सीजी भास्कर, 6 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के बीच फोन पर हुई ताज़ा बातचीत(PM Modi Macron Talks) ने भारत-फ्रांस रिश्तों को एक नई दिशा दी है। दोनों नेताओं ने यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने की आवश्यकता पर बल देते हुए वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए साझा सहयोग का भरोसा जताया।
पीएम मोदी ने बातचीत की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए लिखा कि उन्होंने राष्ट्रपति मैक्रों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में हो रही प्रगति पर चर्चा की और रणनीतिक साझेदारी को और मज़बूत बनाने के रास्तों पर विचार किया।
मोदी ने स्पष्ट किया कि भारत-फ्रांस संबंध न केवल द्विपक्षीय हितों के लिए अहम हैं, बल्कि बदलते वैश्विक परिदृश्य में शांति और स्थिरता के लिए भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यूक्रेन संघर्ष पर दोनों नेताओं की राय इस बात पर केंद्रित रही कि संवाद और कूटनीति के ज़रिए ही स्थायी समाधान(PM Modi Macron Talks) निकाला जा सकता है।
क्यों अहम है यह बातचीत?
गौरतलब है कि बीते एक महीने में दोनों नेताओं की यह दूसरी टेलीफोनिक बातचीत है। लगातार बढ़ती बातचीत यह संकेत देती है कि भारत और फ्रांस बदलते भू-राजनीतिक माहौल में मिलकर एक संतुलित दृष्टिकोण तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय समीकरणों के बीच यह वार्ता उस समय हुई है जब वैश्विक व्यापार और सुरक्षा से जुड़े कई मुद्दों पर बड़े देश आमने-सामने नज़र आ रहे हैं। ऐसे दौर में भारत और फ्रांस के बीच बढ़ता(PM Modi Macron Talks) संवाद, दोनों देशों के लिए ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए अहम साबित हो सकता है।


