CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Gold Silver Rate  : सोना फ्लैट, चांदी टूटी… हाई से अब भी ₹1.85 लाख सस्ती सिल्वर

Gold Silver Rate  : सोना फ्लैट, चांदी टूटी… हाई से अब भी ₹1.85 लाख सस्ती सिल्वर

By Newsdesk Admin
24/05/2026
Share
Gold Silver Rate 
Gold Silver Rate 

सीजी भास्कर, 24 मई : सोना-चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में पिछले कुछ समय से लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में अगर आप गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो बाजार के ताजा भाव जानना जरूरी हो जाता है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज से लेकर घरेलू सर्राफा बाजार तक इस हफ्ते सोना और चांदी दोनों के दामों में बदलाव दर्ज किया गया। हालांकि पूरे सप्ताह के उतार-चढ़ाव के बाद सोना लगभग स्थिर रहा, जबकि चांदी में गिरावट देखने को मिली।

Contents
  • अलग-अलग क्वालिटी के सोने के ताजा भाव इस प्रकार रहे
  • चांदी की कीमत में हल्की गिरावट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 5 जून एक्सपायरी वाला 24 कैरेट सोना (Gold Silver Rate) करीब 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। वहीं 3 जुलाई एक्सपायरी वाली चांदी का भाव लगभग 2.71 लाख रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ। इसके बावजूद चांदी अभी भी अपने ऑल टाइम हाई स्तर से करीब 1.85 लाख रुपये प्रति किलो सस्ती बनी हुई है।

बीते सप्ताह एमसीएक्स पर सोने के दाम में ज्यादा बदलाव नहीं दिखा। पिछले कारोबारी सप्ताह के अंत में सोना 1,58,547 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था, जो इस सप्ताह के अंत में मामूली बढ़त के साथ 1,58,588 रुपये पर बंद हुआ। यानी पूरे सप्ताह में सोना लगभग फ्लैट बना रहा।

घरेलू बाजार में भी सोने के दाम (Gold Silver Rate) लगभग स्थिर रहे। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,58,210 रुपये प्रति 10 ग्राम से हल्की गिरावट के साथ 1,58,117 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

अलग-अलग क्वालिटी के सोने के ताजा भाव इस प्रकार रहे

24 कैरेट सोना : 1,58,117 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना : 1,54,320 रुपये प्रति 10 ग्राम
20 कैरेट सोना : 1,40,720 रुपये प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना : 1,28,080 रुपये प्रति 10 ग्राम
14 कैरेट सोना : 1,01,990 रुपये प्रति 10 ग्राम

चांदी की कीमत में हल्की गिरावट

अब अगर चांदी की बात करें तो एमसीएक्स पर इसकी कीमत में हल्की कमजोरी दर्ज की गई। पिछले सप्ताह जहां चांदी 2,71,866 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी, वहीं इस सप्ताह यह गिरकर 2,71,600 रुपये प्रति किलो के आसपास पहुंच गई।

घरेलू बाजार में चांदी में ज्यादा गिरावट देखने को मिली। पिछले सप्ताह 2,68,500 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई चांदी इस सप्ताह घटकर 2,66,000 रुपये प्रति किलो पर आ गई। यानी घरेलू बाजार में चांदी करीब 2,500 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई है।

हालांकि कीमतों में नरमी के बावजूद सोना और चांदी दोनों अपने उच्चतम स्तर से काफी नीचे कारोबार कर रहे हैं। एमसीएक्स पर सोना अपने रिकॉर्ड हाई 2,02,984 रुपये प्रति 10 ग्राम से करीब 44 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है। वहीं चांदी अपने रिकॉर्ड स्तर 5,47,328 रुपये प्रति किलो की तुलना में अब भी करीब 1.85 लाख रुपये प्रति किलो नीचे बनी हुई है।

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों, डॉलर इंडेक्स और अंतरराष्ट्रीय मांग के चलते आने वाले दिनों में कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। ऐसे में निवेशकों और खरीदारों की नजर अब अगले कारोबारी सप्ताह पर टिकी हुई है।

 

 

ट्रंप के टैरिफ अटैक से हिला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम
Income Tax Decriminalization 2026: टैक्स कानून में बड़ा मोड़, अब क्या बदलेगा आम करदाता के लिए
GST Council Tax Reforms : घी-मक्खन से AC-TV, फ्रिज तक… बस एक दिन का इंतजार, GST छूट लाएगा बहार, सस्‍ती हो जाएंगी 175 चीजें!
Gold-Silver Rates Today : सोना-चांदी फिर हुए महंगे, चांदी 2.45 लाख के पार, 22 कैरेट गोल्ड 1.40 लाख के करीब
Gold-Silver Rate : सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा उतार-चढ़ाव, जानिए अब कितना चल रहा है गोल्ड का भाव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

BJP Tribal Woman Worker : पहाड़ी कोरवा महिला कार्यकर्ता पर अभद्र टिप्पणी, एफआईआर दर्ज
BJP Tribal Woman Worker : पहाड़ी कोरवा महिला कार्यकर्ता पर अभद्र टिप्पणी, एफआईआर दर्ज

भाजपा की पहाड़ी कोरवा महिला कार्यकर्ता पर फेसबुक…

Wife Murder Raigarh : पालक की सब्जी पर विवाद, पत्नी की हत्या; शव जलाकर हड्डियां आंगन में दफनाईं
Wife Murder Raigarh : पालक की सब्जी पर विवाद, पत्नी की हत्या; शव जलाकर हड्डियां आंगन में दफनाईं

सीजी भास्कर, 26 अगस्त :  छत्तीसगढ़ के रायगढ़…

BSP Scrap Theft Case
BSP Scrap Theft Case : बीएसपी लोहा चोरी प्रकरण में 900 पेज के चालान में 66 गवाह, फरारी काट रहे लोगों की सरगर्मी से तलाश

भिलाई इस्पात संयंत्र से 250 टन से ज्यादा…

Chhattisgarh Mukti Dham : 22 निकायों में बनेंगे नए मुक्तिधाम, 8.42 करोड़ की पहली किस्त जारी
Chhattisgarh Mukti Dham : 22 निकायों में बनेंगे नए मुक्तिधाम, 8.42 करोड़ की पहली किस्त जारी

राज्य शासन ने 22 नगरीय निकायों के प्रस्तावों…

Bilaspur Hotel Fight : बासी समोसे की शिकायत पर ग्राहक को होटल संचालक ने पीटा
Bilaspur Hotel Fight : बासी समोसे की शिकायत पर ग्राहक को होटल संचालक ने पीटा

बिलासपुर में बासी समोसा परोसे (Bilaspur Hotel Fight) …

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?