यादा देखने को मिल सकती हैं।

Delhi Fire : बहुमंजिला बिल्डिंग में लगी आग, सातवीं मंजिल से कूदा परिवार , पिता समेत दो बच्चों की मौत
दिल्ली जा रही फ्लाइट में महिला ने सह यात्रियों पर किया हमला 🛑 CISF कांस्टेबल को दांत काटा, उड़ान रोक एयरपोर्ट पुलिस के हवाले की गई
Sakti Murder Case: 1800 रुपए के विवाद में दोस्त बना कातिल, गला घोंटकर ईंट से कुचलकर ली जान
Dantewada Naxal Surrender : दंतेवाड़ा में नक्सलवाद को बड़ा झटका, 63 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
Andhra Pradesh Accident :  बस ने खोया कंट्रोल, सीधा जा गहरी घाटी में गिरी, 9 लोगों ने गंवाई जान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balodabazar Cyber Fraud Case
Balodabazar Cyber Fraud Case : 5 हजार रुपए के लालच में बैंक खाता दूसरे को दिया, साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में हुआ इस्तेमाल

Balodabazar Cyber Fraud Case : कार्रवाई के दौरान…

Chhattisgarh High Court : जस्टिस केआर महापात्रा होंगे नए मुख्य न्यायाधीश, संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान की जिम्मेदारी
Chhattisgarh High Court : जस्टिस केआर महापात्रा होंगे नए मुख्य न्यायाधीश, संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान की जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट (Chhattisgarh High Court) को नया…

Elephant Terror: जशपुर-सरगुजा में हाथियों का आतंक, खेतों की फसल रौंदी और घर में घुसकर मचाई तबाही
Elephant Terror : जशपुर-सरगुजा में हाथियों का आतंक, खेतों की फसल रौंदी और घर में घुसकर मचाई तबाही

जशपुर और सरगुजा में हाथियों का आतंक (Elephant…

Jhiram Attack : झीरम हमले के मुख्य आरोपी अब भी जांच से बाहर, सरेंडर के बाद भी देवजी-देवा से पूछताछ नहीं
Jhiram Attack : झीरम हमले के मुख्य आरोपी अब भी जांच से बाहर, सरेंडर के बाद भी देवजी-देवा से पूछताछ नहीं

झीरम हमला (Jhiram Attack) मामले में अदालत के…

Durg Poster Political Controversy
Poster Political Controversy : दुर्ग में ‘घोटालों की क्लास’ पोस्टर पर सियासी घमासान, भाजपा के निशाने पर भूपेश बघेल

Poster Political Controversy :दुर्ग में संगठनात्मक कार्यक्रम के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?