CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bilaspur Raipur Highway Accident : सालगिरह से लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, बिलासपुर-रायपुर NH पर ट्रेलर की टक्कर, चार की मौत

Bilaspur Raipur Highway Accident : सालगिरह से लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, बिलासपुर-रायपुर NH पर ट्रेलर की टक्कर, चार की मौत

By Newsdesk Admin
27/02/2026
Share

सीजी भास्कर, 27 फरवरी। बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर गुरुवार देर रात भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रेलर ने सामने (Bilaspur Raipur Highway Accident) से आ रही स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी लोग शादी की सालगिरह मनाकर लौट रहे थे। वे यादव ढाबा से खाना पैक कर उसलापुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर ट्रेलर ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल युवक को पहले सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर निजी अस्पताल रेफर किया गया। घायल की पहचान प्रकाश राठे (36 वर्ष), ग्राम कल्का, थाना सकरी के रूप में हुई है। उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

हादसे में जान गंवाने वालों में विशाल साहू (23 वर्ष), पिता राजकुमार साहू, निवासी बिरगहनी, थाना जरहागांव, जिला मुंगेली; अमन साहू (15 वर्ष), पिता संजय साहू, बिरगहनी, थाना जरहागांव, जिला मुंगेली; देवेंद्र मिश्रा (34 वर्ष), पिता राजेंद्र मिश्रा, सेपत खोरजिती, थाना सीपत; और छत्रपाल राठे (37 वर्ष), पिता बलराम राठे, करायझार, थाना तखतपुर शामिल हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रेलर की रफ्तार तेज (Bilaspur Raipur Highway Accident) थी और टक्कर के बाद स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।

पुलिस ने ट्रेलर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार और लापरवाही इस हादसे की मुख्य वजह हो सकती है।

शादी की सालगिरह की खुशियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। तखतपुर और मुंगेली क्षेत्र में शोक का माहौल (Bilaspur Raipur Highway Accident) है। परिजन बिलासपुर पहुंच रहे हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रधानमंत्री इस दिन 9 करोड़ 26 लाख किसानों के खाता में ट्रांसफर करेंगे 20 हजार करोड़ रूपये 🟠 पीएम-किसान योजना की 17वीं किस्त को लेकर बड़ी अपडेट
CG News : सिलाई मशीन लेने गई युवती का रास्ता रोक Gang रेप, 5 आरोपी गिरफ्तार, किसी को बताने पर बदमाशों ने दी थी जान से मारने की धमकी
Bhilai Tanker Accident : भिलाई में दर्दनाक हादसा: टैंकर की चपेट में आकर बुजुर्ग महिला की मौत, पति घायल
छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा : 13 गायों की मौके पर दर्दनाक मौत, जांच में पहुंची पुलिस
Matrimonial site cyber fraud : मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड : लोक सेवा केंद्र की आड़ में चल रहा था रैकेट, देखिए विडियो
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Gold Theft
Gold Theft : सोने के कंगनों का राज खुलते ही मचा हड़कंप, करोड़ों नहीं लेकिन लाखों की चपत ने बढ़ाई चिंता

रायपुर के व्यस्त कारोबारी इलाके में उस समय…

Tree Plantation
Tree Plantation : दोस्ती की याद को बनाया हरियाली का संदेश, एक खास पहल ने लोगों का दिल जीत लिया

धमतरी में इस बार दोस्ती दिवस का रंग…

Box Cricket
Box Cricket : धमतरी में तैयार हुआ दूसरा बॉक्स क्रिकेट मैदान, अब खिलाड़ियों को मिलने वाला है बड़ा मौका

धमतरी के जालमपुर वार्ड में रविवार को सुबह…

Government Jobs 2026
Government Jobs 2026 : 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका, 13 हजार+ पदों पर भर्ती, पुलिस से ISRO तक अवसर

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के…

UPI Fraud Alert
UPI Fraud Alert : UPI फ्रॉड पर सख्ती की तैयारी, संदिग्ध ट्रांजैक्शन से पहले दिखेगा ‘YES/NO’ अलर्ट

UPI Fraud Alert :आंकड़ों के अनुसार हाल के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?