CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ईरान-इजराइल युद्ध: महबूबा मुफ्ती ने भारत पर साधा निशाना, बोलीं- ‘भारत चुप क्यों है, हमलावर के साथ क्यों खड़ा है?

ईरान-इजराइल युद्ध: महबूबा मुफ्ती ने भारत पर साधा निशाना, बोलीं- ‘भारत चुप क्यों है, हमलावर के साथ क्यों खड़ा है?

By Newsdesk Admin
22/06/2025
Share

सीजी भास्कर22 जून’ईरान और इजराइल के बीच लगातार हो रहे हमले को लेकर शनिवार को इस्तांबुल में इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) की बैठक हुई. इस बैठक में इजराइल और ईरान के बीच हो रहे युद्ध को लेकर चर्चा हुई.OIC की इस बैठक को लेकर जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि OIC की बैठक में ईरान और इजराइल तनाव से संबंधित कोई खास कदम नहीं उठाए गए. उन्होंने कहा कि ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार देने की सिफारिश करने वाला देश पाकिस्तान भी पछता रहा होगा.

महबूबा मुक्ती ने OIC की बैठक पर दिया बयानउन्होंने कहा कि जैसा कि अपेक्षित था, ईरान पर हमले के बाद ओआईसी ने एक बार फिर अपनी प्रतिक्रिया को केवल दिखावटी सेवा तक सीमित कर दिया है. उन्होंने कहा कि जिस देश ने डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए सिफारिश करने में जल्दबाजी की थी, अब ईरान पर हमला करने के बाद खुद को शर्मसार महसूस कर रहा होगा.ट्रंप के हमले के बाद स्थिति और खराबमहबूबा मुफ्ती ने कहा कि ट्रंप ने ईरान पर हमला करके तनाव को और अधिक बढ़ा दिया है, जिससे क्षेत्र में हिंसा की एक नई लहर चल रही है. उन्होंने कहा कि अमेरिका के इस हमले से दुनिया वैश्विक संघर्ष के कगार पर पहुंच गई है.

उन्होंने कहा कि अफसोस की बात है कि भारत को लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय मामलों में ऐतिहासिक और सैद्धांतिक भूमिका निभाने वाले देश के रूप में देखा जाता है, लेकिन वह न केवल चुप है, बल्कि हमलावर के साथ खड़ा होता दिख रहा है.कुछ दिन पहले ट्रंप और मुनीर की हुई थी मुलाकातहाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल मुनीर को लंच के लिए आमंत्रित किया था. इसी बैठक के दौरान मुनीर ने ट्रंप से कहा था कि वह ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार देने की सिफारिश करेंगे.

मुनीर के यह घोषणा करने के कुछ ही दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर हमला कर दिया. महबूबा मुफ्ती का कहना है कि इस हमले के बाद पाकिस्तान भी सोच रहा होगा की उसने ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार देकर गलती कर दी.अमेरिका ने किया ईरान पर हमलाइजराइल के साथ-साथ अब पाकिस्तान भी इस युद्ध में उतर आया है. अमेरिका ने ईरान नें उसके 3 परमाणु ठिकानों पर हमला किया. इस बात की जानकारी खुद ट्रंप ने दी. ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि उसे शांति से काम लेना चाहिए अगर उसने ऐसा नहीं किया तो उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे.

6 हजार कॉल और 315 डरावने मैसेज…लेडी से बोला सनकी आशिक…शादी करो वरना….
Airfare Price Cap Removed India: अब हवाई टिकट की कीमतें बाजार तय करेगा, 23 मार्च से नया नियम लागू
‘हाफिज सईद और मसूद अजहर का भी हो सफाया’, ऑपरेशन सिंदूर के बाद उद्धव ठाकरे के ‘सामना’ ने कहा, ‘पाकिस्तान अब एक राष्ट्र नहीं…’
राष्ट्र और छत्तीसगढ़ के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है Bhilai Steel Plant, केन्द्रीय मंत्री भारी उद्योग एवं इस्पात कुमारस्वामी ने किया भिलाई इस्पात संयंत्र का भ्रमण
Car Truck Collision : दिल दहला देने वाला हादसा: कार-ट्रक टक्कर में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत, क्षत-विक्षत हुए शव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cyber Fraud Arrest
Cyber Fraud Arrest : राजनांदगांव में ₹5.41 लाख की साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, 10 पर कार्रवाई

Cyber Fraud Arrest :पुलिस ने आरोपी के खिलाफ…

Bhilai Underbridge Accident
Bhilai Underbridge Accident : भिलाई के सिरसा गेट अंडरब्रिज में हादसा, बुलेट सवार 20 वर्षीय कॉलेज छात्र की मौत

Bhilai Underbridge Accident :फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज…

Dhamtari Ministry Job Fraud
Dhamtari Ministry Job Fraud : मंत्रालय में नौकरी का झांसा देकर 9 लाख की ठगी, महिला समेत 2 गिरफ्तार

Dhamtari Ministry Job Fraud :शिकायत के आधार पर…

Korba Mosque Attack Case
Korba Mosque Attack Case : मक्का मस्जिद में बुजुर्ग पर पाइप से हमला, सिर में लगे 12 टांके; आरोपी फरार

Korba Mosque Attack Case : पुरानी रंजिश के…

Police Cyber Crime Short Film
Police Cyber Crime Short Film : रायगढ़ पुलिस की शॉर्ट फिल्म में दिखेंगे SSP-CSP, साइबर ठगी के नए तरीकों से करेंगे जागरूक

Police Cyber Crime Short Film : फिल्म के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?