सीजी भास्कर, नई दिल्ली, 30 अक्टूबर। त्योहारी सीजन में नया स्कूटर खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए हीरो मोटोकॉर्प (Hero Destini 110 Classique Edition) ने नया विकल्प पेश किया है। कंपनी ने 110 सीसी सेगमेंट में हीरो डेस्टिनी 110 क्लासिक एडिशन लॉन्च किया है। इसकी एक्स-शोरूम दिल्ली कीमत 76,400 रुपये रखी गई है। नए एडिशन में नियो-रेट्रो स्टाइलिंग के साथ दो नए डुअल-टोन कलर और कई कॉस्मेटिक अपडेट दिए गए हैं। हालांकि, स्कूटर के इंजन और मैकेनिकल फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
यह भी पढ़ें : Mumbai Indians Coaching Staff : राबिन उथप्पा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पोलार्ड की टीम में मैक्लेनाघन समेत 4 दिग्गजों की एंट्री
दो नए कलर ऑप्शन
हीरो डेस्टिनी 110 क्लासिक एडिशन (Hero Destini 110 Classic Scooter) को कंपनी ने दो नए डुअल-टोन कलर विकल्पों में पेश किया है। इनमें मैट गोल्डफिश सिल्वर के साथ लाइट इंडस्ट्रियल ग्रे और भूरे रंग के इनर पैनल्स मिलते हैं। वहीं मैट एरीज ब्राउन कलर के साथ काले रंग के इनर पैनल्स दिए गए हैं। नए कलर कॉम्बिनेशन के जरिए स्कूटर को अलग और आकर्षक लुक देने की कोशिश की गई है। कंपनी ने इस एडिशन में नियो-रेट्रो स्टाइलिंग को खास तौर पर उभारा है।
यह भी पढ़ें : Social Media Trends : अमेरिका में एलन मस्क के एक्स की लोकप्रियता घटी, जानिए कौन सा सोशल मीडिया सबसे आगे
लुक में किए गए बदलाव
नए एडिशन के दोनों कलर विकल्पों में फ्रंट हैंडल कवर और साइड पैनल पर नई स्ट्राइप्स दी गई हैं। इसके अलावा बॉडी कलर मिरर और सीट, 3D क्लासिक एडिशन बैजिंग तथा ब्रांडेड रिम टेप भी मिलते हैं। इन बदलावों के अलावा स्कूटर के डिजाइन और तकनीकी ढांचे में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। यानी यह एडिशन मुख्य रूप से कॉस्मेटिक अपडेट के साथ आया है।
यह भी पढ़ें : India Tour of New Zealand 2026 : वनडे सीरीज से बाहर हुए प्रसिद्ध कृष्णा, टेस्ट से पहले बदला टीम का प्लान
सीट और स्टोरेज की सुविधा
हीरो डेस्टिनी 110 क्लासिक एडिशन (Hero Destini 110 Features) में 785 एमएम लंबी सीट दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट की सबसे लंबी सीट है। इसके साथ ज्यादा लेगरूम मिलने की बात भी कही गई है। स्कूटर में 12 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। वहीं सामान रखने के लिए 19 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज मिलता है। फ्रंट में छोटा स्टोरेज कंपार्टमेंट भी है, जिसमें मोबाइल चार्जिंग की सुविधा दी गई है। इसके अलावा बूट लैंप भी मिलता है।
इंजन और टेक्नोलॉजी
इस स्कूटर में 110 सीसी का इंजन दिया गया है। इसके साथ i3S यानी आइडल स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम टेक्नोलॉजी मिलती है, जो ईंधन की बचत में मदद करती है। कंपनी ने नए क्लासिक एडिशन में इंजन या अन्य मैकेनिकल बदलाव नहीं किए हैं। अन्य फीचर्स में डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, अलॉय व्हील और क्रोम डिटेलिंग शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : SIR 2026 : 6 राज्यों में वोटर लिस्ट की तारीखें बदलीं, 22 दिसंबर को आएगी अंतिम सूची, जानें नई डेडलाइन
कितनी है कीमत
हीरो डेस्टिनी 110 क्लासिक एडिशन (Hero Destini 110 Price) की एक्स-शोरूम दिल्ली कीमत 76,400 रुपये है। कंपनी के मुताबिक, इसे हीरो की डीलरशिप से खरीदा जा सकता है। हालांकि, ऑन-रोड कीमत शहर और अन्य शुल्कों के आधार पर अलग हो सकती है।



