CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Winter Update : देश के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

Winter Update : देश के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

By Newsdesk Admin
05/12/2025
Share
Winter Update
Winter Update

सीजी भास्कर, 5 दिसंबर। देशभर के मौसम में लगातार ठंडक बढ़ रही है और दूसरी तरफ तापमान (Winter Update) में गिरावट आ रही है। दिल्ली के साथ-साथ पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड देखने को मिल रही है।

Contents
  • (Winter Update) छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड
  • यूपी में कैसा रहेगा मौसम
  • राजस्थान में कड़ाके की ठंड
  • किन राज्यों में बारिश

वहीं, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, आज पूरे दिन धुंध छाई रह सकती है। साथ ही तापमान में भी तेज गिरावट दर्ज की जाएगी। जिसमें यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के अलावा भी कई जगहें शामिल हैं। सुबह और शाम के वक्त ठंड बढ़ सकती है और लोगों को खास ख्याल रखना होगा।

(Winter Update) छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड

छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों से ठंड बढ़ गई है। सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अंबिकापुर में रात का तापमान गिरकर 6.9°C हो गया है। जशपुर और पेंड्रा इलाकों में लोग ठंड से बचने के लिए अलाव जला रहे हैं। इस बीच रायपुर में भी पिछले 2 दिनों में तापमान लगभग 3 डिग्री गिर गया है।

पिछले 24 घंटों में रायपुर में न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अगले 48 घंटों में पूरे राज्य में औसत तापमान में 1-3 डिग्री और गिरावट आने की उम्मीद है। पिछले 24 घंटों में, राज्य में सबसे ज़्यादा तापमान दुर्ग में 30.2°C और सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 6.9°C रिकॉर्ड किया गया।

यूपी में कैसा रहेगा मौसम

यूपी के मौसम के बारे में जानें तो, यहां पर कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तर प्रदेश के मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है लेकिन ठंड दिन पर दिन बढ़ रही है। सुबह और शाम के वक्त हल्का कोहरा भी छाया हुआ नजर आ रहा है। यूपी के न्यूनतम तापमान में भी बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है।

राजस्थान में कड़ाके की ठंड

राजस्थान में इस वक्त कड़ाके की ठंड देखने को मिल रही है। कई जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरी भारत से आने वाली बर्फीली हवाओं के चलते तापमान में भी तेजी से गिरावट देखी जा रही है। राजस्थान का सबसे ठंडी जगह शून्य तामपान के साथ माउंट आबू बन गई है।

किन राज्यों में बारिश

दक्षिण भारत में चक्रवात दितवाह का प्रकोप देखने को मिल सकता है। चक्रवात दितवाह के प्रभाव से दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बर्फबारी के साथ तेज हवाएं देखने को मिल सकती हैं। साथ ही मौसम विभाग (Winter Update) ने लोगों को समुद्र के किनारे पर जाने को अवॉइड करने की सलाह दी है।

LOC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, मुठभेड़ में एक जवान शहीद; सेना ने पूरे इलाके को घेरा
CGPSC Toppers Meet : मुख्यमंत्री से मिले लोक सेवा आयोग 2024 के टॉप 10 अभ्यर्थी, सीएम ने दी शुभकामनाएं और लोकहित की सीख
Amit Shah reached Kolkata : BJP विधायक दल की बैठक में होंगे शामिल
Benami Land Scam in UP: 200 करोड़ की बेनामी जमीन, 50 GST अफसरों की काली कमाई का खुलासा
Gold-Silver Rates : कल 2000 रुपये… आज 24K सोने की कीमत इतनी कम हो गई है, जबकि चांदी में 2 दिन में ₹8000 की गिरावट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sakti District Hospital Dispute
Sakti District Hospital Dispute : सफाई को लेकर भिड़ीं एल्डरमैन और सफाईकर्मी

Sakti District Hospital Dispute :सीएमएचओ डॉ. पूजा अग्रवाल…

Surajpur Police Traffic Checking
Surajpur Police Traffic Checking : शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस की कार्रवाई

Surajpur Police Traffic Checking : पुलिस अधिकारियों के…

Rahul Tandon Murder Case
Rahul Tandon Murder Case : हत्याकांड में तीन दोषियों को उम्रकैद, सबूत मिटाने के आरोप से बरी

Rahul Tandon Murder Case: कोर्ट ने हत्या के…

Sword Cake Cutting
Sword Cake Cutting : रायपुर क्लब में तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल

Sword Cake Cutting : उन्होंने यह भी आरोप…

Gariyaband Bus Accident : अधूरे पारागांव पुल से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, बड़ा हादसा टला
Gariyaband Bus Accident : अधूरे पारागांव पुल से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, बड़ा हादसा टला

गरियाबंद में भूतेश्वरनाथ धाम से दर्शन कर लौट…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?