CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अटल जयंती पर लोकांगन में बने लर्निंग ड्रायविंग लाइसेंस का वितरण कल शनिवार को, 28-29 दिसंबर फिर लगेगा शिविर, शासन द्वारा निर्धारित पंजीयन शुल्क लेकर बनाए जाएंगे लायसेंस, पूर्व में जमा आवेदनों को क्रमानुसार प्राथमिकता

अटल जयंती पर लोकांगन में बने लर्निंग ड्रायविंग लाइसेंस का वितरण कल शनिवार को, 28-29 दिसंबर फिर लगेगा शिविर, शासन द्वारा निर्धारित पंजीयन शुल्क लेकर बनाए जाएंगे लायसेंस, पूर्व में जमा आवेदनों को क्रमानुसार प्राथमिकता

By Newsdesk Admin
27/12/2024
Share

सीजी भास्कर, 27 दिसंबर। अटल जयंती पर वैशाली नगर लोकांगन में विधायक रिकेश सेन की पहल पर लगाए गए लर्निंग ड्रायविंग लायसेंस शिविर में जिन लोगों के लायसेंस 25 दिसंबर को बनने के लिए आनलाईन रजिस्टर हुए थे, उन सभी बने हुए लर्निंग ड्रायविंग लायसेंस का वितरण कल शनिवार 28 दिसंबर को 12 बजे से लोकांगन परिसर में वैशाली नगर विधायक द्वारा किया जाएगा।

विधायक श्री सेन ने बताया कि अब ड्रायविंग लायसेंस बनाने के लिए आनलाइन पंजीयन किया जाता है, जिसके लिए शासन द्वारा एक फीस भी निश्चित की गई है। चूंकि अटलजी की जयंती पर वैशाली नगर विधानसभा के रहवासियों के लिए यातायात नियमों का पालन करने और बिना लायसेंस वाहन न चलाने के संदेश और लोगों को जागरूक करने यह एक दिवसीय शिविर लगाया गया। शिविर के दौरान आए आवेदनों की संख्या लगभग 2 हजार थी, आनलाईन इतने लोगों का लायसेंस बन पाना संभव नहीं था। शिविर से यह भी मालूम हुआ कि 18 वर्ष की आयु से लेकर 55 वर्ष तक के लोग शिविर में लर्निंग लाइसेंस बनाने पहुंचे हुए थे। इससे स्पष्ट है कि हजारों लोग बगैर लायसेंस अब तक वाहन चलाते रहे हैं जो कि सरासर ग़लत है। श्री सेन ने वैशाली नगर के रहवासियों से अपील की है कि अगर आप वाहन चलाते हैं तो अपना लाइसेंस अवश्य बनवा लें।

विधायक रिकेश सेन ने बताया कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी की जयंती पर नि: शुल्क लायसेंस 25 दिसंबर को बनाया गया था। अब शनिवार 28 दिसंबर और रविवार 29 दिसंबर को लोकांगन में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक लर्निंग लायसेंस के लिए शासन द्वारा निर्धारित शुल्क देकर वैशाली नगर के निवासी अपना ड्रायविंग लायसेंस बनवा सकेंगे। शिविर में लोकांगन कार्यालय में पूर्व में जमा आवेदनों में दिए गए मोबाईल नंबर पर सूचना देकर लोगों को शिविर में आमंत्रित किया जाएगा ताकि वो अपनी सुविधानुसार समय पर पहुंच कर शुल्क जमा करें और फोटो हस्ताक्षर की औपचारिकता पूरी कर अपना लर्निंग ड्रायविंग लायसेंस बनवा सकें। जिन लोगों ने अब तक आवेदन जमा नहीं किया था और वो आगामी शिविर में लायसेंस शासन द्वारा निर्धारित शुल्क देकर बनवाना चाहते हैं वो भी अपना आवेदन जमा कर सकते हैं ताकि उनका क्रमानुसार नंबर आने पर लायसेंस के लिए आवश्यक औपचारिक पूरी कर सकें। श्री सेन ने शिविर में पहुंचने वाले वैशाली नगर विधानसभा निवासियों से अपील की है कि लायसेंस प्रक्रिया पूर्णतः आनलाईन रजिस्टर होती है, सर्वर डाउन होने पर समय भी लगता है इसलिए अपने दस्तावेज की फोटो कॉपी जमा कर आप अपने नंबर का इंतजार करने की बजाय अन्य कार्य के लिए शिविर स्थल पर रूकने की बजाय जा भी सकते हैं, जब आपका नंबर आएगा तो फोन पर सूचित किया जाएगा। यह भी ध्यान रहे कि शिविर स्थल पर पूर्व से कोई शुल्क जमा नहीं लिया जाएगा, आपका नंबर आने पर आप काउंटर पर ही शुल्क जमा कर प्रक्रिया पूरी करेंगे। इसलिए शिविर में सहयोग प्रदान‌ करते हुए व्यवस्था में अपना योगदान दें ताकि वैशाली नगर निवासियों में वाहन चलाने वाले सभी लोगों का लायसेंस बन सके।

Tree Plantation Program Naradha : गौधाम में पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, उत्कृष्ट जनसेवियों का हुआ सम्मान
बड़ी खबर : सिरफिरे आशिक का कारनामा 🛑 युवती को मारी गोली, मौत 🛑 उसकी मां पर फायरिंग कर हुआ फरार 🛑 मामला “वन साईड Love”
नंदिनी रोड में तोड़ फोड़ से MLA की नाराज़गी बाद रातों रात भिलाई निगम को मिले प्रभारी कमिश्नर, नगरीय निकाय मंत्री और सीएम से चर्चा और निर्णय
दुर्ग रीजन के CBSE स्कूलों के शैक्षणिक प्रदर्शन की हुई समीक्षा, रीजनल अफसर ने सभी प्रिंसिपल्स से की मुलाकात
शहीद ASP का अंतिम संस्कार, बेटे ने दी मुखाग्नि:पत्नी ने रोते हुए सैल्यूट किया…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Shree Cement Strike
Shree Cement Strike: रोजगार की मांग पर श्री सीमेंट के खिलाफ हड़ताल

स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग को…

Cyber Awareness Campaign
Cyber Awareness Campaign: छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, साइबर फ्रॉड से बचाव की मिली जानकारी

सीजी भास्कर, 21 अगस्त : साइबर अपराधों के…

Farm Equipment Theft: किसानों के खेतों में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 21 अगस्त : बलौदाबाजार-भाटापारा में किसानों…

Dhamtari Police Action: उप जेल के सामने रील बनाना पड़ा भारी, दो युवक गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 21 अगस्त : धमतरी में संवेदनशील…

US Plane Crash: पश्चिमी अलास्का में चार्टर प्लेन क्रैश, 8 लोग लापता

सीजी भास्कर, 21 अगस्त : अमेरिका के अलास्का…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?