CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पुलिस का थर्ड डिग्री टॉर्चर आरोप, युवक के गुप्तांग में डाली मिर्च!

पुलिस का थर्ड डिग्री टॉर्चर आरोप, युवक के गुप्तांग में डाली मिर्च!

By Newsdesk Admin
20/07/2025
Share

सीजी भास्कर 20 जुलाई

Contents
  • घटना का पूरा विवरण:
  • भीम आर्मी और कांग्रेस नेताओं की दखल:
  • मेडिकल जांच और पुलिस की प्रतिक्रिया:
  • SC/ST एक्ट में केस दर्ज करने की मांग:

छतरपुर (मध्यप्रदेश), 15 जुलाई: मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र में मानवाधिकारों को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां झाड़ू बनाने का काम करने वाले चार युवकों ने पुलिस पर बर्बरता का आरोप लगाया है। पीड़ितों का दावा है कि उन्हें चोरी के झूठे आरोप में थाने लाया गया, जहां कपड़े उतरवाकर उल्टा लटकाया गया, बेल्ट से पीटा गया और उनके गुप्तांग में मिर्ची डाली गई।

घटना का पूरा विवरण:

नौगांव क्षेत्र के कंजड़पुर धरमपुरा गांव के रहने वाले ये युवक 15 जुलाई को एक मकान के उद्घाटन कार्यक्रम से लौट रहे थे। रास्ते में वे पेशाब कर रहे थे, तभी डायल-100 की गाड़ी पहुंची और बिना किसी ठोस वजह के पांचों को उठा लिया गया। इनमें से एक युवक विकलांग था, जिसे छोड़ दिया गया, जबकि बाकी चारों को थाने ले जाकर लगातार चार दिनों तक प्रताड़ित किया गया।

पीड़ितों का कहना है कि चोरी कबूलवाने के लिए उन्हें उल्टा लटकाया गया, लात-घूंसों और बेल्ट से पीटा गया, और उनके गुप्तांग में लाल मिर्च पाउडर डाल दिया गया।

भीम आर्मी और कांग्रेस नेताओं की दखल:

घटना की जानकारी मिलने के बाद भीम आर्मी के कार्यकर्ता और परिजन शनिवार शाम को एसपी कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। रात डेढ़ बजे तक प्रदर्शन चला, जिसके बाद प्रशासन ने समझाइश देकर उन्हें हटाया।

इधर, कांग्रेस नेता उमंग सिंघार और दिग्विजय सिंह ने भी पीड़ितों से फोन पर बात कर न्याय का भरोसा दिलाया। पूर्व विधायक नीरज दीक्षित भी पीड़ितों से मिलने पहुंचे।

मेडिकल जांच और पुलिस की प्रतिक्रिया:

रात में पुलिस ने तीन पीड़ितों को जिला अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए ले जाया। एसडीओपी अमित मेश्राम ने बताया कि पीड़ितों को घर सुरक्षित छोड़ा गया और जांच जारी है। इस मामले में एक युवक लापता भी है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

SC/ST एक्ट में केस दर्ज करने की मांग:

भीम आर्मी और प्रदर्शनकारियों ने आरोपी पुलिसकर्मियों पर SC/ST एक्ट में मामला दर्ज कर तत्काल सस्पेंड करने की मांग की है। घटना ने एक बार फिर पुलिसिया रवैये पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये न्यायपालिका को नियंत्रित करने का इनडायरेक्ट तरीका… जस्टिस यशंवत वर्मा को लेकर क्या बोले कपिल सिब्बल
Schools Closed Due To Rain : वर्षा से बिगड़े हालात, सड़कों पर चलीं नावें, 11 जिलों के स्कूलों में दो दिनों का अवकाश घोषित किया
3000 करोड़ का महा-घोटाला : बेंगलुरु की कंपनी से ऑपरेट हो रहा था देश का सबसे बड़ा साइबर फ्रॉड, दो गिरफ्तार
भिलाई में SBI मैनेजर की बाईक ले उड़ा चोर, लंच टाईम ब्रांच से बाहर निकले तो गायब मिली
BJP Sahayog Kendra Jan Darshan: भाजपा मुख्यालय में जनदर्शन की वापसी, आज मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल सुनेंगे समस्याएं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur dustbin purchase controversy : 236 रुपए में खरीदे डस्टबिन पर उठे सवाल

Raipur dustbin purchase controversy

Chhattisgarh electricity bill late payment : बिजली बिल के लेट पेमेंट पर उपभोक्ताओं को राहत

Chhattisgarh electricity bill late payment

Chhattisgarh heavy rain alert : छत्तीसगढ़ में चार दिन भारी बारिश का अलर्ट

Chhattisgarh heavy rain alert

Dhamtari tyre shop fire : धमतरी में टायर दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Dhamtari tyre shop fire

K Bhagyaraj death : तमिल सिनेमा को बड़ा झटका, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

K Bhagyaraj death

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?