CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » SRH vs MI : मुंबई इंडियंस ने लगाया जीत का चौका, हिटमैन ने खेली विस्फोटक पारी

SRH vs MI : मुंबई इंडियंस ने लगाया जीत का चौका, हिटमैन ने खेली विस्फोटक पारी

By Newsdesk Admin 23/04/2025
Share
SRH vs MI
SRH vs MI

सीजी भास्कर, 23 अप्रैल : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) का 41वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस (SRH vs MI) के बीच खेला गया। इस मैच में एक बार फिर रोहित शर्मा का बल्ला गरजा। हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था।

हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के सामने 144 रनों का लक्ष्य रखा था।‌ जिसके जवाब में उतरी मुंबई ने रोहित शर्मा की 70 रनों की आतिशी पारी और सूर्या की 19 गेंदों में 40 रनों की नाबाद पारी के दम पर ये मैच 16वें ओवर में ही जीत लिया। 

144 रनों के जवाब में उतरी मुंबई इंडियंस (SRH vs MI) की शुरुआत अच्छी नहीं रही और दूसरे ही  ओवर में रयान रिकल्टन ने अपना विकेट गंवा दिया। लेकिन रोहित शर्मा ने कमाल की बल्लेबाजी की और विल जैक्स के साथ पारी को संभाला।

रोहित ने महज 35 गेंदों पर फिफ्टी जड़ दी। लेकिन 10वें ओवर में विल जैक्स का विकेट गिर गया।

जैक्स ने 22 रन बनाए. लेकिन इसके बाद रोहित शर्मा का आक्रामक रूप दिखा। रोहित ने 46 गेंदों में 70 रनों की आतिशी पारी खेली. 15वें ओवर में जब रोहित आउट हुए तो मुंबई को जीत के लिए 32 गेंदों में केवल 14 रन चाहिए थे। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने आतिशी पारी खेली और मुंबई को 16वें ओवर में ही जिता दिया। ये मुंबई की लगातार चौथी जीत थी।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद (SRH vs MI) की शुरुआत अच्छी नहीं रही. दूसरे ही ओवर में बोल्ट ने ट्रैविस हेड को आउट कर दिया।‌ हेड खाता भी नहीं खोल सके थे। इसके बाद अगले ही ओवर में दीपक चाहर ने ईशान किशन को आउट कर दिया। इसके बाद फिर तीसरे ओवर में बोल्ट ने अभिषेक शर्मा और फिर अगले ही ओवर में नीतीश रेड्डी भी चलते बने।

इसके बाद क्लासेन औप अनिकेत के बीच एक साझेदारी पनप ही रही थी। लेकिन हार्दिक पंड्या ने 9वें ओवर में उन्हें भी आउट कर दिया। हालांकि, इसके बाद अभिनव मनोहर और हेनरिक क्लासेन ने हैदरबाद की पारी को संभाला।

क्लासेन ने ताबड़तोड़ फिफ्टी जड़ी और आतिशी बल्लेबाजी की। बाद में अभिनव मनोहर ने भी तेवर दिखाए। 9 ओवर में हैदराबाद के 5 विकेट चटकाने वाली मुंबई इसके बाद विकेटों को तरस गई। क्लासेन ने 71 रनों की पारी खेली और मनोहर के बल्ले से 41 रन निकले। जिसके दम पर हैदराबाद ने मुंबई को 144 का लक्ष्य दिया।

Chase is on 👌

Will Jacks and Rohit Sharma setting the tone early 🤝#MI 56/1 after 6 overs.

Updates ▶ https://t.co/nZaVdtxbj3 #TATAIPL | #SRHvMI | @mipaltan pic.twitter.com/CzGbcf1bT5

— IndianPremierLeague (@IPL) April 23, 2025

You Might Also Like

Raipur Police arrests opium-doda smuggler : 15 लाख का सामान जब्त

Online cricket betting racket busted : 2.70 लाख कैश समेत नोट गिनने की मशीन जब्त

Irregularities in board exam copy checking : 50 नंबर तक की गलती पकड़ी गई

IPL thrills in Raipur after 10 years : सुरक्षा में 1500 जवान तैनात, Ambani Family के सदस्यों के भी मैच में मौजूद रहने का असार

Robbers who went out to commit crime on Bullet bike arrested : एक आरोपी अब भी फरार

Newsdesk Admin 23/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Police arrests opium-doda smuggler : 15 लाख का सामान जब्त

सीजी भास्कर 8 मई I छत्तीसगढ़ के रायपुर…

Online cricket betting racket busted : 2.70 लाख कैश समेत नोट गिनने की मशीन जब्त

Online cricket betting racket busted

Irregularities in board exam copy checking : 50 नंबर तक की गलती पकड़ी गई

Irregularities in board exam copy checking

IPL 2026 Raipur
IPL thrills in Raipur after 10 years : सुरक्षा में 1500 जवान तैनात, Ambani Family के सदस्यों के भी मैच में मौजूद रहने का असार

सीजी भास्कर, 8 मई। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर…

Robbers who went out to commit crime on Bullet bike arrested : एक आरोपी अब भी फरार

Robbers who went out to commit crime on…

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Raipur Police arrests opium-doda smuggler : 15 लाख का सामान जब्त

08/05/2026
अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराज्य

Online cricket betting racket busted : 2.70 लाख कैश समेत नोट गिनने की मशीन जब्त

08/05/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराज्यशिक्षा

Irregularities in board exam copy checking : 50 नंबर तक की गलती पकड़ी गई

08/05/2026
IPL 2026 Raipur
खेलछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाराज्य

IPL thrills in Raipur after 10 years : सुरक्षा में 1500 जवान तैनात, Ambani Family के सदस्यों के भी मैच में मौजूद रहने का असार

08/05/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?